Get App
HindiNumerologyZodiacs & Planets

वर्ष 2023 में जानें अपनी राशि के अनुसार अपना भाग्यशाली अंक

By January 18, 2023December 5th, 2023No Comments
Bhagyashali Ank

प्रत्येक राशि के जातकों के लिए अपना भाग्यशाली अंक जानना अत्यंत ही आवश्यक होता है। इन अंकों के आधार पर जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं का अनुमान लगाया जा सकता है। इन संख्याओं का हमारे जीवन और व्यक्तित्व पर गहरा असर पड़ता है। तो आइये जानते हैं राशियों के लिए भाग्यशाली अंक।

मूलांक क्या है ?

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक की जन्म तारीख से मूलांक पता किया जाता है। ये 1 से लेकर 9 तक होते हैं। यदि किसी जातक का जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख पर हुआ हो, तो उसका मूलांक जन्मतिथि को आपस में जोड़कर प्राप्त किया जाता है। जैसे – यदि जन्मतिथि 15 है तो मूलांक 6 होगा।

Numerology

क्यों ज़रूरी होते हैं भाग्यशाली अंक ?

भाग्यशाली अंक अथवा लकी नंबर हमारे अभिभावक के रूप में कार्य करते हैं। यानि कि प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं।
ये हमारा मार्गदर्शन करते हैं और बाधाओं से निपटने में मदद करते हैं।
जीवन के हर क्षेत्र में विजय प्राप्त करते हैं। जैसे – अध्ययन, प्रेम, नौकरी आदि।

आइये जानते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से कि वर्ष 2023 में प्रत्येक राशि के जातकों के लिए कौन सा अंक शुभ होगा। ज्योतिष अंक शास्त्र के अनुसार सभी बारह राशियों के लिए भाग्यशाली अंक इस प्रकार हैं –

मेष राशि का लकी नंबर 7 और 9

साल 2023 में मेष राशि के जातकों को खुशहाल जीवन जीने में 7 और 9 अंक सहायक होंगे। इस प्रकार मेष राशि का लकी नंबर 7 और 9 होगा। इन भाग्यशाली अंकों की जोड़ी से आप जीवन में सफल होंगे। इससे आपकी इच्छाशक्ति भी दृढ़ होगी और आप मजबूत बनेंगे।

Aries Zodiac Sign

वृषभ राशि का शुभ अंक 6

साल 2023 में वृषभ राशि राशि वाले तनावग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में यदि ये लोग संख्या 6 को धारण करेंगे तो इन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी। नए वर्ष में उदासी दूर करने के लिए वृषभ राशि के जातकों को 6 की मात्रा में वस्तुएं खरीदनी चाहिए। यह अंक सौभाग्य लाने वाला होता है।

कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली अंक 22

कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 में शुभ अंक दो संख्या वाला होगा। मान्यता है कि दो संख्या वाले लकी नंबर से जीवन की खुशियां दुगनी हो जाती हैं। इस संख्या से यह भी सीख मिलती है कि जीवन में सफलता पाने के लिए आपको 2 बार प्रयास करना चाहिए। अतः कुंभ राशि वालों को 22 संख्या को धारण करना चाहिए।

Aquarius Image

धनु राशि के लिए भाग्यशाली अंक 3

इस शुभ अंक से धनु राशि के जातकों का साहस बढ़ेगा। साथ ही उन्हें ध्यान केन्द्रित करने में भी सुविधा होगी। यह शुभ अंक आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। खासकर प्रेम संबंधी मामलों में।

सिंह राशि शुभ अंक 7 है

7 नंबर शक्ति और ताकत के लिए जाना जाता है। अतः वर्ष 2023 में अपने जीवन को शक्ति से भरने के लिए इस अंक को धारण करें। यह अंक सिंह राशि के जातकों को ध्यान केंद्रित करने में सहायता प्रदान करेगा। इससे आप विनम्र और भावुक भी बनेंगे।

Leo Images

मिथुन राशि के लिए शुभ अंक 5

संख्या 5 समाज में मान-सम्मान, शक्ति और धन-दौलत से जुडी होती है। साल 2023 में मिथुन राशि के जातकों के लिए यह अंक अत्यंत ही भाग्यशाली साबित होगा। यह आपको शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में तरक्की पाने में सहायता करेगा।

कर्क राशि का भाग्यशाली अंक 2 और 6

वर्ष 2023 में कर्क राशि के जातकों के लिए यह दोनों अंक अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होंगे। यह जीवन के हानिकारक प्रभावों को दूर करने में मदद करेंगे। साथ ही, इन शुभ अंकों के प्रभाव से प्यार, दोस्ती तथा पारिवारिक संबंधों ,में मधुरता आएगी।

Kark Rashi Photo

कन्या राशि के शुभ अंक 1, 7 और 6

संख्या 1 जीवन में स्थिरता को दर्शाती है। संख्या 6 यह निश्चित आकृति है कि जीवन में सब कुछ सुचारू ढंग से चल रहा है और संख्या 7 अपने काम के प्रति समर्पण को दर्शाती है। इस प्रकार साल 2023 में ये तीनों अंक कन्या राशि के लिए भाग्यशाली होंगे।

तुला राशि के लिए शुभ अंक 8 और 10

तुला राशि के जातकों के जीवन की समस्याओं का निवारण करने में संख्या 10 का अत्यधिक महत्व है। वहीं संख्या 8 से जीवन में धन, स्थिरता, सम्मान आदि की प्राप्ति होती है। साथ ही संख्या 8 के प्रभाव से वर्ष 2023 में वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

Libra Images

वृश्चिक राशि के भाग्यशाली अंक 1 और 3

वर्ष 2023 में महत्वपूर्ण कार्य करने में ये संख्या वृश्चिक राशि के जातकों की सहायता करेंगी। अंक 1 की विशेषता है एकाकी और अग्रणी होना, वहीं अंक 3 की विशेषता है चुनौतियों और साहस का प्रतिनिधित्व करना। ये दोनों अंक जीवन में समझदारी से निर्णय लेने में मदद करेंगे।

मकर राशि के लिए शुभ अंक 3, 4 और 9

मकर राशि के जातकों के लिए ये तीनो अंक अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं। जीवन की बाधाओं को हल करने में ये अंक सहायक होंगे। साथ ही ये अंक शक्तिशाली प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगे। वर्ष 2023 में दीर्घायु, बहादुरी, सकारात्मक जीवन आदि के लिए इन अंकों को धारण करें।

Makar Sign

मीन राशि के भाग्यशाली अंक 0 और 9

साल 2023 में शुभ फल की प्राप्ति के लिए मीन राशि के जातकों को इन दोनों अंकों का उपयोग करना चाहिए। ये भाग्यशाली अंक जीवन में सुख-समृद्धि और आशा लाने में सहायक साबित होंगे। जीवन के सभी बड़े निर्णयों में ये अंक आपका साथ देंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक क्या है ?

जन्मतिथि के अनुसार मूलांक पता किया जाता है। यदि आपकी जन्मतिथि 1 से 9 के बीच में है तो वही संख्या आपका मूलांक होगा। यदि जन्मतिथि 9 से अधिक है, तो उस संख्या को जोड़कर मूलांक पता किया जाता है।

2. राशियों के लिए भाग्यशाली अंक क्यों है ज़रूरी ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि के जातकों का कोई न कोई भाग्यशाली अंक ज़रूर होता है। यह अंक आपको जीवन के हर क्षेत्र में सहायक साबित होता है। भग्यशाली अंक का प्रेम, नौकरी, शिक्षा, विवाह, आदि जीवन के हर पहलु पर असर होता है।

3. सिंह राशि शुभ अंक क्या है ?

सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 7 है। यह भाग्यशाली अंक विनम्रता, भावुकता जैसे अन्य गुणों के लिए ज़िम्मेदार होता है। इस अंक के प्रभाव से आपको जिअवं जीने की प्रेरणा और शक्ति मिलेगी।

4. धनु राशि के लिए भाग्यशाली अंक कौन सा है ?

धनु राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 3 है। इस अंक से उनका साहस बढ़ेगा। साथ ही ध्यान केन्द्रित करने में सहायता मिलेगी। यह शुभ अंक जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

5. कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली अंक कौन सा है ?

कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 में शुभ अंक 22 होगा। इस दो संख्या वाले लकी नंबर से इनकी खुशियाँ दोगनी हो जाएँगी। साथ ही इन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए 2 बार प्रयास करना होगा। कुंभ राशि के लोगों को 22 संख्या को धारण करने से अत्यधिक लाभ होगा।

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

और पढ़ें – अंक ज्योतिष : जानें इसके पीछे का विज्ञान और इतिहास

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta