Get App
Aarti & ChalisaEnglishHindi

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन: भोग आरती

By November 23, 2022December 4th, 2023No Comments
Aao Bhog Lagao Mere Mohan :Bhog Aarti

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन: भोग आरती

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…
दुर्योधन को मेवा त्यागो,
साग विदुर घर खायो प्यारे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

भिलनी के बैर सुदामा के तंडुल
रूचि रूचि भोग लगाओ प्यारे मोहन…
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

वृदावन की कुञ्ज गली मे,
आओं रास रचाओ मेरे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

राधा और मीरा भी बोले,
मन मंदिर में आओ मेरे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

गिरी, छुआरा, किशमिश मेवा,
माखन मिश्री खाओ मेरे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

सत युग त्रेता दवापर कलयुग,
हर युग दरस दिखाओ मेरे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

जो कोई तुम्हारा भोग लगावे
सुख संपति घर आवे प्यारे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

ऐसा भोग लगाओ प्यारे मोहन
सब अमृत हो जाये प्यारे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

जो कोई ऐसा भोग को खावे
सो त्यारा हो जाये प्यारे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

Aao Bhog Lagao Pyare Mohan: Bhog Aarti

Aao bhog lagawo pyare mohan…
Bhilanie ke bair Sudama ke tandul
Ruchi ruchi bhog lagawo pyare Mohan…
Duryodhan ko mewa tyaago
Saaga Vidur ghar khayo pyare Mohan…
Jo koyee tumhara bhoag lagawe
Sukh sampattie ghar aaway pyare Mohan…
Aisa bhoag lagawo pyare Mohan
Sab amrit ho jayay pyare Mohan…
Jo koyee aisa bhoag ko khaawe
So tayra ho jayay pyare Mohan…

अधिक पढ़ें : Shri Gauri Nandan Aarti (श्रीगौरी नन्दन की आरती)

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे  Instagram  पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Nirmal Singh

About Nirmal Singh