Get App
AstrologyHindiLife ProblemsRemedies & Healing

नये वर्ष में करें ये कार्य,धन की होगी वर्षा

By January 7, 2023December 5th, 2023No Comments
New year resolution for making money

धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन और यश की प्राप्ति होती है। इनकी उपासना करने से दांपत्य जीवन में भी मधुरता आती है। मां लक्ष्मी की पूजा और विधिवत उपासना करने से घर के खाली भंडार अन्न से भर जाते हैं।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कुछ शुभ वस्तुएं बतायी गई है। जिन्हें घर में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और कृपा बरसाती हैं। यदि आप नए साल के मौके पर ये वस्तुएं अपने घर ले आएं तो आपको इसका अत्यंत ही लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं उन पाँच वस्तुओं के बारे एमवी जिन्हें घर में रखने से माता लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न।

Mata Laxmi

घर के मंदिर में रखें शंख

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाये तो शंख एक समुद्री जीव का ढांचा होता है। पुराणों के अनुसार शंख की उत्पत्ति समुद्र से हुई थी।
शंख की ध्वनि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इसको सुनने से मन शांत रहता है। और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
मांगलिक कार्यों जैसे पूजा-पाठ आदि धार्मिक उत्सवों में शंख बजाना शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जहां शंख होता है वहां लक्ष्मी जी का वास जरूर होता है। इसलिए घर के पूजाघर में सफेद रंग जा शंख अवश्य रखना चाहिए।

शंख के प्रकार

शंख कई प्रकार के होते हैं। मुख्य रूप से बाईं ओर खुलने वाले शंख प्रचलित होते हैं। इन्हें वामावर्ती शंख कहा जाता है। इनके अतिरिक्त मध्यवर्ती और दक्षिणावर्ती शंख भी होते हैं। परंतु ये दुर्लभ होते हैं। इनका प्रयोग विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है।

Shankh

माँ लक्ष्मी को चढ़ाएं गुलाब का फूल या सुगंधित इत्र

गुलाब के फूल की सुगंध माता लक्ष्मी जी को अत्यंत ही प्रिय होती है। इसलिए नियमित रूप से माँ लक्ष्मी को ताज़े गुलाब के फूल अर्पित करना चाहिए।
गुलाब की सुगंध वाला इत्र भी चढ़ा सकते हैं। इससे कारोबार अच्छा रहता है। और आय में वृद्धि होती है।
मान्यता है कि गुलाब के फूल की पंखुड़ियों से माता लक्ष्मी का अभिषेक करना चाहिए। इससे कर्ज दूर होते हैं।
साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को माता लक्ष्मी को गुलाब की माला अर्पित करना चाहिए। इस से दरिद्रता का नाश होता है।

स्फटिक की माला से करें जाप

स्फटिक शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। और शुक्र ग्रह माँ लक्ष्मी से संबंधित होता है।
अतः ऐसी मान्यता है कि स्फटिक धन और वैभव का प्रतीक होता है।
माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप सदैव स्फटिक की माला से ही करना चाहिए। इसलिए घर में यह माला हमेशा होनी चाहिए।
इसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें।
स्फटिक की माला गले में पहनी भी जा सकती है। इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा और आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

स्फटिक की माला

माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की मूर्ति रखें

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भगवान विष्णु की उपासना करना अत्यंत ही आवश्यक होता है। श्री हरि विष्णु जी की पूजा-अर्चना किए बग़ैर माता लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं हो सकती।
इसलिए घर के पूजा स्थल में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा अवश्य रखें।
प्रतिदिन इनकी उपासना करें और विधि पूर्वक पूजा करें।
ऐसा करने से धन लाभ होगा। और आपसी संबंधों में प्यार बढ़ेगा।
भगवान विष्णु जी की उपासना के लिए एकादशी का व्रत भी रखना चाहिए।

