Get App
AstrologyHindiPredictionTransits & Retrograde

शुक्र का होगा दो बार राशि परिवर्तन, जानें अन्य ग्रहों पर इसका असर

By December 22, 2022December 4th, 2023No Comments
Shukra Rashi

दिसंबर 2022 में शुक्र के दो गोचर होने जा रहे हैं। इन दोनों गोचर से सभी बारह राशियां प्रभावित होंगी। परंतु मुख्य रूप से 3 राशियों को इसका लाभ मिलेगा। शुक्र का दो बार राशि परिवर्तन होने के अतिरिक्त तीन बार शुक्र ग्रह के नक्षत्र भी बदल रहे हैं। यानि दिसंबर 2022 में कुल 5 शुक्र गोचर होने जा रहे हैं। आइये इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानते हैं इन गोचरों का अन्य ग्रहों पर प्रभाव।

राशि परिवर्तन : शुक्र का गोचर 

  • पहला गोचर धनु राशि में होगा। इस गोचर के दौरान शुक्र ग्रह बृहस्पति की राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और बृहस्पति दोनों ग्रहों को गुरु का दर्जा प्राप्त है। अतः यह गोचर फलदायी साबित होगा। विशेष रूप से शिक्षक वर्ग के लोगों को लिए यह गोचर अनुकूल साबित होगा। पहले गोचर की तिथि और समय : 05 दिसंबर 2022। शाम 05 बजकर 39 मिनट पर।
  • दूसरा गोचर मकर राशि में होगा। इस गोचर से पेशेवर जातकों को फायदा होगा। यह समय आध्यात्मिक प्रगति और आय में वृद्धि के लिए अनुकूल रहेगा। दूसरे गोचर की तिथि और समय : 29 दिसंबर 2022। दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर।

December Calendar

धनु राशि में शुक्र ग्रह का गोचर

धनु राशि धन, बुद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। धनु अग्नि तत्व की राशि है। इसी प्रकार शुक्र ग्रह निस्वार्थ प्रेम और धन का प्रतीक है।
दैत्यगुरु शुक्राचार्य धनु राशि में गोचर करेंगे। अर्थात शुक्र बृहस्पति की राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह अवधि कई लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध होगी।

शुक्र का मकर राशि में गोचर

इस गोचर से मकर राशि के जातकों को अपने कार्य में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि और आध्यात्मिकता में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। प्रेम के मामले में भी सफलता मिल सकती है।

Capricorn

शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन

पहला गोचर : शुक्र ग्रह का अपने मूल नक्षत्र में गोचर 5 दिसंबर 2022 को शाम 04 बजकर 02 मिनट पर होगा।

दूसरा गोचर : शुक्र ग्रह का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर 16 दिसंबर 2022 को सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर होगा।

तीसरा गोचर : शुक्र ग्रह का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर 26 दिसंबर 2022 को रात 10 बजकर 57 मिनट पर होगा।

शुक्र के गोचर का राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र के दोहरे गोचर से तीन भाग्यशाली राशियों को अत्यंत ही लाभ मिलेगा। आइये पढ़ते हैं दिसंबर में होने वाले शुक्र ग्रह के गोचर से इन राशियों को क्या फायदा होगा –

सिंह राशि : दिसंबर माह में होने वाले शुक्र ग्रह के गोचर सिंह राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान सिंह राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। संतान प्राप्ति की खुशखबरी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि : शुक्र गोचर का यह समय वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। रुके हुए काम अब दोबारा शुरू हो जाएंगे। वित्तीय स्थिरता प्राप्त करने के लिये सोच समझकर खर्च करना होगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बचत के लिए श्रेष्ठ होगा। धन बचाने में से भविष्य भी सुरक्षित होगा। आय में बढ़ोतरी होगी जिससे वित्तीय स्थिरता प्राप्ति होगी। इस दौरान घर में विवाह आदि मांगलिक कार्य होने की संभावना है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा और शांति बना रहेगा।

Study

कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए उपाय

  • मेष राशि के जातकों को शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा धारण करना चाहिए।
  • वृषभ राशि के जातकों को 11 या 21 शुक्रवार के व्रत करने चाहिए। इससे उनकी कुंडली में शुक्र मजबूत होगा।
  • मिथुन राशि के लोगों को शुक्रवार के दिन पीले वस्त्र, चावल, गुड़, आदि वस्तुओं का दान करना चाहिए।
  • कर्क राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन संध्याकाल में पूजा करनी चाहिए। और शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • सिंह राशि के जातकों को शुक्र मजबूत करने के लिए, हीरा, सोना या क्रिस्टल धातु का दान करना चाहिए।
  • कन्या राशि के जातक आसान उपायों से शुक्र मजबूत कर सकते हैं। महिलाओं का सम्मान करें तथा अपने घर को हमेशा स्वच्छ रखें।
  • तुला: शुक्रवार के दिन भगवान शिव को सफेद रंग के फूल अर्पित करें।
  • वृश्चिक: इस राशि के लोग खट्टी चीजों के सेवन से बचें। ऐसा करने से पीड़ित शुक्र ठीक हो जाएगा।
  • धनु राशि के लोग राइन स्तन की माला धारण करें। यह शुक्र मजबूत करने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है।
  • मकर राशि वाले नहाने के पानी में थोड़ी सी इलायची डालकर स्नान करें।
  • कुंभ राशि के जातक शुक्रवार के दिन आटे की लोइयां चींटियों को खिलाएं। इससे शुक्र मजबूत होगा।
  • मीन राशि के जातक प्रतिदिन अपने भोजन का एक हिस्सा गाय को खिलाएं।इन उपायों से अवश्य ही शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. शुक्र गोचर 2022 कब होगा?

दिसंबर माह में दो बार शुक्र ग्रह का गोचर होगा। पहली बार धनु राशि में 5 दिसंबर 2022 को। दूसरी बार मकर राशि में 29 दिसंबर 2022 को।

2. शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कब होगा?

दिसंबर माह में तीन बार शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा। पहली बार शुक्र ग्रह का अपने मूल नक्षत्र में गोचर 5 दिसंबर 2022 को होगा। दूसरी बार 16 दिसंबर 2022 को शुक्र ग्रह का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर। और तीसरी बार 26 दिसंबर 2022 कोशुक्र ग्रह का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर होगा।

3. शुक्र गोचर से किन तीन राशियों को लाभ होगा?

शुक्र के राशि परिवर्तन से तीन भाग्यशाली राशियों को अत्यधिक लाभ होगा। वे राशियां हैं – कुंभ, वृश्चिक और सिंह।

4. शुक्र को मजबूत करने के ज्योतिष उपाय क्या हैं?

कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति सुधारने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए। हीरा या राइनीस्टोन धारण करना चाहिए। और ग़रीबों को दान-दक्षिणा देना चाहिए।

5. शुक्र ग्रह की विशेषताएँ क्या हैं?

शुक्र ग्रह निस्वार्थ प्रेम और धन का प्रतीक है। इसे भौतिक सुख, संपन्नता, भोग विलासिता, कामवासना और ऐश्वर्य आदि का भी कारक माना जाता है।

और पढ़ें – जानें तुला राशि की अन्य ग्रहों में युति का मानव जीवन पर प्रभाव

इस प्रकार की रोचक जानकारी और कुंडली में उपस्थित दोषों को समाप्त करने के उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta