Get App
HindiZodiacs & Planets

मई 2022 को होने वाला सूर्य गोचर का प्रभाव किन राशियों पर होगा।

By April 26, 2022November 20th, 2023No Comments
Surya Gochar

आइये जानते हैं मई में होने वाले सूर्य गोचर के बारे में।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर का बहुत ही ज्यादा महत्व है क्योकि सूर्य सौरमंडल में सर्वोत्तम स्थान पर है। सभी ग्रह सूर्य का ही चक्कर लगाते हैं। सूर्य के ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 नाम हैं। सूर्य को गुरु कहते हैं क्योकि सूर्य हनुमान जी का प्रतीक है। सूर्य ग्रह का प्रभाव जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है। सूर्य के प्रभाव की वजह से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है और बिगड़े हुए सभी कार्य बन जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि सूर्य ग्रह कुंडली में पिता को दर्शाता है। सूर्य ग्रह अपने साथ के सभी ग्रह से पहले है इसलिए जिसकी कुंडली में सूर्य ग्रह होता है उसको अच्छे फल की प्राप्ति होती है।

Surya Gochar

सूर्य गोचर की तिथि और समय-

सूर्य गोचर की तिथि 15 मई 2022 दिन रविवार और समय सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर गोचर करेगा। सूर्य गोचर प्रत्येक राशि में 1 महीने तक रहता है।

सूर्य गोचर किस राशि में प्रवेश करेगा –

मई में होने वाला सूर्य गोचर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर मेष राशि के गोचर से शुरू होकर धनु राशि में गोचर से खत्म हो जाएगा। सूर्य गोचर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर 1 महीने में करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई में होने वाला सूर्य गोचर सभी राशियों के लिए लाभदायक होगा।

Surya Gochar

सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि-

  • मेष राशि में सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेगा।
  • इस समय आपके प्रिय लोग आपसे दूर हो जाएंगे।
  • इस गोचर से आपके जीवन में कई बदलाव होंगे जिससे आपकी भावना को ठेस पहुंचेगी।
  • इस गोचर के समय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशि-

  • वृषभ राशि में सूर्य प्रथम भाव में गोचर करेगा।
  • इस गोचर के समय आपको लड़ाई-झगडे का सामना करना पड़ेगा।
  • आपका पारिवारिक सम्बन्ध मधुर और मजबूत होगा।

मिथुन राशि-

  • मिथुन राशि में सूर्य बारहवें भाव में गोचर करेगा।
  • स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
  • यह समय आपके पेशे के लिहाज से बहुत ही ज्यादा खराब है, इससे आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा।
  • आपका रिश्ता आपके भाई बहन से बिगड़ जायेगा।

कर्क राशि-

  • कर्क राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा।
  • यह समय आपके लिए बहुत अच्छा होगा। आपके रिश्ते सभी से मधुर होंगे।
  • आपका जीवन साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
  • मित्रों के साथ आप अपने समय का भरपूर आनंद लेंगे।

सिंह राशि-

  • सिंह राशि वालों के लिए ये समय फायदेमंद साबित होगा।
  • इस समय आपकी समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
  • आपको इस समय शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

 

कन्या राशि-

  • जब कन्या राशि सूर्य गोचर करेगा तो इस समय कन्या राशि वाले लोग धार्मिक चीज़ों की तरफ झुक जाएंगे।
  • धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
  • जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय होगा।
  • आपको अपने कार्य का फल जरूर प्राप्त होगा।
  • अगर आप किसी विदेश के स्कूल या कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए शुभ है।

तुला राशि-

  • तुला राशि में सूर्य आठवें भाव में गोचर करेगा।
  • इस समय आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी।
  • आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो जाएंगी।
  • छात्रों के लिए ये समय उचित है।

Surya Gochar

वृश्चिक राशि-

  • वृश्चिक राशि में सूर्य सप्तम भाव में गोचर करेगा।
  • सप्तम भाव विवाह,साझेदारी और संगठन का प्रतीक है
  • इस समय आप क्रोध से भरे रहेंगे।
  • आपका जीवन साथी के साथ रिश्ता खराब हो जाएगा।

धनु राशि-

  • धनु राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर करेगा।
  • इस समय स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे और आपकी पुरानी बीमारियां दूर हो जाएंगी।
  • परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर होंगे।

मकर राशि-

  • मकर राशि में सूर्य पंचम भाव में होगा। यह भाव शिक्षा का भाव कहलाता है।
  • यह समय प्रेम संबंध के लिए अच्छा समय नहीं है।
  • इस समय आपको निवेश नहीं करना चाहिए।

कुंभ राशि-

  • कुंभ राशि में सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर करेगा।
  • इस समय आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है।
  • स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें।

मीन राशि-

  • मीन राशि वाले इस गोचर में अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ेंगे।
  • भाई बहन से मतभेद होंगे।
  • इस समय यात्रा का लाभ होगा।

और पढ़िए: विष योग के कारण : विष योग के लाभ और हानि।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.