Get App
HindiPalmistryVedic astrology

हस्त रेखा: जानें कौन सी रेखा से होता है धन का नुकसान?

By November 22, 2022December 4th, 2023No Comments
Hast Rekha Se Jane Dhan Ka Nuksaan

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाएं और अलग-अलग प्रकार के चिह्न से जातक के भविष्य से संबंधित जानकारी मिल सकती है। मान्यता है कि हथेली में कई प्रकार के पर्वत बने होते हैं जो मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। आइये जानते हैं इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से हाथ की रेखाओं और चिह्नों के बारे में जिससे धन लाभ होने की संभावना होती है।

कैसे पहचानें धन रेखा को ?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अनामिका और छोटी उंगली के नीचे सीधी रेखा को धन की रेखा कहा जाता है। धन रेखा के माध्यम से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पता की जा सकती है। मान्यता है कि पुरुषों के दाएं हाथ जबकि महिलाओं के बाएं हाथ में धन की रेखा होती है। परन्तु हस्त शास्त्र के अनुसार जिस हाथ से व्यक्ति ज्यादा काम करता है उसी हाथ में धन रेखा का विश्लेषण करना चाहिए। इसके साथ ही हाथ में कटी-फटी रेखाएं जीवन में संघर्ष को दर्शाती हैं।

Dhan rekha

यह भी पढ़ें: ज्योतिष के अनुसार जानें हथेली की रेखाओं का मतलब।

हथेली में क्रॉस का निशान –

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि क्रॉस का निशान शुभ स्थान पर हो तो जातक को धन लाभ होता है। परन्तु अशुभ स्थिति में क्रॉस का निशान होने से जातक का जीवन नष्ट हो सकता है। मान्यता है कि गलत जगह पर क्रॉस का निशान है तो होगा धन का नुकसान।
आइए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानते हैं हथेली में क्रॉस का निशान होना किस स्थान पर शुभ होता है और किस पर अशुभ –

  • हथेली में क्रॉस का निशान केवल एक ही स्थान पर होना शुभ होता है – गुरु पर्वत। हथेली की पहली उंगली के नीचे का भाग गुरु पर्वत होता है। इस स्थान पर क्रॉस का निशान होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में ढेर सारा धन और सुखी वैवाहिक जीवन प्राप्त होता है। इससे व्यवसाय में भी तरक्की मिलती है। और समाज में यश तथा ऐश्वर्य प्राप्त होता है।
  • गुरु पर्वत के अतिरिक्त किसी अन्य पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो होगा धन का नुकसान। हथेली की मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत पर क्रॉस होने से अशुभ फल मिलता है। शनि पर्वत पर X का निशान होने से जातक को लड़ाई-झगड़े में चोट लगने की संभावना होती है। जिसके इलाज में आर्थिक हानि होती है।
  • यदि हथेली में मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह हो तो जीवन में कष्ट आते रहते हैं। धन की कमी हमेशा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो जाती है।
  • जिस व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान हो उसे जीवन में मान-सम्मान की हानि होती है। उन्हें व्यापार में भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।

cross sign on palm

सबसे अच्छी हस्त रेखा कौन सी होती है ?

प्रत्येक मनुष्य अपनी हथेली की रेखाओं को पढ़कर अपना भविष्य जानने का इच्छुक होता है। ऐसे में आइये जानते हैं सबसे अच्छी हस्त रेखा कौन सी होती है –
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में धन रेखा सीधी है तो वह भविष्य में खूब पैसा कमाएगा। वहीं यदि धन रेखा सीधी ना होकर लहरनुमा है तो व्यक्ति के पास धन तो होगा लेकिन स्थिरता नहीं रहेगी। यानी पैसा आता-जाता रहेगा।
यदि धन रेखा मुड़ी हुई और रुक-रुक कर बनी है तो व्यक्ति को धन अर्जित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

money

हस्त रेखा धन योग क्या होता है ?

प्रत्येक व्यक्ति की हथेली में रेखाओं से मिलकर कोई चिह्न अवश्य बनता है। आइये जानते हैं कुछ चिह्नों के बारे में जिनसे हस्त रेखा धन योग बनता है –

  • हाथ में हृदय रेखा और धन रेखा से मिलकर बनने वाला अंग्रेजी का V अक्षर शुभ संकेत देता है। ऐसे चिह्न वाला व्यक्ति जिंदगी में खूब तरक्की करता है। साथ ही उनकी किस्मत भी बहुत अच्छी होती है और धन की कभी कमी नहीं होती।
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा को मिलाकर M का निशान बन रहा है तो उस व्यक्ति के धनवान बनने की संभावना होती है।
  • हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिस व्यक्ति के हाथ में कोई रेखा हृदय रेखा से निकलकर तर्जनी और मध्यमा अंगुली के बीच V का निशान बनाती है। वह व्यक्ति व्यापार में खूब तरक्की करता है और धन अर्जित करता है।
  • जिन लोगों की हथेली में X का निशान बनता है वे धन के मामले में भाग्यशाली होते हैं। X का निशान ह्रदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच में बनता है। यह निशान दुनिया में बहुत कम लोगों की हथेली में होता है।

hatho ki rekha mein dhan yog

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. हथेली में धन रेखा कहाँ होती है ?

हाथ में अनामिका और छोटी उंगली के नीचे बनी सीधी रेखा ही धन रेखा होती है।

2. हथेली में क्रॉस के निशान का क्या मतलब है ?

हथेली में क्रॉस का निशान अपनी स्थिति के अनुसार अपना प्रभाव डालता है। शुभ जगह पर बने होने से ये शुभ फल देता है और अशुभ स्थिति में हानिकारक फल देता है।

3. हथेली में V अक्षर का क्या मतलब है ?

यह निशान शुभ संकेत देता है। इससे व्यक्ति जिंदगी में तरक्की करता है और उसे धन की कमी नहीं होती।

4. हथेली में M अक्षर का क्या मतलब है ?

हथेली में M निशान भी लाभदायक होता है। इससे जीवन में धन अर्जित करने की संभावना बढ़ जाती है।

5. हथेली में रेखाएँ सीधी या टेढ़ी होने से क्या मतलब है ?

यदि हथेली की रेखा सीधी है तो किस्मत अच्छी होती है और पैसों की कमी नहीं होती। वहां टेढ़ी या लहरनुमा रेखा से धन अस्थिर रहता है।

और पढ़ें विष्णु रेखा: जानें विष्णु रेखा क्यों है भाग्यशाली रेखा?

इस प्रकार की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐपज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta