Get App
AstrologyGemstoneHindi

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए बहुत ही शुभ होता हैं , नवग्रह शांति कवच धारण करना

By October 26, 2022December 1st, 2023No Comments
Navgreh Shanti Kavach

सौरमंडल में नौ ग्रह हैं और इन नवग्रहों का मनुष्य के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। कोई ग्रह जीवन को सुख -समृद्धि से भर देता है तो कुछ कष्टदायक होते है। इन ग्रहों में इतनी शक्ति होती है की ये राजा को रंक, रंक को राजा बना देते है, और मनुष्य को अर्श से फर्श और फर्श से अर्श पर ले जाने का काम करते हैं।
‘नवग्रह शांति कवच’ इसके नाम से ही प्रतीत होता है इसमें नवग्रह के नवरत्न का समावेश किया गया हैं। इस नवग्रह शांति कवच में नौ ग्रहों के नौ रत्न मिले होते हैं। नवग्रहों के नवरत्नों से बना ये लॉकेट पुरी तरह से लाभदायक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस लॉकेट को पहनने से आप किसी भी अशुभ प्रभाव से बच जाते है और आपका जीवन सुखमय हो जाता है । यह कवच मूल्यवान नवरत्नों की सहायता से बना है, जिसका हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है।

नवग्रह शांति कवच की खासियत-

इस लॉकेट में नवग्रहों के रत्न यानी माणिक्य, मोती, मूंगा, नीलम, पुखराज, पन्ना, ओपल, लहसुनिया और गोमेद रत्न शामिल है। नवग्रहों में सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध,गुरु, शुक्र, शनि राहु और केतु ग्रह शामिल हैं। इन नौ ग्रहों की शांति और इसका शुभ प्रभाव एक साथ पाने के लिए खास ये नवग्रह शांति कवच लॉकेट बनाया गया है। विशेष रूप से यह कवच लॉकेट के रूप में बनाया गया है, जिसे धारण करने से आपके जीवन में दुखों का अंत होता है और सुख की प्राप्ति होने लगती है। आपके जीवन में जो भी कष्ट, दुविधाएं है उनसे आपको छुटकारा मिल जाता हैं।

Navgreh Shanti Kavach

यह भी पढ़ें: ये चमत्कारी रत्न घर की आर्थिक समस्या को दूर करेंगे।

नवग्रह शांति कवच के लाभ-

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे व्यक्ति के लिए यह नवग्रह शांति कवच किसी वरदान से कम नहीं है, इसके प्रभाव से रुपए -पैसे से संबंधित सभी प्रकार की परेशानियाँ अपने आप समाप्त होने लगती है तथा घर में खुशहाली आती है।
नवग्रह शांति कवच धारण करने से व्यक्ति के प्रगति में कोई बाधा नहीं आती और वह समुद्र के समान विशालता निरंतर चलने वाले गुण से बहुत नाम और धन प्राप्त करता है। करियर तथा व्यवसाय में व्यक्ति तरक्की करने के मार्ग पर चल पड़ता है और
अपने जीवन में कामयाबी हासिल करता हैं। जो छात्र पढ़ाई – लिखाई में कमजोर होते है या जिनका पढने में मन नहीं लगता है
उनके लिए ये कवच ढाल की तरह काम करता है ,अत: छात्रों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए तथा मन में एकाग्रता लाने के लिए यह कवच जल्द ही धारण कर लेना चाहिए।
इस कवच को धारण करने से मन शांत रहता है,और कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक बीमारियों से भी राहत मिलती है।
वैवहिक जीवन हो या प्रेमी जोड़े हो अगर उनके सम्बंध में बेवजह कलह या अलगाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो ऐसे प्रेमी जोड़ो को यह कवच अवश्य पहनना चाहिए, इसे पहनते ही आपकी प्रेममय और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी।

Money

नवग्रह दोष निवारण मंत्र –

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे अनेक मंत्रों के बारे में बताया गया है , जिसका जाप करने से ग्रहों का दोष दूर हो सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। एक मंत्र ऐसा भी है जिसका जाप करने से सभी ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। यह मंत्र नवग्रह दोष निवारण के लिए उपयोग किया जाता है , यदि इस मंत्र का रोज विधि विधान से जाप किया जाए तो सभी ग्रहों का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने लगती है । यह है वो मंत्र-
ॐ ब्रह्मामुरारि त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि सुतो बुध च।
गुरु च शुक्र : शनि राहु केतव: सर्वेग्रहा: शान्ति करा: भवन्तु।।

Navgreh Dosh Nivakaran Mantra

तंत्रोक्त नवग्रह शांति कवच –

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह,राशियां और नक्षत्र हमारे शरीर से संबंध रखते हैं। जब हमें किसी भी प्रकार का कष्ट या परेशानी हो रही हो और यह नहीं समझ पा रहे हो की कौन से ग्रह के कारण यह परेशानी आ रही है तो उस समय तंत्रोक्त नवग्रह शांति कवच का पाठ करना बहुत लाभकारी होता है। क्योंकि हर ग्रह की अलग-अलग पूजा करना संभव नहीं है , तो उस समय तंत्रोक्त नवग्रह कवच का पाठ करने से सारे ग्रह शांत हो जाते है। इसका पाठ करने से मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है और उसे सारी विपत्तियों से निजात मिल जाती है ।

Shanti Kavach

यह भी पढ़ें: कुंडली के ग्रहों के अनुसार ना करें यह दान: बन सकता है मुसीबत का कारण

आपको जीवन से जुड़ी कोई भी समस्या है। जिसका आप समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो आप समाधान पाने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Utpal

About Utpal