Get App
AstrologyHindiVedic astrologyZodiacs & Planets

2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण से किन राशियों में पड़ा है प्रभाव।

By November 17, 2022December 4th, 2023No Comments
Chandra Grahan

वैज्ञानिक और ज्योतिषी दोनों ही दृष्टि से ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इसकी पुष्टि पूरा संसार करता है। ग्रहण दो प्रकार के होते हैं – सूर्य और चंद्र। दोनों का ही मानव जीवन पर गहरा असर पड़ता है।

क्या होता है ग्रहण ?

विज्ञान के अनुसार जब कोई खगोलीय ग्रह अस्थायी रूप से किसी अन्य ग्रह की छाया में आता है तब दर्शक को वह ग्रह पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देता है। सीधे शब्दों में जब पृथ्वी, सूर्य तथा चंद्रमा एक कतार में आ जाते हैं तब ग्रहण की स्थिति बनती है।
पौराणिक ग्रंथों में ग्रहण को लेकर विभिन्न कथाएं भी हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार ग्रहण तब होता है जब राक्षसों के देवता राहु, चंद्रमा या सूर्य को अपने मुंह में जकड़ लेता है। अतः यह मान्यता है कि ग्रहण नकारात्मक प्रभाव देता है।

Chandra Grahan

वर्ष 2022 का अंतिम चन्द्र ग्रहण

कार्तिक मास की पूर्णिमा यानि कि 08 नवम्बर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। यह ग्रहण मेष राशि में लगा था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी बारह राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
आइये जानते हैं कि वर्ष 2022 के अंतिम चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

8 Nov in Calendar

यह भी पढ़ें: जानें अन्य ग्रहों पर शनि का दुष्प्रभाव

चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव –

चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव नकारात्मक होगा। इस राशि के जातक अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। परिवार की समस्याओं और घरेलू मामलों पर ध्यान दें। आय में कमी हो सकती है अतः अधिक खर्च करने से बचें। भाइयों और मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर तबादला हो सकता है। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

Scorpio Sign Girl

चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव –

चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव सकारात्मक होगा। मानसिक शान्ति और संतुलन बना रहेगा। वाणी में मिठास रहेगी जिससे परिवार जन और मित्र आदि सब प्रसन्न होंगे। परिवार में धार्म‍िक कार्यक्रम, पूजा-पाठ आदि होने के शुभ योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने/बेचने से आय के स्रोत बढ़ेंगे और धन लाभ होगा।

Pisces Sign Girl

धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव –

धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव अशुभ होगा। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन चिंतित और परेशान रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार के लोगों से व‍िवाद हो सकते हैं।

Sagittarius Sign Girl

चंद्र ग्रहण कौन सी राशि के लिए शुभ है ?

आइये जानते हैं इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से चंद्र ग्रहण कौन सी राशि के लिए शुभ है –
कर्क राशि – सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि – नौकरी में तरक्की/प्रमोशन का योग बनेगा। आय के नए स्तोत्र मिलेंगे।
मीन राशि – रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवन सुखी से बीतेगा।
कुंभ राशि – अकस्मात धन लाभ का योग बनेगा। सुख-शांति बनी रहेगी।

Aquarius Sign Girl

यह भी पढ़ें: जीवन की दुविधा दूर करने के लिए बहुत ही शुभ होता हैं , नवग्रह शांति कवच धारण करना

अन्य राशियों पर चंद्र ग्रहण के बाद क्या प्रभाव पड़ेगा ?

वृषभ राशि– इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी।किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। उपहार वस्त्र में मिल सकते हैं। अपने और परिवार जनों के स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। अन्यथा व्यर्थ के चिकित्सीय खर्च हो सकते हैं।

Taurus Sign Girl

मिथुन राशि– मन चिंतित हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के नये अवसर मिलेंगे। तरक्की या तबादला हो सकता है। मन में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी।

Gemini Sign Girl

कर्क राशि – कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह बना रहेगा। परिवार के लोगों के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Cancer Sign Girl

सिंह राशि- मन में चिंता एवं निराशा बनी रहेगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अधिक परिश्रम करने से लाभ के नये अवसर मिलेंगे। पढ़ाई में रुचि तो रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में रुकावट आ सकती है।

Leo Sign Girl

मकर राशि- मन प्रसन्न और सुखी रहेगा। पारिवारिक जीवन ख़ुशी से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों बन सकती हैं। उच्च अधिकारियों से तर्क-वितर्क की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है।

Capricorn Sign Girl

कुंभ राशि– कला या संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।
किसी परिचित के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी।

Aquarius Sign Girl

यह भी पढ़ें: कुंडली के ग्रहों के अनुसार ना करें यह दान: बन सकता है मुसीबत का कारण।

कन्या राशि- बौद्धिक कार्यों से धन अर्जित करने के आसार बन रहे हैं। दिनचर्या अव्‍यवस्‍थित हो सकती है अतः कार्यों को संतुलित रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों से तार्किक व‍िवाद हो सकते हैं।

Virgo Sign Girl

तुला राशि– मन चिंतित हो सकता है। आत्म संयम बनाये रखें। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में मिठास रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

Libra Sign Girl

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. वर्ष 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण कब होगा ?
वर्ष 2022 का अंतिम चन्द्र ग्रहण 08 नवम्बर को यानि कि कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को होगा।

2. ग्रहण का मनुष्य पर क्या प्रभाव होता है ?
चन्द्र अथवा सूर्य ग्रहण से मनुष्य बहुत हद तक प्रभावित होता है। कुछ राशि के जातकों पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

3. धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव क्या होगा ?
धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक होगा। मन चिंतित रहेगा और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार जनों से वाद-विवाद हो सकते हैं।

4. 2022 के अंतिम चंद्र ग्रहण में चंद्र किस राशि में प्रवेश करेगा और उसपर क्या प्रभाव होगा ?
वर्ष का यह अंतिम ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसके प्रभाव से मेष राशि के जातकों पर आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। कभी सुख तो कभी दुख अनुभव करना पड़ सकता है। वाहन लाभ के आसार बन रहे हैं। घर में धार्मिक कर्मकांड होने की भी संभावना है। ऑफिस में कर्मचारियों से व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी परन्तु अपनी वाणी पर संयम रखें।

5. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के पीछे क्या कथा है ?
एक पौराणिक कथा के अनुसार ग्रहण तब होता है जब राक्षसों के देवता राहु, चंद्रमा या सूर्य को अपने मुंह में जकड़ लेता है। इसी कहानी के चलते यह मान्यता बानी कि ग्रहण नकारात्मक प्रभाव देता है।

और पढ़ें – बृहस्पति राशि परिवर्तन 2022 : बृहस्पति होंगे मीन राशि में मार्गी

आप इस प्रकार की अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें। 

 

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta