Get App
AstrologyHindiKundliRemedies & HealingVedic astrologyZodiacs & Planets

आखिर क्या है मन और चंद्रमा का संबंध

By December 5, 2022December 4th, 2023No Comments

ज्योतिष शास्त्र में मन और चंद्रमा का परस्पर गहरा संबंध होता है। क्योंकि जब चंद्रमा पीड़ित होता है तब जातक के मन पर इसका नकारात्मक प्रभाव होता है। और जब चंद्रमा की स्थिति सही होती है तब जातक को इसका सकारात्मक प्रभाव होता है।
आइये इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानते हैं चंद्र ग्रह का प्रभाव और मन और चंद्रमा का प्रभाव क्या होता है।

चंद्रमा का महत्व

  • नौ ग्रहों के क्रम में सूर्य के बाद चंद्रमा दूसरा ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा मन (मानसिक स्थिति) , मनोबल, यात्रा, सुख शांति, धन-संपत्ति आदि का कारक ग्रह माना जाता है।
  • चंद्रमा कर्क राशि का और रोहिणी नक्षत्र का स्वामी होता है। यह आकार में अन्य ग्रहों से छोटा होता है। परन्तु इसकी गति सबसे तेज होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। चंद्रमा लगभग सवा दो महीने में एक राशि से दूसरी राशि में युति करता है।
  • जातक का राशिफल ज्ञात करने के लिए कुंडली में चंद्र राशि को आधार माना जाता है। साथ ही लाल किताब के अनुसार चंद्र ग्रह को अत्यंत ही शुभ माना गया है।

मन और चंद्रमा का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मन और चंद्रमा का रिश्ता गहरा होता है। चंद्रमा की स्थितियों का असर मानव के मन पर पड़ता है। आइये जानते हैं चंद्र ग्रह का प्रभाव –

  • यदि जातक के लग्न भाव में चंद्रमा है तो वह देखने में सुंदर और आकर्षक होता है। उसका स्वभाव साहसी और बुलंद होता है।
  • चंद्र ग्रह के प्रभाव से जातक अपने सिद्धांतों को महत्व देता है।
  • लग्न भाव में स्थित चंद्रमा व्यक्ति को कल्पनाशील बनाता है।
  • चन्द्र के प्रभाव से जातक अधिक संवेदनशील और भावुक बनता है।
  • यदि जातक की कुंडली में चंद्रमा की दशा सही नहीं हो तो उसे मन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे मानसिक विकार, तनाव, अशांति आदि।
  • जब चंद्रमा ग्रह खराब स्थिति में होता है, तब जातक के मन में आपराधिक विचार आने लगते हैं। मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता है और विश्वसनीयता में कमी आ जाती है।
  • इस के अतिरिक्त चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति कोई भी काम में मन नहीं लगा पाता है। उसका मन बहुत जल्दी किसी काम से ऊब जाता है और इधर-उधर भटकने लगता है। अतः व्यक्ति काम को पूरी ईमानदारी से पूरा करने में सक्षम नहीं हो पाता।
  • चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने से जातक दिल से भी कमजोर हो जाता है। जल्दी घबरा जाता है और बेचैन हो जाता है।

चन्द्रमा मजबूत करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या का समाधान होता है। जिस व्यक्ति का चंद्रमा पीड़ित हो उसके लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष द्वारा बताये गये चन्द्रमा मजबूत करने के उपाय –

  • 5 या 11 सोमवार को व्रत करना चाहिए। इस उपाय से जातक का चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है। इसके अतिरिक्त सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • चावल, चांदी, दूध आदि का दान करने से भी लाभ होता है।
  • चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए महादेव की पूजा करें। विशेष लाभ के लिए अमरनाथ यात्रा पर जा सकते हैं।
  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्राय नम: मंत्र का 3 से 11 बार माला से जाप करें।
  • चंद्रमा को मजबूत करने के लिए मोती या चंद्रमा के रत्न चंद्रकांत मणि को धारण कर सकते हैं।
  • मन मजबूत करने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें। इससे चंद्रमा भी सकारात्मक प्रभाव देने लगता है।
  • अपने मित्रों और परिवारजनों विशेषकर बुजुर्गों से अच्छा व्यवहार करें।
  • अपनी संतान का अच्छे से पालन पोषण करें। इस उपाय से भी चंद्रमा मजबूत होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. मन और चंद्रमा का संबंध क्या है?

मन और चंद्रमा का गहरा रिश्ता होता है। जब चंद्रमा पीड़ित होता है तब व्यक्ति को इसका नकारात्मक प्रभाव होता है। और जब चंद्रमा की स्थिति सही होती है तब व्यक्ति को सकारात्मक प्रभाव मिलता है।

2. चंद्रमा ग्रह का महत्व क्या है?

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा मन (मानसिक स्थिति) , मनोबल, यात्रा, सुख शांति, धन-संपत्ति आदि का कारक ग्रह होता है। यह अत्यंत ही शुभ व प्रभावशाली ग्रह माना जाता है।

3. मानव मन पर चंद्रमा का क्या प्रभाव होता है?

यदि मानव की कुंडली में चंद्रमा की दशा सही नहीं हो तो उसे मन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे मानसिक विकार, तनाव, अशांति आदि।

4. चंद्रमा ग्रह से मन को क्या विशेषताएं मिलती हैं?

जिस व्यक्ति की कुंडली के लग्न भाव में चंद्रमा होता है वह देखने में सुंदर और आकर्षक होता है। उसका स्वभाव साहसी और बुलंद होता है। वह अपने सिद्धांतों को महत्व देता और कल्पनाशील भी होता है। चंद्र के प्रभाव से वह व्यक्ति अधिक संवेदनशील और भावुक भी होता है।

5. चन्द्रमा मजबूत करने के उपाय क्या होते हैं?

भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें तथा सोमवार को महादेव के लिए उपवास करें। सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और ओम श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्राय नम: मंत्र का जाप करें। इन उपायों से कुंडली में चन्द्र की स्थिति अवश्य ही मजबूत होगी।

और पढ़ें – 2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण से किन राशियों में पड़ा है प्रभाव।

नवग्रहों की स्थिति और मानव जीवन पर उनका प्रभाव जानने के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। यहाँ आपको हर प्रकार की जानकारी मिलेगी। ज्योतिष से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta