Get App
HindiPredictionVastu & Feng Shui

वास्तु शास्त्र के अनुसार किस स्थान पर रखें टीवी, फ्रिज़, कूलर जैसे अन्य उपकरण ?

By December 21, 2022December 4th, 2023No Comments
Electronic Items

ज्योतिष शास्त्र में वास्तु के नियमों के अनुसार घर बनाने से वातावरण खुशहाल और सकारात्मक रहता है। परंतु क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में केवल भवन के निर्माण के नियम नहीं बताये गए हैं। इस में घर की प्रत्येक वस्तु को रखने की दिशा के बारे में भी बताया गया है। घर में सुख-शांति व समृद्धि के लिए हर चीज़ को सही दिशा में रखना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिषों से वास्तु सहस्त्र के कुछ नियम।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में वास्तु शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में रखे जाने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में राहु और शनि का वास होता है। इसलिए यदि इन वस्तुओं को सही जगह पर ना रखा जाये, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। गलत दिशा में इन्हें रखने से घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। तथा घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

Electronic Items

फ्रिज वास्तु नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा ठन्डे उपकरणों के लिए अत्यंत ही शुभ मानी जाती है। ऐसे में फ्रिज को किचन की पश्चिमी दीवार से सटाकर रखना उपयुक्त है। ऐसा करने से फ्रिज लम्बे समय तक चलता है और अच्छी सुविधा देता है।
  • फ्रिज को पश्चिम दिशा की ओर रखने का एक अन्य फायदा भी है। जब भी आप खाद्य सामग्री निकालने के लिए फ्रिज का दरवाज़ा खोलेंगे। तो यह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा। इससे फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होगा। और उसका सेवन करने के परिणामस्वरूप आप भी सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहेंगे।

Refrigreator

वास्तु के अनुसार कूलर एसी रखने की दिशा

ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-पश्चिम के बीच की दिशा को वायव्य कोण कहा जाता है। इस दिशा से हवा का प्रसार होता है। कूलर अथवा एसी लोकेशन वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य कोण में होनी चाहिए। इस दिशा में ये उपकरण लगाने से इनकी उम्र बढ़ जाती है अर्थात ये जल्दी खराब नहीं होते। साथ ही घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है।

यदि किसी कारण से वायव्य कोण में एसी लगाना संभव ना हो, तो उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं।

Cooler And AC

कूलर से संबंधित अन्य वास्तु टिप्स

कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में कूलर ना रखें। इससे वास्तु दोष होता है।

कूलर का रंग भी महत्वपूर्ण होता है। हल्का नीला, सफेद, क्रीम आदि हलके रंगों का ही कूलर खरीदें। लाल, काला आदि गहरे रंगों का कूलर घर में नहीं रखना चाहिए।

घर में टूटा हुआ या खराब स्थिति का कूलर न रखें।

Cooler

टीवी वास्तु नियम

लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर टीवी लगाना उपयुक्त माना जाता है। वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को सबसे अधिक शुभ और फलदायी माना गया है। ऐसे में इसी दिशा की दीवार पर टीवी होना चाहिए। ताकि जब आप टीवी देखें तो आपका मुंह भी पूर्व दिशा की ओर हो। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

यदि पूर्वी दीवार पर संभव ना हो, तो टीवी किस दिशा में टीवी होनी चाहिए ? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा की दीवार पर टीवी लगाने में वास्तु दोष की आशंका कम होती है।

T.V

वाटर फिल्टर वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा जल के स्रोत की दिशा होती है। अतः किचन की उत्तरी दीवार पर ही वाटर फिल्टर लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।

Water Filter

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में वास्तु शास्त्र क्यों ज़रूरी होता है?

मान्यता है कि घर में रखे जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में राहु और शनि ग्रह का वास होता है। और यदि इन वस्तुओं को सही जगह पर ना रखा जाये, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है और घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अतः इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को लगवाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए।

2. टीवी वास्तु नियम क्या हैं?

वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को शुभ और फलदायी माना जाता है। अतः घर के लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर ही टीवी लगाना उपयुक्त माना जाता है। उसे टीवी देखने वाले का मुंह भी पूर्व दिशा होगा। और इस तरह सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

3. कूलर एसी रखने की दिशा कौन सी होनी चाहिए?

वायव्य कोण यानि कि उत्तर-पश्चिम दिशा एसी और कूलर लगाने के लिए उपयुक्त है। क्योंकि इस दिशा को शुद्ध हवा का स्त्रोत माना जाता है। इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। साथ ही इन उपकरणों की उम्र भी बढ़ जाती है।

4. फ्रिज वास्तु नियम क्या हैं?

फ्रिज को किचन की पश्चिमी दीवार से सटाकर रखना उपयुक्त है। क्यूंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा ठन्डे उपकरणों के लिए शुभ मानी जाती है। इससे फ्रिज लम्बे समय तक चलता है और अच्छी सुविधा देता है। साथ ही फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री भी शुद्ध रहती है।

5. वाटर फिल्टर वास्तु नियम क्या हैं?

किचन की उत्तरी दीवार पर वाटर फिल्टर लगवाना उपयुक्त माना जाता है। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा जल स्रोत की दिशा होती है। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।

और पढ़ें – जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण मुखी घर शुभ है या अशुभ ?

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐपज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta