Get App
AstrologyHindiNumerology

यदि आपका मूलांक 3 है तो जानिए आपके लिए कैसा होगा नया साल 2023

By January 2, 2023December 4th, 2023No Comments
Mulank 3

हर व्यक्ति जानना चाहता है कि उसके लिए आने वाला नया साल कैसा होगा? उसका वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, नौकरी या व्यवसाय क्षेत्र कैसा होगा ? ये सवाल हर जातक के मन में उठते हैं।

नए साल का भविष्य जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई तरीके होते हैं। आमतौर पर सभी बारह राशियों में ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति का विश्लेषण करके वार्षिक राशिफल निकाला जाता है। टैरो कार्ड के जरिये भी भविष्य को लेकर अनुमान लगाये जाते हैं।
इसके अतिरिक्त, एक तरीका होता है – अंक ज्योतिष शास्त्र। इसमें जातक की जन्म तिथि के आधार पर उसका राशिफल पता किया जाता है।

जानें अंक शास्त्र के बारे में

यह ज्योतिष शास्त्र की एक पुरानी और विश्वसनीय कला है। अंकशास्त्र में 1 से 9 तक की संख्याओं का विज्ञान होता है। इसमें केवल एक अंक वाली संख्याएँ होती हैं। यदि संख्याओं का कुल योग दो अंकों में आता है, तो इसे एक अंक में बदलना पड़ता है। इसी को मूलांक कहा जाता है। जैसे : यदि किसी की जन्मतिथि 12 है तो 1+2 = 3। इस प्रकार उसका मूलांक 3 होगा।

Numerology

जानिए कौन होते हैं मूलांक 3 वाले लोग

यदि किसी जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 तथा 30 तारीख को हुआ हो, तो उसका मूलांक ३ होता है। मूलांक ३ के स्वामी देव गुरु बृहस्पति ग्रह होते हैं।

Jupiter Planet

जानें मूलांक 3 के लोग कैसे होते है ?

  • मूलांक 3 वाले लोग अत्यंत ही उत्साही और ऊर्जावान होते हैं।
  • ये संघर्षों का डटकर सामना करते हैं। इनका स्वभाव निडर और साहसी होता है।
  • इनके भीतर कुछ नया करने की ललक हमेशा बनी रहती है। इन्हें नए नए अनुभव प्राप्त करने का शौक होता है।
  • इनकी खासियत होती है कि ये दूसरों की बात को गौर से सुनते हैं। इसलिए ये अच्छे मित्र साबित होते हैं।
  • ये अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करते रहते हैं। ये उद्यमी और कर्मठ होते हैं।
  • इन्हें ज्यादा साज-श्रृंगार पसंद नहीं होता है। ये सादगी प्रिय होते हैं।

People of number 3

जानें मूलांक 3 का भविष्य

जिन जातकों का मूलांक ३ होता है, उनके लिए वर्ष 2023 अत्यंत ही शुभ और लाभकारी होने वाला है। यह साल इनके लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा। आइये जानते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से वर्ष 2023 में ३ अंक वालो का भविष्य।

  • इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, यह सफल परिणाम देगा।
  • इनके सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
  • करियर में ये अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। चाहे नौकरी हो या व्यवसाय, इन्हें तरक्की अवश्य मिलेगी।
  • निवेश करने के लिए यह समय बिल्कुल उपयुक्त है।
  • यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।
  • शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की उम्मीद है। यह साल छात्रों के लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा।

Success In Life

विस्तार से जानिए मूलांक 3 का भविष्य २023

  • साल 2023 मुख्य रूप से मीडिया, लेखन और शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए खास साबित होगा। पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे तो इन क्षेत्रों में खूब नाम कमाएंगे।
  • धन का आगमन तो होगा पर साथ ही शुभ कार्यों में खर्च भी बढ़ेगा। इस नए वर्ष में वाहन अथवा घर खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं।
  • इस साल आपके पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन भी सुखी से बीतेगा। संतान प्राप्ति के भी आसार बन रहे हैं। साथ ही प्रेम संबंधों में चला आ रहा पुराना मतभेद समाप्त होगा।
  • साल 2023 में तीन मूलांक वाले जातक समाज में अपार मान-सम्मान पाएंगे। हर तरफ आपके चर्चे होंगे। धन-दौलत और सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी।
  • सरकारी नौकरी या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह वर्ष शुभ परिणाम देने वाला होगा। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या कार्यभार मिल सकता है।

Writing and Education

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. मूलांक 3 वाले लोग कौन होते हैं ?

जिस भी जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 तथा 30 तारीख को हुआ हो, उसका मूलांक ३ होता है।

2. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 के लोग कैसे होते है ?

ये उत्साही और उर्जावान प्रवत्ति के होते हैं। निडर और साहसी होने के कारण ये संघर्षों का डटकर सामना करते हैं। ये अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ होते हैं। और उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। ये स्वाभाव से उद्यमी और कर्मठ होते हैं। इन्हें अपना जीवन सादगी से जीना पसंद होता है।

3. मूलांक 3 का भविष्य 2023 कैसा होगा ?

वर्ष 2023 में उन्हें कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। चाहे नौकरी हो या व्यवसाय, इन्हें तरक्की अवश्य मिलेगी। इनकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

4. शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 3 का भविष्य कैसा होगा ?

छात्रों के लिए यह शुभ समय है। इस वर्ष इन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लेखन और मीडिया के क्षेत्र के लिए भी यह समय उपयुक्त है। इस ओर काम करने वाले जातकों को तरक्की मिलेगी।

5. पारिवारिक क्षेत्र में ३ अंक वालो का भविष्य कैसा होगा ?

इनके आपसी संबंधों में मिठास बनी रहेगी। पति-पत्नी के लिए यह नया वर्ष शुभ होगा। नए मेहमान का आगमन भी हो सकता है। नए शादीशुदा जोड़ों के लिए दाम्पत्य सुख के आसार हैं। इससे वैवाहिक जीवन और भी मजबूत होगा।

और पढ़ें – अंक ज्योतिष : जानें इसके पीछे का विज्ञान और इतिहास

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप और ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta