Get App
HindiHoroscopeKundliPredictionTarot Reading

टैरो कार्ड राशिफल 2023: जानिए किस राशि के लिए होगा ये साल भाग्यशाली

By December 20, 2022December 4th, 2023No Comments
Tarot Card

ज्योतिष शास्त्र के अन्तर्गत टैरो कार्ड रीडिंग एक ऐसी विद्या है जिसके द्वारा राशिफल पता किया जाता है। आमतौर पर सभी लोग ये जानने के इच्छुक रहते हैं कि आने वाला समय कैसा होने वाला है। तो आइए साल 2023 के टैरो कार्ड राशिफल के अनुसार जानते हैं कुछ भाग्यशाली राशि के बारे में।

टैरो कार्ड राशिफल के अनुसार साल 2023 की भाग्यशाली राशियाँ

राशिफल 2023 के आधार पर मेष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल बेहद सफल और खुशियों से भरा हुआ रहने वाला है।

मेष राशि

वर्ष 2023 मेष राशि के जातक को नए अवसर प्रदान करेगा। इस साल ये अपने साथी और परिवार के लोगों के साथ मधुर संबंध बनाने में सफल होंगे। आप अपनी कमाई और खर्चों के बीच संतुलन बनाने से उन्हें आर्थिक लाभ होगा। इस साल उनके पेशेवर जीवन शानदार रहेगा और इन्हें कार्यस्थल पर इनके काम के लिए सराहना मिलेगी।

Aries Zodiac Sign

मेष राशि के जातकों के लिए नए वर्ष की सलाह
जीवन में आने वाले नए परिवर्तन को अपनाएं क्योंकि बदलाव आवश्यक होते हैं।

सिंह राशि

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार सिंह राशि के जातक के लिए साल 2023 भाग्यशाली होने वाला है। इस साल इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी जैसे – करियर, आर्थिक मामले, पारिवारिक जीवन आदि इनके लिए परिस्थितियां हमेशा अनुकूल रहेंगी। अपनी रूचि अनुसार कार्य शुरू करने के लिए यह वर्ष एकदम उपयुक्त है छात्रों के लिए भी ये साल नए अवसरों से भरा होगा। उन्हें उनकी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। निवेश के लिए ये समय लाभकारी है।

Leo Zodiac Sign

सिंह राशि के जातकों के लिए सलाह
लगातार कोशिश के बाद भी यदि आपको परिणाम नहीं मिल रहे हैं तो सकारात्मक रहें। हौसले बुलंद रखें और निरंतर प्रयास करते रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक साल 2023 में सकारात्मकता और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। ऊर्जावान होने के कारण इनके सारे काम वक्त पर पूरे हो जायेंगे। इस साल इन्हें सफलता के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त, इन्हें अपने पुराने प्यार से एक बार फिर मिलने का मौका भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्हें अपने सहकर्मियों से सहायता मिलेगी।

Vrishchak Rashi

जिन जातकों की राशि वृश्चिक है उनके लिए सलाह
अपने किसी भी काम को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहें। क्योंकि मुश्किल समय में सिर्फ हम आप ही खुद अपनी सहायता कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक साल 2023 में महत्वाकांक्षी बनेंगे। अर्थात वे हर समय अपनी उन्नति के बारे में सोचेंगे। वे अपने लिए बड़े टारगेट रखेंगे और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। इस राशि के छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। उनकी ऊर्जा और कड़ी मेहनत से उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। जिससे ये अपना कौशल दिखाने में सफल होंगे।

Aquarius Zodiac Sign

जिन जातकों की राशि कुंभ है उनके लिए सलाह
लगातार संघर्ष करते रहें आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। यदि आप सात बार गिरते हैं तो आठवीं बार प्रयास करें। आप फिर खड़े हो जाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. टैरो कार्ड रीडिंग क्या होता है?

टैरो कार्ड रीडिंग ज्योतिष शास्त्र के अन्तर्गत एक ऐसी विद्या है जिसके द्वारा राशिफल पता किया जाता है। इससे भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है।

2. राशिफल 2023 के अनुसार सबसे भाग्यशाली राशि कौन सी होने वाली है?

टैरो कार्ड राशिफल 2023 के अनुसार साल की भाग्यशाली राशियाँ मेष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ होंगी। इस वर्ष इन्हें अपार सफलता और धन की प्राप्ति होगी।

3. कुंभ राशि के जातक के लिए 2023 कैसा होगा?

वर्ष 2023 में कुंभ राशि वाले अति महत्त्वकांक्षी होंगे। ये हर समय अपनी तरक्की के बारे में सोचेंगे। अपने लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। और उन्हें पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। इन्हें इस वर्ष अवश्य ही सफलता मिलेगी।

4. कैसा होगा साल 2023 वृश्चिक राशि के जातक के लिए?

इनके लिए यह नया साल सकारात्मकता से परिपूर्ण है। ये उर्जावान रहेंगे और काम के प्रति सतर्क भी। इन्हें सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष इनके प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा।

5. सिंह राशि के जातक को और मेष राशि के जातक को वर्ष 2023 में क्या नई खबर सुनने को मिलेगी?

नए वर्ष 2023 में सिंह और मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक, व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से इनकी स्थिति में सुधार आएगा। और प्रेम प्रसंग में भी इनकी किस्मत अच्छी रहेगी।

और पढ़ें – यदि आपका जन्म रविवार को हुआ है तो जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें ?

इस प्रकार की रोचक जानकारी और कुंडली में उपस्थित दोषों को समाप्त करने के उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta