Get App
GemstoneHindiLife Problems

मूंगा रत्न से हल होंगी सारी मुश्किलें

By November 15, 2022December 4th, 2023No Comments
Moong Ratan

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूंगा मंगल ग्रह का रत्न होता है। यह अत्यंत ही प्रभावशाली और ऊर्जा प्रदान करने वाला रत्न है। प्राचीन काल से मंगल ग्रह को युद्ध का देवता माना गया है। सौरमंडल में स्थित नवग्रहों में मंगल ग्रह सबसे आक्रामक और शक्तिशाली ग्रह है।
मंगल ग्रह मनुष्य की लड़ने की क्षमता और आक्रामकता को प्रदर्शित करता है। इसलिए मंगल ग्रह का रत्न मूंगा भी मनुष्य को जीवन की चुनौतियों से लड़ने में सक्षम बनाने का कार्य करता है।

मूंगा रत्न कैसा होता है ?

मूंगा रत्न अत्यंत ही सुंदर और आकर्षक रंग का होता है। इसका रंग लाल, सिंदूरी, गेरुआ, सफेद और काला होता है।

Moong Ratan

मूंगा किसे धारण करना चाहिए ?

सामान्य रूप से यदि आपकी कुंडली में मंगल पापी होकर अशुभ फल दे रहा है, तो उसे नियंत्रित करने के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। इसके अतिरिक्त जो लोग पुलिस, सेना, फ़ौज में जाने के इक्छुक हैं उनके लिए मूंगा एक रामबाण उपाय की तरह है। राशिफल के अनुसार मेष, वृश्चिक, सिंह, धनु व मीन राशि वाले लोगों को मूंगा धारण करना चाहिए। ये उनके लिए शुभ रत्न होता है। मूंगा रत्न को अगर सही तरह से और सही परिस्थिति में धारण किया जाए तो ये आपके जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

Planet

मूंगा रत्न के फायदे

  • मूंगा धारण करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जा सकती है। मूंगा रत्न की शक्तियों से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है और मनुष्य के साहस बढ़ता है।
  • मूंगा रत्न मनुष्य के भीतर नेतृत्व क्षमता का विकास करता है जिससे वह जीवन की चुनौतियों से लड़ने में सक्षम बन सके।
  • मंगल ग्रह के प्रभाव से मनुष्य का पराक्रम बढ़ता है अतः पराक्रम को बढाने के लिये मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।
  • उदास मन को काबू करने के लिए या मानसिक विकारों से निजात पाने के लिए मूंगा रत्न अवश्य धारण करना चाहिए।
  • मूंगा रत्न धारण करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है। पारिवारिक कलह-क्लेश मिटते हैं और संबंधों में मधुरता स्थापित होती है।
  • यदि किसी व्यक्ति के शरीर में रक्त से सम्बन्धित कोई रोग है तो उसे मूंगा पहनने से लाभ होता है।
  • मूंगा रत्न के प्रभाव से मनोबल में वृद्धि होती है। इससे मनुष्य बड़ी से बड़ी लड़ाई को अकेले लड़ने का हौसला जुटा लेता है।
  • मूंगा रत्न से सांप और बिच्छू के विष का प्रभाव कम होता है। मूंगा रत्न सांप और बिच्छू के डंक से भी रक्षा करता है।
  • यदि कुंडली में मंगल ग्रह की पीड़ा है तो उसे शांत करने के लिए मूंगा धारण करना चाहिए।

Chess Board

ऐसे अन्य चमत्कारी उपायों के लिए डाउनलोड करें इंस्टाऐस्ट्रो का मोबाइल ऐप। यहाँ आपको राशिफल, कुंडली, टैरोट कार्ड्स आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

मूंगा रत्न के नुकसान

हर कोई व्यक्ति मूंगा धारण नहीं कर सकता। पहले अपनी जन्म कुंडली ज्योतिष को दिखाएं, उसके बाद उनकी सलाह पर ही मूंगा धारण करें।
यदि स्त्रियों की कुंडली में मंगल शनि से इष्‍ट हो। या फिर शनि मंगल के साथ हो। तो जीवन को बहुत नुकसान हो सकता है। वह स्त्री विधवा भी हो सकती है। अतः स्त्रियों को विशेष रूप से अपनी कुंडली जाँच करवा कर ही मूंगा धारण करना चाहिए।

Jupiter And Mars Planet

मूंगा रत्न धारण करने के नियम

अधिकतर लोग अपनी कुंडली या राशिफल के अनुसार रत्न धारण करने का निर्णय लेते हैं। परंतु कुछ ही लोगों को इसकी संपूर्ण जानकारी होती है। आइये इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानें मूंगा रत्न धारण करने की विधि और नियम –

  • मूंगा रत्न को सोने या तांबे की धातु में धारण करने से शुभ होता है।
  • मूंगा अपने वजन के अनुसार धारण करना चाहिए।
  • किसी भी स्थिति में सवा पांच रत्ती से कम मूंगा नहीं पहनना चाहिए।
  • मूंगा रत्न को गाय के दूध या गंगाजल में पूरी रात डुबाकर रखें। ऐसा करने से रत्न की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं और रत्न पवित्र हो जाता है।

Moong Ratan

मूंगा रत्न धारण करने की विधि

रत्न धारण करने वाले व्यक्ति को लाल रंग के आसन पर बैठना चाहिए। और मूंगा रत्न जड़ित अंगूठी को लाल कपड़े पर रखना चाहिए। इस कपड़े पर कुछ फूल रखें और अगरबत्ती जलाएं। मूंगा धारण करने से पूर्व अपने कुलदेवता की आराधना करें। इसके पश्चात मंगल देव को याद करते हुए 108 बार मंगल के बीज मन्त्रों का जाप करें। फिर दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में मूंगा रत्न जड़ित अंगूठी धारण करें। अंगूठी धारण करने के बाद क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप करें। स्त्रियों के लिए बाएं ह

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta