Get App
AstrologyHindiHoroscopePredictionZodiacs & Planets

2023 में कौन सा महीना होगा आपके लिए सबसे अधिक भाग्यशाली

By December 29, 2022December 4th, 2023No Comments
January Month Calendar

पिछले दो तीन वर्षों में कोविड-19 महामारी के चलते लोगों ने काफ़ी दुर्भाग्य अनुभव किया। ये समय सभी के लिए खराब था। इसलिए वर्ष 2023 से सब को बहुत उम्मीदें हैं। इस नए वर्ष की ओर लोग आशा से देख रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 प्रेम, धन, आत्मविश्वास आदि की दृष्टि से सफल होने वाला है। यह साल सभी राशि के जातकों को उज्जवल भविष्य प्रदान करेगा। सभी का राशिफल उत्कृष्ट होगा।
तो आइये जानते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से कि साल 2023 में आपके लिए सबसे भाग्यशाली महीना कौन सा होगा ?

राशियों के आधार पर सबसे भाग्यशाली महीना 2023

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए 2023 में मई का महीना लाभदायक साबित होगा। इस माह में ये गहन आत्म चिंतन करेंगे और आध्यात्म की राह पर आगे बढ़ेंगे। इससे इनका मानसिक विकास होगा और तनाव दूर होगा। यदि कोई पुरानी बातें या यादें इन्हें आगे बढ़ने से रोक रही हैं, तो मई के महीना एक नई शुरुआत करने के लिए उपयुक्त है। इस माह में इन्हें करियर में भी सफलता मिलेगी।

Aries Sign Girl

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए अप्रैल माह है जो सबसे भाग्यशाली महीना है। इस माह में ये आत्मविश्वास, यश, सम्मान आदि अर्जित करेंगे। ये एक ऐसा जीवन जियेंगे जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। इनकी ईमानदारी और आत्म-ज्ञान इन्हें सफलता दिलाएगी। इस माह में इन्हें नए अवसर मिलेंगे जिससे ये जीवन में सफलता पाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त महीना अत्यंत ही शुभ होने वाला है। इस माह में इनके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आयेगी। इन्हें नौकरी के नए अवसर मिलेंगे जिससे ये दुनिया के सामने अपनी काबिलियत दिखा पाएंगे। ये अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानेंगे। और ऊर्जावान रहकर हर कार्य को पूरा करेंगे।

Gemini Sign Girl

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए जून का महीना भाग्यशाली साबित होगा। इनके लिए यह साल आगे बढ़ने और जोखिम उठाने का है। अगर ये अपने आप को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करेंगे तो निश्चित ही सफल होंगे। इनके व्यक्तिगत संबंधों में भी सुधार आएगा। अपने लक्ष्यों की पूर्ति कर ये अपनी अलग पहचान बनायेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मार्च माह के आस-पास सौभाग्य का अनुभव होगा। इस वर्ष इन्हें धन लाभ होगा और नौकरी में तरक्की होगी। यदि ये पूरी लगन और ईमानदारी से काम करें, तो दुनिया पर अपनी छाप छोड़ जाने में सफल हो जायेंगे।

Leo Sign Girl

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी अप्रैल का महीना भाग्यशाली होगा। इन्हें साल के अंत तक एक सच्चे जीवनसाथी के मिलने की पूरी उम्मीद है। ये अपने कार्यक्षेत्र और अपनी व्यक्तिगत ज़िनदगी में एक संतुलन बनाकर रखेंगे। ये अपनी रूचि के अनुसार वो कार्य करेंगे, जिन में इन्हें आनंद आता हो। अपनी बुद्धिमानी से ये हर कार्य में सफल होंगे।

तुला राशि

तुला राशि का भाग्यशाली माह होगा अक्टूबर। ये अपने प्रेम संबंधों में अंतरंगता को बढ़ाएंगे। इन्हें अपने दोस्तों द्वारा भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। यह साल इन्हें सेहत बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। जिम जाना, व्यायाम करना, मैराथन में भाग लेना, योग आदि का प्रशिक्षण लेना इसमें शामिल है। ये नए दोस्त भी बनायेंगे। और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान पाएंगे।

Libra Sign Girl

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सबसे भाग्यशाली महीना दिसंबर होगा। इस वर्ष ये लोग अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करेंगे। और नई उचाईयों को हासिल करेंगे। अपनी आवाज़ को दुनिया के सामने रखने के लिए यह एकदम उपयुक्त समय है। इस माह में ये आत्मविश्वास से परिपूर्ण होंगे। इन्हें अपनी महनत के उचित परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लिए जून का महीना शुभ होने वाला है। यह आपको पारिवारिक कष्टों से उभरने में सहायता करेगा। आपको अपने मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। इस माह में आप सफलता पाकर अपार धन और यश अर्जित कर सकते हैं।

Sagittarius Sign Girl

मकर राशि

फरवरी वह माह है जो मकर राशि के लिए जो सबसे भाग्यशाली महीना है। इस वर्ष आपको वह सब हासिल होगा जो आप हमेशा से पाने की इच्छा रखते थे। आप अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलकर जोखिम उठाएंगे। और आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। यह समय अन्य प्रयास करने के लिए उपयुक्त है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल और मार्च का महीना भाग्यशाली साबित होगा इस वर्ष सफलता के नए मुकाम हासिल होंगे नया घर खरीदने या बनवाने की भी संभावना है। बाधाओं को पार करके आप इस साल अपार सफलता पाएंगे।

Aquarius Sign Girl

मीन राशि

मीन राशि के लिए भी अप्रैल का महीना शुभ परिणाम देने वाला होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा और घर का पारिवारिक माहौल भी अच्छा बना रहेगा। हर क्षेत्र में वृद्धि होगी। यह साल आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. साल 2023 में राशिफल कैसा होगा ?

वर्ष 2023 सभी राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस साल नई सफलताएं मिलेंगी। यह साल सभी को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा।

2. मास के अनुसार सूर्य राशि क्या होती है ?

सूर्य जब विभिन्न राशियों में निवास करता है तब उस समय को अलग अलग महीने का नाम दिया जाता है। सूर्य की स्थिति के आधार पर उन्हें सौर मास कहा जाता है।

3. सबसे भाग्यशाली महीना 2023 कौन सा होगा ?

साल 2023 में प्रत्येक राशि के लिए अलग अलग महीना भाग्यशाली होगा। सभी बारह राशियों में सूर्य की स्थिति के आधार पर शुभ माह का चयन होता है।

4. मकर राशि के लिए सबसे भाग्यशाली महीना कौन सा होगा ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुमानों के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस महीने इन्हें अपार सफलता और धन मिलेगा।

5. अप्रैल 2023 माह क्यों भाग्यशाली है ?

साल 2023 में अप्रैल माह कई राशियों के लिए शुभ होगा। इनमें मीन, कुंभ, कन्या और वृषभ राशि शामिल है। ये महीना अत्यंत ही भाग्यशाली होने वाला है।

और पढ़ें – प्रेम राशिफल 2023: जानें नए वर्ष में कौन सी राशियां प्रेम में रहेगीं भाग्यशाली ?

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

 

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta