Get App
HindiHindu CultureMythological Stories

जानें सीता जी के स्वयंवर से जुड़ी अनोखी बातें।

By December 1, 2022December 4th, 2023No Comments
Lord Ram And Mata Sita

रामायण से जुडी कई कथाएं प्रचलित हैं। जिसे आपने पढ़ी या सुनी होगी। रामायण से जुड़े रोचक तथ्य भी होते हैं। आज हम आपको बताएँगे सीता जी और सीता के स्वयंवर से जुडी अनोखी बातें।

सीता जी के बारे में

मिथिला के राजा जनक की पुत्री सीता जी को माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सीता जी का जन्म नहीं हुआ था। एक यज्ञ के दौरान सीता जी दिव्य ज्योति के रूप में प्रकट हुई थी। कई कथाओं के अनुसार यह भी बताया गया है कि राजा जनक को सीता धरती से मिली थी। इसलिए इन्हे धरतीपुत्री और भूमिपुत्री के नाम से भी जाना जाता है। राजा जनक की पुत्री होने की वजह से सीता जी को जानकी के नाम से जाना जाता है। साथ ही साथ सीता जी को मैथली नाम से भी जानते है।

Lord Ram And Mata Sita

सीता का स्वयंवर 

राजा जनक को अपनी पुत्री सीता के लिए एक योग्य वर की तलाश थी। पर उन्हें योग्य वर नहीं मिल रहा था क्योंकि सीता का जन्म एक दिव्य ज्योति से हुआ था। इसलिए राजा जनक ने सीता का स्वयंवर रखा। वरुण देव ने राजा जनक को एक धनुष दिया था। यह धनुष अत्यधिक शक्तिशाली था। इस धनुष को कोई उठा भी नहीं पाता था। तब राजा जनक ने स्वयंवर में घोषणा की। जो इस धनुष उठा कर धनुष की प्रत्यंचा को चढ़ा देगा। सीता का विवाह उसी से होगा। कई राजा और दैत्य धनुष उठा भी नहीं पाए। राजा जनक से आदेश लेकर श्री राम ने धनुष को उठाया और धनुष की प्रत्यंचा को चढ़ा दिया। धनुष मध्य भाग से टूट गया। यह देखकर स्वयंवर में उपस्थित सभी लोग दंग रह गए और सीता जी की विवाह श्री राम जी से हुआ था।

Lord Ram And Dhanush

सीता स्वयंवर की अनोखी बातें-

  • इस स्वयंवर में तीन प्रकार के शंख बजाए गए थे।
  • शंख के स्वर में मंत्रों का जाप और उच्चारण निकला था।
  • सीता जी के स्वयंवर में जो धनुष था वह भगवान शिव जी का धनुष था।
  • शिव जी के धनुष का नाम पिनाक था।
  • शिव जी धनुष को हासिल करने के लिए रावण भी स्वयंवर में आया था।
  • धनुष के टूट जाने पर ऋषि परशुराम को अत्यधिक क्रोध आया था।
  • शिव जी के धनुष का वजन 100 किलो था।

Lord Ram And Dhanush Pinak

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. स्वयंवर क्या होता है?

प्राचीन समय में स्वयंवर विवाह करने का एक तरीका हुआ करता था। स्वयंवर में एक युवती एक युवक को अपने पति के रूप में चुनती थी।

2. स्वयंवर किस काल में प्रचलित प्रथा थी?

गुप्त काल में स्वयंवर एक प्रचलित प्रथा मानी जाती है।

3. सीता स्वयंवर के धनुष का क्या नाम था?

सीता स्वयंवर के धनुष का नाम पिनाक था।

यह भी पढ़ें: जानें रोचक कथा अशोक वाटिका में माता सीता को भूख क्यों नहीं लगी थी?

कुंडली में प्रेम और करियर के लिए योग है या नहीं। इसकी अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.