Get App
AstrologyEnglishKundliPalmistry

जानें हथेली में शुभ रेखा योग जिससे समाज में मिलेगा मान-सम्मान

By December 3, 2022December 4th, 2023No Comments
Hatheli Me Shubh Rekha Yog

जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की कुंडली पढ़कर उसके जीवन के विषय में सब कुछ पता किया जा सकता है। उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र की सहायता से भी जातक का भविष्य पता लगाया जा सकता है। हथेली पर बनी रेखाओं और चिन्हों का परीक्षण करके व्यक्ति के जीवन की जानकारी जानी जा सकती है।

हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र से व्यक्ति की आर्थिक, मानसिक, सामाजिक स्थिति का पता किया जा सकता है। व्यक्ति के करियर, स्वभाव और वैवाहिक जीवन के विषय में भी बताया जा सकता है। इसके अलावा व्यक्ति कितना धनवान है ये भी हस्त रेखा से पता लगाया जा सकता है।

हस्तरेखा शास्त्र

हथेली में शुभ रेखा योग

प्रत्येक व्यक्ति अपनी हथेली पर रेखाओं का शुभ योग जानना चाहता है। तो आइये पढ़ते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी रेखाओं और चिन्हों के बारे में जिससे जातक को जीवन में सुख-सुविधाएं और समाज में मान-सम्मान मिलता है।

शुभ रेखा योग

सरकारी नौकरी के लिए रेखाओं का कौन सा योग होना चाहिए ?

  • अनामिका उंगली की जड़ में सूर्य पर्वत होता है। जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से बिना किसी रूकावट के एक सीधी रेखा निकलती है, उन लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना ज्यादा होती है।
  • गुरु ग्रह भी सरकारी नौकरी के क्षेत्र में लाभदायक होता है। जिस व्यक्ति की हथेली में कोई रेखा सूर्य पर्वत से निकलकर गुरु पर्वत पर आ रही हो उसे सरकारी कार्यालय में उच्च पद मिलना तय है। ऐसे व्यक्ति को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।
  • जिस व्यक्ति की हथेली में कोई अन्य रेखा, भाग्य रेखा से निकलकर गुरु पर्वत पर जाए तो ऐसे व्यक्ति को भी सरकारी नौकरी पाने की संभावना होती है। उनके जीवन में सरकारी नौकरी के योग अत्यधिक होते हैं।

Corporate Life

रेखाओं के अन्य शुभ योग –

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में सूर्य रेखा के होने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति की हथेली में यह रेखा हो वह जीवन में खूब मान-सम्मान और धन अर्जित करता है। अच्‍छी सूर्य रेखा व्यक्ति के जीवन में यश और ऐश्वर्य का कारक होती है।

Rekhaon me Shubh Yog

सूर्य रेखा के इन योगों से मिलेगा शुभ फल –

  • हथेली में सूर्य रेखा जितनी लंबी होगी आपको जीवन में उतना ज्यादा सुख मिलेगा।
  • सूर्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान बना होना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अपार सुख मिलता है।
  • यदि सूर्य रेखा, भाग्य रेखा से अनामिका उँगली की ओर बढ़े तो इससे जातक को यश और ऐश्वर्य प्राप्त होता है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली में दो समांतर सूर्य रेखाएं होना बहुत शुभ होता है। इससे व्यक्ति को खूब धन और मान-सम्मान मिलता है।

Surya Rekha

सूर्य रेखा का विशेष योग कौन सा होता है ?

यदि सूर्य रेखा की एक शाखा सूर्य पर्वत से मध्यमा उंगली की ओर तथा एक शाखा छोटी उंगली की ओर जाए तो यह हस्तरेखा शास्त्र में एक विशेष योग होता है। ऐसे व्यक्ति का दिमाग तेज होता है। ये लोग बुद्धिमान और प्रतिभावान होते हैं। ऐसे लोग अच्छे वक्ता होते हैं और अपनी कुशल वाणी से समाज में मान-सम्मान पाते हैं।

Surya Parvat

किन स्थितियों में सूर्य रेखा अशुभ फल देती है ?

  • सूर्य रेखा पर गुणा जैसा निशान बना हो तो इससे जातक को जीवन में दुख मिलता है। इससे मनोबल कमजोर होता है और सफलता नहीं मिलती।
  • अगर सूर्य रेखा लंबी और साफ हो परन्तु इस पर अंडे के आकार का चिन्ह बना हो तो यह अशुभ फल देती है।
  • यदि कोई अन्य रेखा सूर्य रेखा को काटती हो तो समाज में मान-सम्मान घटता है और पैसों की कमी होने लगती है।
  • सूर्य रेखा किसी तरंग के आकार की हो तो यह अशुभ होता है। इससे व्यक्ति का मन स्थिर नहीं होता है और काम के दौरान मन भटकता है।

Surya Rekha Par Ashubh fal

क्या होता है यदि हथेली पर सूर्य रेखा ना हो ?

जिस व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा ना हो उसे जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने में कष्ट होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इन लोगों को आर्थिक तंगी भी होती है।
जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा नहीं होती उन्हें सफल होने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. हस्तरेखा शास्त्र क्या होता है?

हस्तरेखा शास्त्र भारतीय वैदिक ज्योतिष की एक शाखा होती है जिसमें हाथ की रेखाओं का विश्लेषण कर के भविष्य का आकलन किया जाता है।

2. शुभ रेखा योग कौन सा होता है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में सूर्य रेखा सबसे शुभ मानी गई है। जब सूर्य रेखा का अन्य रेखाओं से योग होता है तब जातक को जीवन में सफलता मिलती है।

3. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा ना हो तो क्या होता है?

जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा नहीं होती उन्हें बहुत मुश्किल से सफलता मिलती है। समाज के मान-सम्मान पाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम करना पड़ता है।

4. यदि किसी व्यक्ति को दो सूर्य रेखा हो तो क्या होता है?

हस्तरेखा शास्त्र कहता है की हथेली में दो समांतर सूर्य रेखाएं होना शुभ फलदायी होता है। इससे व्यक्ति को अपार धन-दौलत मिलती है।

5. क्या सूर्य रेखा अशुभ भी हो सकती है?

यदि हथेली पर सूर्य रेखा के साथ गुणा या तरंग जैसा या अंडाकार निशान बना हो तो इससे अशुभ फल मिलता है। इसके अतिरिक्त यदि कोई अन्य रेखा सूर्य रेखा को काटती हो तो भी ये योग अशुभ होता है। इससे जातक को जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है।

और पढ़ें – हस्त रेखा जानें कौन सी रेखा से होता है धन का नुकसान?

ऐसी अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta