Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

विवाह के बंधन से दूर भागते हैं इन राशियों के लोग।

By September 15, 2022December 1st, 2023No Comments
Boy and girl with horoscope sign. Rahifal

शादी का फैसला जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। एक कहावत के अनुसार कहा जाता है। जोड़ियां भगवान के घर से बनकर आती हैं। व्यक्ति के जीवन में शादी का फैसला उसकी पसंद पर निर्भर करता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं। जो शादी से दूर भागती हैं और शादी करना पसंद नहीं करती हैं। अगर किसी कारण की वजह से इनकी शादी हो भी जाती है। तब इन राशियों का रिश्ता जल्द ही टूट जाता है। आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में जो विवाह बंधन में बंधने से डरते हैं।

कर्क राशि-

  • इस राशि के लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति के दबाव में रहना पसंद नहीं होता है।
  • यह लोग अकेले रहना पसंद करते हैं इन्हे किसी और की जरुरत नहीं होती है।
  • कर्क राशि के लोग अपने मन की बातों को किसी को नहीं बताते हैं।
  • उन्हें लगता है अगर उन्होंने शादी की तो वह उस व्यक्ति के दबाव में आ जाएंगे।
  • इसलिए कर्क राशि के लोग शादी से दूर भागते हैं।

कर्क राशि

मिथुन राशि-

  • यह राशि, राशि चक्र की तीसरी राशि होती है।
  • मिथुन राशि के लोग अपने मन में कई रहस्य छुपा कर रखते हैं।
  • इन राशि के लोगों का मन पल भर में बदल जाता है अतः यह मूडी स्वभाव के होते हैं।
  • मिथुन राशि के लोग अपनी भावनाओं को किसी के साथ साझा नहीं करते हैं।
  • इसी वजह से मिथुन राशि के लोगों को शादी निभाना मुश्किल कार्य लगता है।

Gemini Zodiac Sign

धनु राशि-

  • इस राशि के लोग समाज से जुड़े हुए होते हैं।
  • धनु राशि के लोग समाज में बदलाव लाने की चाहत रखते हैं।
  • यह किसी की ज़िन्दगी में दखलंदाजी नहीं करते हैं और न स्वयं की ज़िन्दगी में दखलअंदाजी पसंद करते हैं।
  • इनको अपनी आजादी और करियर से अत्यधिक प्यार होता है।
  • धनु राशि की लड़कियां हो या लड़के यह विवाह के बंधन से डरते हैं।

धनु राशि

यह भी पढ़ें: जाने किस राशि में होगी धन की वर्षा?

कुंभ राशि-

  • कुंडली में कुंभ राशि को एकादश भाव माना जाता है।
  • यह किसी को अपनी बात नहीं समझा पाते हैं और न किसी की बात आसानी से समझ पाते हैं।
  • इसी वजह से कुंभ राशि वाले गलतफहमियों का शिकार हो जाते हैं।
  • इन्हे शादी के बंधन में बंधना तनाव जैसा महसूस होता है।
  • यही कारण हैं जिसकी वजह से कुंभ राशि के लोग शादी निभाना मुश्किल लगता है।

कुंभ राशि

मकर राशि-

  • इस राशि के लोगों का स्वभाव आक्रामक और हिंसक होता है।
  • मकर राशि वालों के फैसले बड़ी परेशानी का कारण भी बनते हैं।
  • यह अपने स्वभाव से स्वयं डरते हैं।
  • मकर राशि वाले लोगों को लगता है जीवन में आगे चलकर कठनाई का सामना न करने पड़े।
  • इसलिए मकर राशि के लोग शादी के बंधन से दूर भागते हैं।

मकर राशि

यह भी पढ़ें: जानें शत्रु राशियां: जिनके कारण विवाह होता है असफल।

अगर आप भी राशि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.