Get App
AstrologyHindiPalmistryRemedies & Healing

जानें आपकी हथेली में धनवान बनाने वाली यह शुभ रेखा है या नहीं ?

By December 2, 2022December 4th, 2023No Comments
हथेली में धनवान बनाने वाली यह शुभ रेखा है या नहीं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य की हथेली पर कई सारी रेखाएं होती हैं। इन रेखाओं से व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता किया जा सकता है।

मस्तिष्क और भाग्य रेखा-

जीवन में सुख और सफलता को आंकने के लिए हथेली पर मस्तिष्क और भाग्य रेखा का विश्लेषण किया जाता है। यदि ये दोनों रेखाएं हथेली में प्रबल रूप से बनी हैं तो व्यक्ति जीवन में खूब सफलता पाता है।
यदि हथेली पर मस्तिष्क और भाग्य रेखा दोनों होने के बावजूद भी जातक को यश और ऐश्वर्य नहीं प्राप्त हो रहा है तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी आपको बता रहे हैं एक ऐसी रेखा के बारे में जिससे आपकी किस्मत खुल सकती है।

भाग्य रेखा

क्या होती है सूर्य रेखा ?

ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी सूर्य रेखा अत्यंत ही महत्वपूर्ण होती है। यह रेखा तय करती है कि जातक को जीवन में सुख और सफलता मिलेगी या नहीं।
मान्यता है कि यदि हथेली में सूर्य रेखा स्पष्ट रूप से बनी हो तो यह शुभ फल देती है। पर यदि यह रेखा कटी हुई है तो जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए पढ़ते हैं हथेली में सूर्य रेखा के विषय में।

जीवन में सुख और सफलता

कहाँ स्थित होती है सूर्य रेखा ?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा अनामिका उंगली के नीचे होती है।
और हथेली में अनामिका उंगली के नीचे वाले स्थान को सूर्य पर्वत कहा जाता है।

सूर्य रेखा

सूर्य रेखा के शुभ-अशुभ फल

इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानिए सूर्य रेखा के शुभ-अशुभ फल।

  • यदि सूर्य रेखा के साथ मष्तिष्क रेखा बनी हो तो इसे शुभ फलदायी माना जाता है। हथेली में ऐसी रेखाओं के जातक अत्यंत ही धनवान और भाग्यशाली होते हैं। ये लोग हर कार्य में सफलता प्राप्त करते हैं।
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार लंबी, सीधी और स्पष्ट सूर्य रेखा होने से जातक को जीवन में यश और सफलता मिलती है। मान्यता है कि ऐसा जातक समाज में खूब लोकप्रियता पाता है और वह जिस भी काम में हाथ डालें, उसमें उसे सफलता ही मिलती है।
  • यदि सूर्य रेखा शुक्र पर्वत से शुरू हो कर सूर्य पर्वत पर रुक जाए तो इससे विशेष फल मिलता है। यह बहुत भाग्यशाली होता है। मान्यता है कि ऐसी रेखा वाले जातक का भाग्य शादी के बाद उदय होता है।
  • सूर्य रेखा पर यदि तारे का निशान बन रहा हो तो जातक कला प्रेमी होता है। वह अपनी कला और रचनात्मकता के लिए देश-दुनिया में नाम कमाता है। ऐसा व्यक्ति अपार धन अर्जित करता है।

2000 Rupee Note

सूर्य रेखा से जुड़े कुछ अशुभ फल –

किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा बहुत छोटी और अस्पष्ट होना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। उसे छोटी से छोटी उपलब्धि के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि यदि सूर्य रेखा पर द्वीप का चिह्न बना हो तो उस व्यक्ति को कार्यस्थल में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे कारोबारी की दिवालिया होने की संभावना होती है।

man pushing Stone

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

1. आमतौर पर क़िस्मत आज़माने के लिए हथेली की कौन सी रेखा का परीक्षण किया जाता है?

हस्तरेखा शास्त्र में जीवन के सुख और सफलता को आंकने के लिए मस्तिष्क और भाग्य रेखा का विश्लेषण किया जाता है। इन रेखाओं से यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कितना सफल होगा।

2. सूर्य रेखा कहाँ स्थित होती है?

हथेली में अनामिका उंगली के नीचे बनी रेखा सूर्य रेखा कहलाती है। वहीं अनामिका उंगली के नीचे वाले क्षेत्र को सूर्य पर्वत बोला जाता है।

3. सूर्य रेखा क्यों महत्वपूर्ण है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा तय करती है कि जातक को जीवन में कितना सुख और कितनी सफलता मिलेगी। हथेली में स्पष्ट रूप से बनी सूर्य रेखा अत्यंत ही शुभ फल देती है।

4. क्या सूर्य रेखा कोई अशुभ फल भी देती है?

यदि हथेली पर सूर्य रेखा कटी हुई बनी हो तो इससे अशुभ फल मिलता है और जातक को हानि हो सकती है। ऐसी कटी हुई रेखा से जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

5. सूर्य रेखा और शुक्र पर्वत का क्या संबंध है?

सूर्य रेखा और शुक्र पर्वत मिलकर बहुत शुभ फल देते हैं। यदि सूर्य रेखा शुक्र पर्वत से शुरू हो कर सूर्य पर्वत पर रुक जाए तो यह बहुत भाग्यशाली होता है।

और पढ़ें – ज्योतिष के अनुसार जानें हथेली की रेखाओं का मतलब।

ऐसी अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta