Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

प्रेम राशिफल 2023: जानें नए वर्ष में कौन सी राशियां प्रेम में रहेगीं भाग्यशाली ?

By December 21, 2022December 4th, 2023No Comments
Love Horoscope 2023

जीवन में प्रत्येक व्यक्ति सफलता प्राप्त करना चाहता है। किसी व्यक्ति को अच्छे करियर में सफलता चाहिए या किसी को प्रेम में सफलता चाहिए होती है। प्रेम में प्रत्येक व्यक्ति भाग्यशाली होना चाहता है। क्योकि जीवन में एक अच्छे जीवनसाथी की जरुरत होती है। किसी भी इंसान की जिंदगी प्रेम के बिना अधूरी मानी जाती है। 2023 का यानि नए साल का आरंभ होने वाला है। आज हम आपको बताएँगे 2023 में कौन सी राशियां प्रेम में भाग्यशाली रहेंगी। 2023 में कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हे चिंता करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं हैं। उन्हें नए साल में अपना जीवनसाथी अवश्य मिलेगा। ऐसी राशियां 2023 में अत्यधिक प्रेम में भाग्यशाली रहने वाली हैं। 

ज्योतिष के अनुसार –

जीवन में प्रत्येक रिश्ते में प्रेम यानि प्यार की आवश्यकता होती है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम या प्यार का प्रतीक माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी होती है। उन्हे अपना प्यार और अच्छा जीवनसाथी अवश्य मिलता है। साथ ही साथ शुक्र ग्रह की अच्छी स्थिति के कारण व्यक्ति के अंदर प्यार की भावना जागृत होती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं होती है यानि कमजोर होती है। तब व्यक्ति को प्यार पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे इंसान को अपना मनचाहा प्यार नहीं मिल पाता है।

Couples

2023 में प्रेम में भाग्यशाली राशियां-

वृषभ राशि-

इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष के 2023 प्रेम राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के लिए मिला-जुला रहने वाला है। नए साल के आरंभ में वृषभ राशि के लिए ख़राब रहेगा। परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियाँ ठीक हो जाएंगी। फरवरी माह में जब शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा। यह समय वृषभ राशि के लिए लाभ प्रदान करेगा और प्रेम जीवन में एक नई किरण लेकर आएगा। अविवाहित लोगों के लिए यह समय अत्यधिक ख़ास होगा। फरवरी माह में प्रेम के नए रिश्ते की शुरुआत होगी। अप्रैल 2023 में जब गुरु वृषभ राशि में गोचर करेगा। तब प्रेम का रिश्ता प्रेमपूर्वक पूरा हो जाएगा। वर्ष 2023 के जून महीने के अंत में प्यार के बगीचे में फूल की तरह खिलने लगेगा।
कुंडली के पांचवे भाव में अष्ठमेश का विशेष प्रभाव रहेगा। अष्ठमेश के विशेष प्रभाव जो लोग दोस्ती में है वो लोग दोस्ती के रिश्ते से एक कदम आगे का महसूस करेंगे। सितम्बर माह में रिश्तों में खटास महसूस करेंगे और कुछ समय में रिश्ता तनावपूर्ण हो जाएगा। परन्तु वृषभ राशि के लोग अपने प्रेम सम्बन्ध से दूर नहीं जा पाएंगे। वर्ष 2023 में वृषभ राशि के व्यक्तियों का प्रेम सम्बन्ध अत्यधिक मजबूत हो जायेगा। साल के अंत में जिस व्यक्ति से आप प्रेम करते हैं। उनसे विवाह करने की योजना बनाएंगे।
वृषभ राशि के जिन व्यक्तियों का जीवन सिंगल रहने के दौर से गुजर रहा है। उनके सूखे जीवन में हरियाली आने वाली है। यानि नए वर्ष में जीवन में प्यार दस्तक देने वाला है। इस समय जो रिश्ते जुड़ेंगे वो जिंदगी भर साथ रहेंगे। वर्ष 2023 में वृषभ राशि प्रेम में अत्यधिक भाग्यशाली रहने वाली है।

Vrisabh Rashi

सिंह राशि-

वर्ष 2023 सिंह राशि के लिए अत्यधिक ख़ास होने वाला है। सिंह राशि के जातक अपने जीवनसाथी का ख्याल रखते हैं। यह जातक अपने जीवनसाथी या प्रेमी के लिए हर पल ख़ास बनाना जानते हैं। सिंह राशि के लोग अत्यधिक उत्साह से भरे हुए होते हैं। यह अपने जीवनसाथी पर अपना हक़ जमाते हैं। इनकी यही आदत जीवनसाथी या प्रेमी से झगडे की वजह बनती है।
इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष के अनुसार 2023 के अप्रैल में बृहस्पति ग्रह नवम भाव में गोचर करेगा। यह सूर्य ग्रह के साथ मिलकर उत्कृष्ट योग बनाएगा। जिसके कारण सिंह राशि वाले लोगों के स्वभाव में बदलाव आएगा। बृहस्पति ग्रह से प्रेम संबंध मजबूत होगा और अपने जीवनसाथी की तरफ गंभीर होंगे।
2023 का मई माह सिंह राशि के लिए अत्यधिक बेहद ख़ास होगा। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते रोमांटिक होंगे।

Leo Zodiac Sign

कुंभ राशि-

वर्ष 2023 में कुंभ राशि के लोग प्रेम में अत्यधिक भाग्यशाली रहेंगे। यह साल आपको अपने जीवनसाथी से मिलाएगा। कुंभ राशि का प्रतीक जल होता है। अतः कुंभ राशि के जातक का चिन्ह जल होता है। साल की शुरुआत आपके लिए अत्यधिक अच्छी साबित होगी। इस समय आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे और आप किसी को पसंद जरूर करेंगे। शुरू के तीन महीने में आपका प्रेम संबंध किसी से नहीं बनेगा।
ज्योतिष के अनुसार आपकी कुंडली के नवम भाव का स्वामी आपके प्रेमी की कुंडली के पंचम भाव के स्वामी एक साथ हो। तब प्रेम संबंध बनने के सयोंग होता है। ऐसा व्यक्ति आपका जीवनसाथी बनने के लिए एकदम सही होता है।

जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप यानि प्रेम संबंध में है। उनके लिए साल की शुरुआत बेहद खराब होगी। परन्तु साल के बीच के महीने में सब ठीक हो जाएगा। आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी के पास आ जाएंगे। आपको ऐसा इंसान भी मिल सकता है जो पूरी तरह से आपको समझेगा। साल के अंत के महीनों अक्टूबर और नवंबर में रिश्ते गहरे हो जाएंगे। आप एक साथ अधिक से अधिक समय बिताएंगे। जिससे आपका प्यार बढ़ता जाएगा। प्यार समय के साथ गहरा हो जाएगा। नवंबर माह के अंत में सिंह राशि के लोग अपने प्रेम के रिश्ते को एक नयी दिशा की ओर ले जाएंगे। अतः 2023 का साल सिंह राशि के लिए प्रेम में भाग्यशाली वर्ष होगा।

Aquarius Zodiac Sign

तुला राशि-

वर्ष 2023 में तुला राशि के लोग अपने रिश्ते में मजबूत होंगे। इनका अपने पति या पत्नी के साथ रिश्ता गहरा होगा। परंतु समय के साथ रिश्तों में समस्या उत्पन्न होंगी। अप्रैल माह के अंत,मई,जून और जुलाई महीने में शुक्र नवम भाव से हटेगा। इसकी कारण आपको इन महीनों में रिश्ते में सावधानीपूर्वक चलना होगा। साल के अंत 6 महीने में आपका रिश्ता मजबूत हो जाएगा और आप एक अच्छे जोड़ों के रूप में दिखेंगे।
तुला राशि के लोगों को अपना जीवन साथी रिश्तेदार और किसी पार्टी या समारोह में मिलेगा और उसे देखते ही आपके मन में उसके लिए प्यार आ जाएगा। हम दूसरे शब्दों में कहे तो आपको पहली नजर का प्यार होने वाला है। अप्रैल के पश्चात आप अपने पसंदीदा व्यक्ति को परपोज़ करने का सही समय होगा। सिंह राशि वाले जातक अपनी बात को आसानी से कह नहीं पाते हैं। परन्तु सामने वाले व्यक्ति के अंदर आपके दिए हुए संकेत से प्रेम की भावनाएं जागृत होंगी। तुला राशि के लिए 2023 का वर्ष प्रेम में अधिक भाग्यशाली रहेगा।

Libra Zodiac Sign

वृश्चिक राशि-

वर्ष 2023 में वृश्चिक राशि प्रेम में भाग्यशाली होने वाली है। वृश्चिक राशि के इस वर्ष अपने प्रेमी व जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अप्रैल 2023 में जब बृहस्पति ग्रह प्रेम भाव में उपस्तिथ होगा। व्रश्चिक राशि के जो लोग रिलेशनशिप में है वो इस वर्ष विवाह करेंगे। जिनका विवाह नहीं हुआ यानि जो अविवाहित हैं। उन्हें विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
जून के महीने में आप जिसके साथ प्रेम संबंध मैं है। उससे आपका प्रेम गहरा नजर आएगा। आपका जीवन रोमांस से परिपूर्ण होगा और प्यार का मीठा-मीठा अनुभव होगा। वृश्चिक राशि के लिए 2023 प्रेम में अत्यधिक भाग्यशाली होने वाला है।

Capricorn Zodiac Sign

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. प्रेम राशिफल क्या होता है?

ज्योतिषी आपकी राशि के अनुसार प्रेम से जुड़ी भविष्य की घटनाओं को बताते हैं। इसे प्रेम राशिफल कहते हैं।

2. 2023 में कौन सी राशियां प्रेम में भाग्यशाली होंगी?

इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी के अनुसार 2023 में वृषभ,सिंह,कुंभ ,तुला और वृश्चिक राशि अत्यधिक भाग्यशाली होगी।

3. 2023 के प्रेम राशिफल को कैसे पता कर सकते हैं?

प्रेम राशिफल को जानने के लिए आपको ज्योतिषी की आवश्यकता होगी। आप प्रेम राशिफल को इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से जान सकते हैं। इंस्टाएस्ट्रो के प्लेटफॉर्म पर इंडिया के बेस्ट ज्योतिषी हैं। जो आपको एक सटीक जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड राशिफल 2023 : जानिए किस राशि के लिए होगा ये साल भाग्यशाली

नए साल 2023 में अगर आप भी जानना चाहते हैं आपका भविष्य कैसा होगा? तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से बात करें और राशिफल पढ़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.