Get App
Current AffairsHindiZodiacs & Planets

सूर्य गोचर 2022: जानें 14 जून तक सूर्य गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

By May 30, 2022November 21st, 2023No Comments
Surya Gochar

सूर्य गोचर क्या होता है ?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर (Surya Gochar) को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो सूर्य के राशि परिवर्तन की क्रिया सूर्य गोचर कहलाती है। सूर्य को गुरु के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के 12 नाम हैं। सूर्य गोचर का प्रभाव जीवन में पड़ता है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल प्राप्त होते हैं। सभी राशियों पर सूर्य गोचर का अलग अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि सूर्य ग्रह कुंडली में पिता को दर्शाता है। सूर्य ग्रह जिसकी कुंडली में सूर्य ग्रह होता है उसको अच्छे फल की प्राप्ति होती है। सूर्य के प्रभाव से सफलता और बिगड़े हुए काम बन जाते हैं।
इंस्टाएस्ट्रो आज आपको बतायेगा कि सूर्य गोचर 14 जून तक किस राशियों पर डालेगा प्रभाव ?

सूर्य गोचर का प्रभाव –

जैसा कि आप जानते हैं कि सूर्य 15 मई 2022 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में आ चुके थे। ये 14 जून तक वृषभ राशि में रहेंगे। उनका यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहा है। इस सूर्य गोचर से किसी राशि को बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है।
आइये जानते है सूर्य गोचर का प्रभाव किन राशियों पर सबसे अत्यधिक पड़ा है।

और पढ़ें- मई 2022 को होने वाला सूर्य गोचर का प्रभाव किन राशियों पर होगा।

सूर्य गोचर का प्रभाव राशियों पर-

सूर्य गोचर (Surya Gochar) का प्रभाव 14 जून तक मिथुन राशि, कर्क राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि पर सबसे अधिक पड़ेगा।

मिथुन राशि-

  • सूर्य गोचर मिथुन राशि के लाभ लेकर आएगा।
  • कार्य क्षेत्र में सुधार होगा और बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
  • इस समय आपके माता-पिता आपका पूरा साथ प्राप्त होगा।
  • मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
  • इस समय आप कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं।
  • मिथुन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुख से भरा रहेगा।

कर्क राशि-

  • कर्क राशि वालों के सभी बिगड़े काम बनते नजर आएंगे।
  • आपको इस समय धन प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • नए आर्थिक स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
  • कर्क राशि वालों का प्रेम जीवन आनंदपूर्ण होगा।
  • कर्क राशि वाले लोगों को शिक्षा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि-

  • वृश्चिक राशि वाले लोगों को व्यवसाय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
  • वैवाहिक जीवन सुख से भरा हुआ होगा।
  • इस समय पारिवारिक रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
  • आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
  • एक नई साझेदारी से आप नया व्यवसाय की शुरुआत करेंगे।
  • शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि-

  • कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा।
  • जैसा आप परिवार का सुख चाहते हैं तो उस पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
  • नौकरी के नए प्रस्ताव आएंगे।
  • अच्छे और उच्च पद के लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा।
  • कुंभ राशि वालों इस समय जीवन सुखमय रहेगा।
  • इस समय आपकी सरकारी नौकरी लग सकती है।

इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहे। हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें- जानिए शनि ग्रह किस राशि में करेगा परिवर्तन?

 

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.