Get App
AstrologyHindiVastu & Feng Shui

वास्तु उपाय: दूसरों की इन चीज़ों को मत करें इस्तेमाल, जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव।

By October 8, 2022December 1st, 2023No Comments
Don't Use Other Person Shoes,Pencil & Pen

जीवन में जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं। जिससे हमारे भविष्य में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं। इन परेशानियों से हमें अत्यधिक कष्ट होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीज़े होती हैं। जिनको हमें किसी दूसरे व्यक्ति को न देना चाहिए और न ही दूसरों से लेनी चाहिए। या हम यह भी कह सकते हैं की दूसरों की इन चीज़ों का इस्तेमाल न करें नहीं तो जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
इससे आर्थिक समस्या, पारिवारिक लड़ाई- झगडे का सामना करना पड़ता है। दूसरों का दुर्भाग्य हमारे साथ जुड़ जाता है। साथ ही साथ दूसरों की नकारात्मक ऊर्जा से हमारी सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ता है।
ज्योतिष के अनुसार दूसरों की चीज़ों के इस्तेमाल से कुंडली में शनि का प्रकोप पड़ता है।

दूसरों की इन वस्तुओं का न करें इस्तेमाल-

आइये जानते हैं दूसरों की ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं? जिनका इस्तेमाल हमें नहीं करना चाहिए और न ही इन वस्तुओं को किसी और को देना चाहिए।

कपड़े का आदान-प्रदान-

  • हम दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कभी न कभी कपड़े का आदान-प्रदान अवश्य करते हैं।
  • परंतु हमें कपड़ों का आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए।
  • इससे उनका दुर्भाग्य हमारे साथ जुड़ जाता है और कई तरह के बीमारियों के भी शिकार होते हैं।

clothes and shoes

जूते और चप्पल को शेयर करना-

  • कुछ लोग कपड़ों की तरह जूते- चप्पल भी एक दूसरे से बदल कर पहन लेते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दूसरों के चप्पल और जूते आदि पहनने से दूसरों की दरिद्रता हमारे घर आती है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के पैरों में शनि का वास होता है।
  • यदि आप किसी दूसरे की चप्पल और जूते पहनते हैं तो शनि का प्रकोप आप पर पड़ता है।

shoes

यह भी पढ़ें: पढ़ाई में होगी तरक्की वास्तु शास्त्र के अनुसार बनाएं स्टडी रूम

दूसरों की घडी का इस्तेमाल-

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दूसरों की घडी पहनना अशुभ होता है।
  • घड़ी समय को दर्शाती है, इसका संबंध हमारे अच्छे और बुरे समय से होता है।
  • तभी हमें दूसरों की घड़ी को नहीं पहनना चाहिए नहीं तो जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Watch

दूसरों की अंगूठी न पहनें-

  • वास्तु के अनुसार दूसरों की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।
  • अंगूठी चाहे किसी भी रत्न या किसी भी धातु की क्यों न बनी हो।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूसरों की अंगूठी पहनने से ग्रहों का बुरा प्रभाव पड़ता है।

Ring

पेन और पेंसिल न लें और न दें-

  • अधिकतर लोग अपने पेन या पेन्सिल नहीं रखते हैं।
  • जरुरत पड़ने पर किसी दूसरे व्यक्ति से ले लेते हैं और वापस भी नहीं करते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • इससे दूसरे व्यक्ति के अशुभ प्रभाव आपके पास आ जाते है।
  • वास्तु के अनुसार पेन और पेंसिल से व्यक्ति की किस्मत जुड़ी हुई होती है।

Pen And Pencil

यह भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार घर पर रखें ये मूर्तियां: घर में होगा लक्ष्मी का वास।

वास्तु के अधिक उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें और हमारे लेख जरूर पड़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.