Get App
HindiLife ProblemsRemedies & Healing

जीवन में सफल होने का अचूक उपाय

By December 3, 2022December 4th, 2023No Comments
Jeevan Me Safal Hone Ke Upay

दुनिया में हर शख्स चाहता है कि वह जीवन में सफल हो और उसके सारे लक्ष्य पूरे हों। यदि हम चाहते हैं कि हमें सफलता मिले तो उसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। परन्तु कई बार मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम नहीं मिलते हैं। ऐसी स्थति में ज़रूरत पड़ती है कुछ ऐसे उपायों की जिनसे हम सफल हो जायें। अतः इंस्टाऐस्ट्रो लेकर आया है आपके लिए कुछ अचूक उपाय, जिनसे आप कभी असफल नहीं होंगे। तो आइए जानते हैं सफल होने का योग और सफलता के कुछ उपाय –

कुंडली में सफलता योग –

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि ज्योतिष विद्या में सफल होने के उपाय बताये जाते हैं। मनुष्य की कुंडली देखकर उसके जीवन में सफलता का अनुमान लगाया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में सफलता योग का महत्व अत्यंत ही आवश्यक होता है।

Kundli

कौन से योग बनाते हैं जीवन को सफल ?

जीवन में सफलता पाने के लिए जातक की कुंडली में कुछ विशेष योग होते हैं। आइये पढ़ते हैं –

सफलता योग के लिए आवश्यक है चंद्रमा की स्थिति –

वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन में सफलता चंद्रमा ग्रह द्वारा आती है। इसलिए कुंडली में चंद्रमा की स्थिति महत्वपूर्ण होती है।
जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में चंद्रमा महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित होता है, वह समाज में मान-सम्मान पाता है और प्रसिद्ध होता है।
चंद्रमा की अच्छी स्थिति के साथ साथ यदि उस पर गुरु या शुक्र ग्रह का प्रभाव हो, तो ज्योतिष शास्त्र में यह एक विशेष योग होता है। ऐसी विशेषता वाली कुंडली का जातक जीवन में खूब तरक्की करता है।

Moon Planet

कुंडली में भाव

व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलेगी या नहीं यह कुंडली के भावों पर निर्भर करता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली के 5वें, 9वें और 10वें भाव में प्रसिद्धि निर्भर करती है।
यदि किसी की कुंडली का चौथा या बारहवां भाव पीड़ित होता है, तो उसे लोकप्रियता नहीं मिलती।

कुंडली में लग्न

कुंडली में लग्न मजबूत होने से जातक की प्रसिद्धि की स्थिति निर्धारित होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सफलता के लिए कुंडली में लग्न बलवान होना चाहिए और उसका स्वामी भी मजबूत होना चाहिए।
जीवन में सफलता योग बनाने के लिए अरुधा लग्न की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Kundli Me Lagan

शनि ग्रह की भूमिका

चंद्रमा की तरह शनि भी कुंडली में प्रसिद्धि और सफलता के लिए ज़िम्मेदार होता है।
जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में होता है, उसे अपार प्रसिद्धि मिलती है।
यदि बलवान शनि का राहु या शुक्र के साथ मिलन होता है तो यह ज्योतिष शास्त्र में एक विशेष योग होता है। इससे जातक को बड़े पैमाने पर प्रसिद्धि मिलती है।

शुक्र ग्रह की स्थिति

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह भी जीवन में प्रसिद्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।
कुंडली में प्रसिद्धि का योग बनाने के लिए शुक्र ग्रह 5वें, 7वें, 9वें, 10वें तथा 11वें भाव में स्थित होना चाहिए।

Shukra Greh

सूर्य ग्रह की स्थिति

नवग्रहों में सूर्य एक महत्वपूर्ण ग्रह है अतः इसकी स्थिति भी जातक की कुंडली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
किसी भी व्यक्ति की सफलता और लोकप्रियता के लिए सूर्य को मूल कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य ग्रह को अपनी स्थिति में बलवान होना चाहिए।

जीवन में सफल होने के उपाय

यदि लगातार प्रयास करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो इन्स्टा एस्ट्रो लेकर आया है आपके लिए सफल होने के अचूक उपाय। इन उपायों का पालन करने से साधक को सफलता अवश्य ही मिलेगी। आइये पढ़ते हैं –

  • जब भी घर से किसी शुभ कार्य के लिए निकलें तो हाथ में एक रोटी लेकर आयें। रस्ते में जहाँ भी कौआ दिखाई दे, रोटी के टुकड़े करके कौए को खिला दें। ऐसा करने से आपका काम ज़रूर सफल होगा। यह सफलता का ऐसा उपाय है जो कभी भी नाकाम नहीं हो सकता।
  • जब घर से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलें तो एक निम्बू में चार लौंग गाड़ दें तथा इस मंत्र का जाप करें – ॐ श्री हनुमंते नम: । 21 बार इस चमत्कारी मंत्र का जाप करने के बाद निम्बू को अपने पास पर्स या जेब में रखले। ये उपाय करने से आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की बाधा महसूस नहीं होगी।
  • गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। घर से किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलते समय श्री गणेशाय नम: बोलें, इसके बाद विपरीत दिशा में चार कदम चलें और फिर अपने काम के लिए निकल जाएँ। यह भी सफलता का एक अचूक उपाय है।
  • ज़रूरी काम के लिए बाहर जाते समय घर की देहलीज़ पर काली मिर्च के कुछ दानें बिखेर दें। जाते समय पर उस पर पैर रखकर निकल जाएँ और फिर पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से आपके बिगड़े हुए काम बन जायेंगे।
  • किसी अच्छे काम के लिए निकलने से पहले दही-चीनी अथवा थोडा सा गुड़ खाकर पानी पी लेने से भी कार्य सफल हो जाता है।

Chess

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. सफलता योग क्या होता है?

किसी भी मनुष्य की सफलता के पीछे ग्रह-नक्षत्रों का हाथ होता है। जब जातक की कुंडली में सफलता के लिए विशेष योग बनते हैं तब उन्हें सफलता योग कहा जाता है।

2. सफल होने का रामबाण उपाय क्या है?

जब भी घर से किसी शुभ कार्य के लिए निकलें तब श्री गणेशाय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद विपरीत दिशा में चार कदम चलें और अपने काम के लिए निकल जाएँ। गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए उनका स्मरण करने से सभी काम निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं।

3. सफलता योग कैसे बनता है?

व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलेगी या नहीं यह कुंडली के भावों पर निर्भर करता है। सफलता योग बनाने के लिए चंद्रमा, शनि, सूर्य तथा शुक्र ग्रह महत्वपूर्ण होते हैं। इनकी स्थितियों पर ही जातक की सफलता निर्भर होती है।

4. कुंडली में लग्न मज़बूत होने से क्या होता है?

वैदिक ज्योतिष में सफलता के लिए कुंडली में लग्न बलवान होना चाहिए और उसका स्वामी भी मजबूत होना चाहिए।अरुधा लग्न से जीवन में सफलता योग बनता है।

और पढ़ेंहौसला मज़बूत करने के लिए याद रखना ये बातें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta