Get App
AstrologyHindiKundliRemedies & HealingZodiacs & Planets

कुंडली के ग्रहों के अनुसार ना करें यह दान: बन सकता है मुसीबत का कारण।

By October 15, 2022December 1st, 2023No Comments
Planets

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार दान करना पुण्य का कार्य माना जाता है। पौराणिक काल से दान पुण्य की परंपरा चली आ रही है। कहा यह भी जाता है कि दान करके सुख-समृद्धि और धन संपत्ति प्राप्त होती है। लाल किताब के अनुसार दान आपको एक बड़ी मुसीबत में भी डाल सकता है।

इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी के अनुसार कुंडली में जो ग्रह की मजबूत स्थिति हो। उस ग्रह से जुड़ा हुआ दान नहीं करना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रह कमजोर अवस्था में हो जाता है। इसी कारण दान करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। लाल किताब में ग्रहों के अनुसार दान देने के बारे में बताया गया है। आइये जानते हैं लाल किताब क्या है? लाल किताब एक ज्योतिष ग्रंथ है। इस किताब में ग्रहों के बुरे परिणाम से बचने के लिए उपाय बताये गए हैं। यह उपाय जातक की कुंडली में होने वाले दोष को भी समाप्त करते हैं।

Rice

कुंडली में शनि हो शुभ स्थान पर, ना करें दान-

शनि दोष होने पर ज्योतिष शास्त्र में कई चीज़ों का दान करने के लिए बताया गया है। जैसे तिल, तेल, लोहा और काले कपड़े का दान दिया जाता है। परंतु लाल किताब के अनुसार मकर, कुंभ और तुला राशि के व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह विद्यमान है तो इन चीज़ों का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनि ग्रह के शुभ फल प्राप्त नहीं होते हैं। हमें जीवन में कई तरह का नुकसान झेलना पड़ता है।

कुंडली में शनि

शुक्र ग्रह सुबह हो तो न करें ये दान-

अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थान पर हो तो श्रृंगार की वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह भौतिक सुख देने वाला ग्रह कहा जाता है। वृष और तुला राशि के व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह दूसरे और सातवें स्थान पर विराजित हो तो बना बनाया हुआ वस्त्र दान नहीं करना चाहिए। साथ ही साथ श्रृंगार से जुड़ी चीज़ों का दान करना अनुचित है।

शुक्र ग्रह

यह भी पढ़ें: घर में पीपल का पौधा उगना होता है अशुभ जानें उपाय।

गुरु ग्रह शुभ हो तो दान करने में करें परहेज-

लाल किताब के अनुसार गुरु ग्रह व्यक्ति की कुंडली में सप्तम घर में विराजित हो तो नए कपड़ों का दान करना उचित नहीं होता है। अगर आप नए वस्त्र का दान करेंगे तो स्वयं के लिए वस्त्रों की कमी हो जायेगी। कुंडली में गुरु प्रथम भाव, चतुर्थ भाव, सप्तम और नवम भाव में बैठा हो तो गुरु से जुड़ी हुई चीज़ों का दान नहीं करना चाहिए। जैसे- हल्दी, गुड़,केसर,स्वर्ण और पीले वस्त्र का दान करना उचित नहीं होता है। इससे आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा।

गुरु ग्रह

बुध ग्रह शुभ हो तो दान मत करें यह चीज़ें-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। कुंडली में अगर बुध ग्रह मजबूत हो तो हरे वस्त्र, कलम, मूंग की दाल और घड़ा आदि का दान नहीं करना चाहिए। इन चीज़ों का दान करने से बुद्धि भ्रमित हो जाती है। बुध से जुड़े हुए अन्य लोगों को भी कष्ट का सामना करना पड़ता है।

बुध ग्रह

मंगल ग्रह हो मजबूत तो ना करें मीठे व्यंजन का दान-

कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो मीठे व्यंजन का दान अनुचित माना जाता है। इसके लिए मिठाई, मसूर की दाल, लाल वस्त्र और बेसन के लड्डू का दान किसी को नहीं करना चाहिए।

मंगल ग्रह

कुंडली में चंद्र शुभ स्थान पर हो तो बरतें दान करने में सावधानी-

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा दूसरे और चौथे भाव में बैठा हो तो शारीरिक और मानसिक सुख- शांति प्राप्त होती है। सुख और सुविधाओं में वृद्धि होती है। चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं जैसे मोती,चीनी, चावल आदि का दान नहीं करना चाहिए। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है और दान करने से हानि का सामना करना पड़ता है।

कुंडली में चंद्र

सूर्य हो शुभ स्थान पर तो क्या न करें दान-

जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य सिंह,वृश्चिक राशि में उपस्थित हो। तब लाल किताब के अनुसार गुड़,गेहूँ या अन्य अनाज और तांबे से बनी वस्तुएँ दान नहीं करनी चाहिए। अगर आप यह दान करेंगे तो कुंडली में सूर्य कमजोर हो जाता है। शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। सूर्य मजबूत होने पर सुबह और शाम के वक्त दान नहीं करना चाहिए। इससे धन की हानि होती है।

Sun

यह भी पढ़ें: वास्तु उपाय: दूसरों की इन चीज़ों को मत करें इस्तेमाल, जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

कुंडली में उपस्थित ग्रहों की स्थिति के अनुसार क्या दान करें? इसके बारे में जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.