Get App
HindiZodiacs & Planets

मंगल गोचर 17 मई 2022 तक राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा?

By May 5, 2022November 21st, 2023No Comments
Horoscope And Planet

मंगल ग्रह और मंगल गोचर के बारे में-

ज्योतिष शास्त्र में गोचर का बहुत अधिक महत्व है। जब ग्रह में परिवर्तन होता है तो हमारी राशि के साथ साथ हमारी कुंडली पर भी प्रभाव पड़ता है। जब ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो यही गोचर का कारण बनता है। मंगल गोचर का कारण मंगल ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना है। सौरमंडल में मंगल ग्रह सूर्य से चौथे स्थान का ग्रह है। ये एक स्थलीय ग्रह है। हमारे सौरमंडल में दो तरह के ग्रह पाए जाते हैं। स्थलीय ग्रह और गैसीय ग्रह। स्थलीय ग्रह वह हैं जो जिसका तल आभासीय है और गैसीय ग्रह गैस से बने होते हैं। ग्रहों के गोचर के कारण किसी इंसान की कुंडली पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं। ग्रह गोचर किसी के जीवन में परेशानी लेकर आता है। किसी के जीवन में सुख का कारण बनता है। मंगल गोचर 7 अप्रैल 2022 को हुआ था। हम आपको बताएँगे की 17 मई 2022 तक राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा।

Solar System

17 मई तक राशियों पर प्रभाव-

मेष राशि-

  • मेष राशि वाले लोगों का अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर होगा।
  • पारिवारिक जीवन सुख से भरा होगा।
  • आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपको आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ राशि-

  • ये समय आपके लिए बहुत अत्यधिक लाभप्रद है।
  • इस समय आपको अपना कौशल को दिखाने की जरूरत है।
  • आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
  • इस अवधि में आपका प्रेम जीवन उथल-पुथल रहेगा।

मिथुन राशि-

  • आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।
  • आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।
  • इस समय पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
  • किसी ख़ास इंसान के साथ यात्रा कर सकते हैं।

Horoscope

कर्क राशि-

  • इस अवधि में आपको सिर्फ निराशा का सामना करना पड़ेगा।
  • आपके अंदर प्रोत्साहन की कमी होगी।
  • आप वैवाहिक जीवन में गलतफहमी का शिकार होंगे।

सिंह राशि-

  • व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए ये समय अधिक लाभ देगा।
  • आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

कन्या राशि-

  • कन्या राशि वाले इस समय अपने कार्य की तरफ समर्पित होंगे।
  • आर्थिक कार्यों में धैर्य रखने की आवश्यकता है।
  • आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशि-

  • तुला राशि वाले लोगों के लिए यह समय करियर पर प्रभाव डालेगा।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • नए रिश्ते आपको परेशानियों में डाल सकते हैं।

वृश्चिक राशि-

  • इस समय आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • आपके संबंधों में तनाव उत्पन्न होगा।
  • आर्थिक रूप से ये समय आपके लिए ठीक नहीं है।

Planets

धनु राशि-

  • इस समय आपको यात्रा करना अधिक लाभ देगा।
  • निजी जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
  • आपको आर्थिक लाभ होगा।

मकर राशि-

  • इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाने की जरूरत है।
  • आपके अंदर क्रोध स्थापित होगा।
  • वित्तीय लाभ होंगे।

कुंभ राशि-

  • कुंभ राशि वालों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा।
  • जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें।
  • इस समय आपके खर्चे बढ़ेंगे।

मीन राशि-

  • पारिवारिक जीवन में उथल पुथल रहेगी।
  • आप इस समय दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं रखेंगे।
  • आपके जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं।

और पढ़ें: मई 2022 को होने वाला सूर्य गोचर का प्रभाव किन राशियों पर होगा।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.