Get App
HindiLifestyleLove Astrology

वैलेंटाइन डे 2024: सच्चे प्यार करने वालों की पहचान, वेलेंटाइन वीक का हर दिन है खास।

By January 27, 2023January 4th, 2024No Comments
Valentine Day 2023

फरवरी के पूरे महीने को प्यार के वीक के रूप में मनाया जाता है। इस वीक में 14 फरवरी वो ख़ास डेट है। जिस दिन दुनिया के प्रेमी जोड़े आपस में और खास तरीके से अपने प्यार का इज़हार करते है। प्रेमियों के लिए यह चिंता का विषय रहता है कि वैलेंटाइन डे किस दिन है। प्यार वो अनदेखी कड़ी है जो इंसान को इंसान से जोड़ती है। ऐसा माना गया है कि प्यार में इतनी शक्ति होती है कि वह मरे हुए व्यक्ति में भी प्राणों का संचार कर सकती है। प्यार एक ऐसा एहसास है जिसे हर व्यक्ति जीना चाहता है। इसलिए 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को प्यार का दिन कहा जाता है।

वेलेंटाइन-डे का इतिहास-

इतिहास को देखे तो वेलेंटाइन-डे संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है।एक दंतकथा के मुताबिक रोम के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने अपने बनाए एक कानून में जवान लड़को को शादी न करने का फरमान जारी किया। जिससे उसकी सेना में जवान लड़कों की भर्ती हो सके और वह हर युद्ध आसानी से जीत सकें। सम्राट का यह मानना था कि शादीशुदा लड़के अच्छे सिपाही नहीं हो सकते। रोम चर्च के पादरी क्लॉडियस सम्राट के इस कानून के विरुद्ध थे। इसलिए उन्होंने इस कानून को मानने से इंकार कर दिया। पादरी वेलेंटाइन ने चोरी-छिपे रोम के युवकों की शादी कराना शुरू कर दिया।

इस बात की खबर सम्राट को हुई तो सम्राट ने वेलेंटाइन को जेल में बंद करा दिया। जेल में रहते हुए ही वैलेंटाइन की मृत्यु हो गई। उस दिन को पूरे यूरोप में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया गया। उसके बाद यूरोप में हर साल फरवरी माह को वेलेंटाइन वीक के रूप में मनाया जाने लगा। समय के साथ-साथ पूरी दुनिया में फरवरी के महीने को वेलेंटाइन वीक के रूप में मनाया जाने का चलन शुरू हो गया। यह चलन अभी भी चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

Valentine Day History

वेलेंटाइन वीक की खासियत:

वेलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। कुछ लोग जो वेलेंटाइन वीक का हर दिन याद नहीं रख पाते वह अपने फोन पर अक्सर प्रपोज डे कब है?टेडी डे कब है? चॉकलेट डे कब है? रोज डे कब है?  यह खोजते हुए पाए जाते है। अगर आप भी अपने चाहने वालों को स्पेशल फील कराना चाहते है। तो जानिए वेलेंटाइव वीक का हर दिन क्यों स्पेशल होता है?

वेलेंटाइन-डे के प्रत्येक दिन का महत्व:

07 फरवरी रोज डे: लाल गुलाब जैसा हो आपका प्यार-

07 फरवरी रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। लोग अपने पसंदीदा लोगों को लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इज़हार करते है। जरूरी नहीं की लाल गुलाब सिर्फ प्रेम करने वाले जोड़ो के लिए ही हो। आप अपने माता-पिता, भाई-बहन, दोस्त, रिश्तेदारों को गुलाब देकर उनके लिए अपना प्यार दिखा सकते है। रोज-डे पर हर फूल की अपनी खासियत है। सफेद गुलाब शांति के लिए, पीला गुलाब दोस्ती करने के लिए और लाल गुलाब प्यार को दिखाने के लिए दिया जाता है। गुलाब की एक खासियत यह भी है कि यह दूसरे के सामने आपकी भावना को दिखाने के साथ-साथ आपकी जिंदगी में महक भी लेकर आते है।

7 Feb Rose Day

09 फरवरी चॉकलेट डे:रिश्तों में घोलें मिठास-

प्यार करने वाले हर शख्स को चॉकलेट डे का इंतजार रहता है। जिन लोगों को यह दिन याद नहीं रहता वह गूगल और कैलेंडर में यह सर्च करते है कि चॉकलेट डे कब है? ताकि पार्टनर को चॉकलेट्स या मिठाई देकर रिश्तों में चली आ रही अनबन को कम कर सके। 9 फरवरी चॉकलेट-डे ऐसा दिन है जब आप अपने रुठे हुए पार्टनर को चॉकलेट देकर आसानी से मना सकते है। चॉकलेट, मिठास घोलने का काम करती है। अगर आप अपने दुश्मन को अपना दोस्त बनाना चाहते है तो चॉकलेट्स देकर आप यह कड़वाहट कम कर सकते है। वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है।

08 फरवरी प्रपोज डे के दिन दीजिए अपने प्रेमी को सरप्राइज-

रोज डे के बाद प्रपोज डे का दिन आता है। यदि कोई व्यक्ति शर्मीले स्वभाव का है और सालों से अपने प्यार का इज़हार करना चाहता है लेकिन नही कर पा रहा है। तो आपके पास कई ऑपसन है, जब आप अपने साथी से अपने प्यार का इज़हार कर सकते है। पहला आप ग्रीटिंग कार्ड में अपने दिल की भावनाओंं को लिखकर अपने साथी को दे सकते है। दूसरा उसके लिए कोई गिफ्ट देकर आप उसे अपने दिल की बात बता सकते है। तीसरा प्रपोज डे के दिन अपने पार्टनर को प्रपोज करके। 8 फरवरी प्रपोज डे का दिन हम सिर्फ अपने पार्टनर के साथ ही नहीं बल्कि उन तमाम लोगों के साथ मना सकते है जिनकी दुआओं से आपने अपने जीवन में कोई विशेष मुकाम हासिल किया है।

 

8 Feb Propose Day

प्रेमियों को काफी प्यारा है 10 फरवरी टेडी डे-

वेलेंटाइन डे वीक का चौथा दिन टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। 10 फरवरी टेडी डे की अच्छी बात यह है कि आपको अपने साथी को देने के लिए किसी महंगे तोहफे की जरूरत नहीं होती। एक प्यारा सा टेडी आपके बजट के हिसाब से आपके साथी को भी बहुत पसंद आता है। आम दिनो के मुकाबले आपको आपके पार्टनर के लिए किसी खास गिफ्ट का चुनाव नहीं करना पड़ता। अगर आप किसी को टेडी गिफ्ट करते है तो यह उनके चेहरे पर मुस्कान लाता है और उनके साथ आपके रिश्ते भी मजबूत करता है। इसके अलावा अगर हम किसी बीमार व्यक्ति को टेडी गिफ्ट करते है। तो यह उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद करता है। बाजार में हमें कई तरह के टेडी देखने को मिलते है। जिसमें दिल वाला टेडी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।

कपल्स के लिए काफी अहम है 11 फरवरी प्रॉमिस डे-

प्रॉमिस डे कपल्स के रिश्तों को मजबूत बनाता है। 11 फरवरी प्रॉमिस डे पर कपल्स आपस में प्यार की कई कसमें लेते है और एक-दूसरे का हमेशा साथ निभाने का वादा करते है। इन वादों में कपल्स अपने आने वाले दिनो के सपने साथ में बुनते है। जिसमें उनके सुख-दुख, अपना घर, बच्चों के नाम ऐसी कई कसमें होती है। जो उनके रिश्ते को और गहरा करती है। कपल्स के बीच प्रॉमिस एक अदृश्य गठबंधन का काम करती है।

11 Feb Promise Day

सारे गम भुलाना का काम करता है 12 फरवरी हग डे-

12 फरवरी हग डे को वेलेंटाइन वीक के छठे दिन मनाया जाता है। पार्टनर्स एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे को सुरक्षित महसूस कराते है। अक्सर लोग अपनी दुख तकलीफों का व्यक्त नहीं कर पाते। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति उन्हें गले लगाकर प्यार का एहसास कराता है तो वह जल्द ही शांत हो जाते है। गले लगाने से लोगो की भावनात्मक दूरी कम हो जाती है और वह खुद को दुनिया में अकेला महसूस नहीं करते।

13 फरवरी किस डे: प्यार की मोहर-

वेलेंटाइन-डे से ठीक पहले 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। 13 फरवरी किश डे जैसा कि नाम से ही पता चलता है। प्रेमी जोड़े इस दिन किस के माध्यम से अपने रिश्ते पर कभी न टूटने वाली मोहर लगा देते है। प्यार के इजहार का यह तरीका भी काफी अनोखा है।

13 Feb Kiss Day

हर प्यार करने वाले की जान है 14 फरवरी-

14 फरवरी वैलेंटाइन दिन प्रेमियों के लिए काफी मायने रखता है। लोग अक्सर कैलेंडर में यह खोजते हुए पाए जाते है कि वैलेंटाइन डे किस दिन है। बस कुछ दिनों बाद ही वेलेंटाइन डे आने वाला है। यहीं वह दिन है जब कपल्स एक दूसरे के साथ रोमांटिक डेट पर जाते है। एक दूसरे को गिफ्ट्स देते है और अपने प्यार का इज़हार करते है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. वैलेंटाइन डे का लोगो क्या है?

इस दिन का लोगो क्यूपिड है। जिसमें एक बच्चे को दिखाया गया है जो दिल के आकार का तीर-धनुष चला रहा होता है।

2. वैलेंटाइन डे पर लाल गुलाब क्यों दिया जाता है?

रोमन सभ्यता के अनुसार माना जाता है कि शुक्र जिसे विनस की देवी के रूप में पूजा जाता है। जो प्यार की देवी मानी जाती है को लाल रंग बहुत पसंद है।

3. क्या प्यार का होना दिमाग में होने वाला केमिकल लोचा है?

प्यार का सीधा संबंध मानसिक गतिविधियों और शारीरिक हार्मोन से होता है। ये हार्मोन जितने अधिक होते है प्यार भी उतना ज्यादा होता है। वैज्ञानिकों की माने तो ऐसा दिन जल्द ही आएगा जब प्यार को मापा जा सकेगा।

4. वैलेंटाइन वीक क्यों मनाया जाता है?

वैलेंटाइन वीक का हर दिन खास होता है। इसके हर स्पेशल दिन के साथ कपल्स एक दूसरे को स्पेशल फील कराते है।

5. फूलों की सबसे ज्यादा खपत कब होती है?

हर साल पूरे विश्व में फूलों की सबसे ज्यादा खपत वैलेंटाइन डे के दिन होती है। अमेरिका में वैलेंटाइन पर लगभग 19 करोड़ गुलाब के फूल बिक जाते है।

6. प्रपोज डे 2024 कब है और यह क्यों मनाया जाता है?

हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। लोगों को अपने मन में छिपी भावनाओं को अपने चाहने वालों के सामने व्यक्त करने के लिए इस दिन को बेहतर माना गया है।

यह भी पढ़े: प्रेम राशिफल 2023: जानें नए वर्ष में कौन सी राशियां प्रेम में रहेगीं भाग्यशाली ?

क्या है व्यक्ति के प्यार में पड़ने के लक्षण। किस राशि को मिलता है प्यार में धोखा। जानने के लिए परामर्श करें हमारे इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.