घी का दीपक जलाएं

माता लक्ष्मी जी की पूजा करते के समय घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। विशेष कृपा के लिए चार मुखी दीपक जलाना चाहिए। किसी सफेद धातु के पात्र में या मिट्टी के दीपक में घी की बाती प्रज्वलित करना चाहिये। संध्या के समय घर के मंदिर में घी का दीपक जलाने से पैसों की बर्बादी नहीं होती। और घर का भंडार हमेशा भरा रहता है।

Ghee Ka Deepak

घर में पैसे की कमी दूर करने के ज्योतिष उपाय

  • आर्थिक तंगी दूर करने के लिए हनुमानजी की पूजा करना चाहिए। मंगलवार के दिन संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर जाकर किसी कोने में अपनी मन्नत के नाम की एक ईंट रख दें। इस उपाय से आपकी धन संबंधी समस्या जल्दी ही दूर हो जायेगी।
  • पूर्णिमा के दिन प्रातः काल पीपल के पेड़ में जल दें। और माँ लक्ष्मी मंत्र की एक माला का जाप करें। ऐसा करने से सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएगी। और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
  • अचानक धन लाभ पाने के लिए सफेद रंग की एक ध्वजा पीपल के वृक्ष पर लगाना दें। अथवा सूने कुएं पर दीपक जलाएं। इन उपायों से अचानक धन प्राप्ति होती है।
  • घर की तिजोरी में एक लाल कपड़े में हल्दी की तीन गांठ और मिश्री को बांधकर रखने से घर में पैसे का आगमन होता है। इस उपाय को बिना किसी को बताए चुप छाप करना चाहिए।

नये वर्ष 2023 में धन की वर्षा के लिए करें ये उपाय

  • धन रखने के स्थान पर हमेशा लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।
  • घर अथवा दुकान में तिजोरी के पास माँ लक्ष्मी और श्री गणेश की तस्वीर लगाएं।
  • होली के दिन गुलाल के एक पैकेट में एक मोती शंख और चांदी का सिक्का डालकर उसे लाल कपड़े में लाल मौली से बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय से व्यवसाय में अत्यधिक लाभ होगा।
  • प्रातः काल जल्दी उठकर लाल रेशम के कपड़े में चावल के 21 दाने बांध लें। इसके बाद माँ लक्ष्मी की पूजा करें और मां से अपनी मनोकामना मांगे। बाद में चावल की पोटली को अपने पर्स या तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

Sikke or Podhe

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. मां लक्ष्मी की पूजा करने के क्या लाभ हैं ?

धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन और यश की प्राप्ति होती है। इनकी उपासना करने से दांपत्य जीवन में भी मधुरता आती है।

2. शंख की उत्पत्ति कैसे हुई थी ?

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाये तो शंख एक समुद्री जीव का ढांचा होता है। पुराणों के अनुसार शंख की उत्पत्ति समुद्र से हुई थी।

3. घी का दीपक जलाने के क्या फायदे हैं ?

माता लक्ष्मी जी की पूजा करते के समय घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। संध्या के समय घर के मंदिर में घी का दीपक जलाने से पैसों की बर्बादी नहीं होती। और घर का भंडार हमेशा भरा रहता है।

4. भगवान विष्णु की उपासना करने के लाभ क्या हैं ?

श्रीहरि विष्णु जी की पूजा-अर्चना किए बग़ैर माता लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं हो सकती। इसलिए घर के पूजा स्थल में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा अवश्य रखें।

5. स्फटिक की माला से जाप करने के लाभ क्या हैं ?

स्फटिक शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। अतः ऐसी मान्यता है कि स्फटिक धन और वैभव का प्रतीक होता है। माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप सदैव स्फटिक की माला से ही करना चाहिए।

और पढ़ें – जानिए लाफिंग बुद्धा को घर में रखने का सही तरीका

इस प्रकार की रोचक जानकारी और कुंडली में उपस्थित दोषों को समाप्त करने के उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta