Get App
AyurvedaHindi

जानिए छींक आना शुभ होता है या अशुभ?

By October 5, 2022December 1st, 2023No Comments
Cheek Aana

छींक आने पर अक्सर ऐसा माना जाता है कि यह किसी अनहोनी का संकेत है लेकिन हमारे ज्योतिष शास्त्र में ऐसा भी कहा गया है कि छींक आना आपके लिए शुभ भी माना जा सकता है। विज्ञान के अनुसार छींक आना एक सामान्य मानवीय प्रक्रिया है जो विश्व में सभी व्यक्ति के साथ होती है। हमारे बीच भी ऐसा माना जाता है कि बार बार छींक आना अपशगुन नहीं होता है। कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि छींक से व्यक्ति जल्द ही स्वस्थ्य होता है। आज हम इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि छींक का ज्योतिष मतलब क्या होता है? एवं छींक का आना कब अशुभ होता है एवं कब शुभ होता है।

छींक का आना कब शुभ माना जाता है

कई स्थितियों में छींक का आना काफी शुभ माना जाता है एवं इससे लोगों को धन लाभ भी होता है।

  • अगर आप किसी शुभ कार्य हेतु जा रहे हो और उस समय किसी बछड़ा या गाय द्वारा छींक दिया जाए तो आपका कार्य अवश्य ही सफल होता है।
  • शास्त्रों के अनुसार अगर दवा लेते समय छींक आता है और दवा आपके हाथ से गिर जाता है तो उसे शुभ माना जाता है एवं उस रोग का निवारण जल्द ही हो जाता है।
  • यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना स्थल या शमशान के पास छींक मारता है तो उसे वैदिक साहित्य के अनुसार शुभ माना जाता है।
  • अगर कुत्ता एक से अधिक बार छींकता है तो विपत्ति टल जाने की संभावना होती है।

cow

पूजा करते समय छींक आए तो क्या होता है

आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की पूजा करते समय छींक आना शुभ या अशुभ होता है? पूजा करते समय व्यक्ति को ध्यान मन से भगवान की आराधना करनी पड़ती है अतः पूजा के समय छींक आना अशुभ माना जाता है।

pooja

छींक का ज्योतिष मतलब

ज्योतिष मतलब शुभ एवं अशुभ दोनों हो सकता है। अक्सर एक छींक आना मतलब शुभ एवं अशुभ माना जा सकता है परंतु बार बार छींक आना मतलब शुभ एवं अशुभ नहीं माना जा सकता है। ऐसा भी माना जाता है कि छींक से व्यक्ति जल्द स्वस्थ होता है।

यह भी पढ़ें: हल्दी के ऐसे फायदे जिसे पढ़कर हो जायेगे आप हैरान

छींक का आना कब अशुभ होता है

मान्यताओं के अनुसार कई जगहों पर एवं कुछ स्थिति पर छींकना अशुभ माना जाता है:

  • यदि कोई रसोई में दूध उबलते समय छींक दे तो उसे अशुभ माना जाता है। इससे घर में किसी से आपका झगड़ा हो सकता है
  • अगर आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में कुत्ता छींक दे तो इसे अशुभ माना जाता है एवं वह कार्य पूरा नहीं होता है।
  • अगर आपको सामने छींक आती है तो इससे लड़ाई की संभावना बढ़ती है एवं चलते वक्त छींक आती है तो आपको कष्ट हो सकता है।
  • शुभ कार्य करते समय छींक आने पर उस कार्य में बाधा आती है।

milk

छींक के प्रभाव को कैसे दूर किया जा सकता है

छींक आना कई बार आपके लिए काफी हानिकारक हो सकता है। बार बार छींक आने से आपको टीवी जैसे खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं। आपको वक्त रहते इस बीमारी का इलाज कराना चाहिए। नीचे कुछ तरीके दिए गए हैं जिनकी मदद से आप छींक से राहत पा सकते हैं।

  • विटामिन सी युक्त चीजों का पोषण करें।
  • सुबह शाम हल्दी वाली दूध पिए।
  • बार-बार स्टीम ले, यह आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
  • काली इलायची को दिन में दो से तीन बार खाएं।
  • खट्टी चीजों का सेवन करने से आपका खांसी ठीक हो सकता है।
  • छींक से बचने के लिए सर्दी में गुनगुना पानी पीने।
  • शाम होने के बाद ठंडी चीजों का सेवन ना करें।
  • अगर आपको बार बार छींक आ रहा है तो नेजल स्प्रे का उपयोग करें जिससे आपको कुछ राहत मिलेगी।
  • शराब का सेवन ना करें क्योंकि इससे भी छींक की समस्या आ सकती है।
  • हमेशा थोड़ा-थोड़ा खाना खाए।

haldi dudh

और पढ़ें: अग्नि तत्व की राशियां और उनके गुण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।

अगर आप छींक से होने वाले अपशगुन को अपने जीवन से दूर करना चाहते हैं एवं उपाय जानना चाहते है तो इंस्टास्ट्रो के ज्योतिषी से जरूर संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Utpal

About Utpal