Get App
HindiKundliZodiacs & Planets

आस-पास हो रही हैं विचित्र घटनाएं? हो सकता है शनि का प्रभाव।

By April 30, 2022November 20th, 2023No Comments
Lord Shani Dev

शनि ग्रह का महत्व-

सौरमंडल में शनि ग्रह सबसे महत्वपूर्ण ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। कुंडली ग्रहों द्वारा देखी जाती है। आज हम आपको बताएंगे आपकी कुंडली के बिना शनि देव का प्रभाव आप पर है या नहीं। आपके आसपास घटित हो रही घटनाएं शनि देव के प्रभाव को दर्शाएगी।

Lord ShaniDev

बिना कुंडली देखे घटनाओं के आधार पर शनिदेव का प्रभाव-

  • अगर आपकी कुंडली में शनि देव का प्रभाव है तो आपके घर पर रखी नमकीन चीज़ों पर चीटियां लगने लगती हैं।
  • अगर आप रोज-रोज अपने घर की सफाई करते हैं पर कोने में मकड़ी अपना जाला बना लेती है तो आपके ऊपर शनि देव का प्रभाव है।
  • शनि देव से प्रभावित व्यक्ति कामवासना में लिप्त हो जाता है और अवैध सम्बन्ध स्थापित करता है।
  • शनि देव का प्रभाव जिस इंसान पर होता है वो हर बात पर झूठ बोलने लगता है। कोई भी बात को वो झूठा रूप देकर आपके सामने प्रस्तुत करता है।
  • शनि के प्रभाव का इंसान के घर के बाहर पीपल के पेड़ स्वयं उगने लगते हैं अगर वो उस पेड़ को उखाड़ कर फेक देता है तो वो और पेड़ उग आते हैं।
  • इस प्रभाव के दौर से गुजर रहा व्यक्ति का बुद्धि-विवेक नष्ट हो जाता है। वो फिजूल के ख़र्च करता है।
  • Shani Devअपना धन बेमतलब की यात्रा पर व्यय करता है। ये यात्राएं शनि देव के प्रभाव से असफल हो जाती हैं।
  • अगर आपके घर पर काली बिल्ली बार बार आ जाती है भगाने पर भी अगर वो बिल्ली भाग नहीं रही है तो आप शनि प्रभावित हैं।
  • अगर आपके ऊपर शनि देव का प्रभाव होता है तो आपकी संपत्ति नष्ट हो जाती है।
  • शनि देव के प्रभाव से ग्रस्त व्यक्ति अत्यधिक सुस्त और तनाव से भर जाता है। वह अपने दैनिक क्रिया जैसे नहाना ,सही समय पर खाना आदि भूल जाता है। दांतों को गंदे रखता है और अपने नाख़ून नहीं काटता है।
  • अगर आपका स्वास्थ्य बार-बार खराब हो रहा है और आपको जोड़ों में दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो आप शनि प्रभावित हैं।
  • आपके चप्पल बार बार टूट रहे हैं आपके पास चप्पल टिक नहीं रहे हैं तो आपके ऊपर शनि देव का प्रभाव है।
  • अगर आप अचानक से अल्कोहल या शराब का सेवन और मांसाहारी खाना खानें लगें हैं तो आप शनि देव के प्रभाव में हैं।
  • अगर आपकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं हैं। आपके सम्बन्ध भाई बहन के साथ मधुर नहीं हैं, वो आपको धोखा दे रहे हैं तो आपके कुंडली में शनि देव का प्रभाव है

और पढ़ें: मई 2022 को होने वाला सूर्य गोचर का प्रभाव किन राशियों पर होगा।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.