Get App
AstrologyHindiHoroscopePrediction

यदि आपका जन्म रविवार को हुआ है तो जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें ?

By December 15, 2022December 4th, 2023No Comments
Zodiac Sign

कुछ लोग रविवार को सप्ताह का पहला दिन मानते है तो कोई इसे सप्ताहांत मानते हैं। चाहे जो भी, ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति शक्तिशाली और बलवान होते हैं। रविवार को जन्मे लोग दूसरों का अनुसरण नहीं करते बल्कि खुद पर विश्वास करते हैं। आइये जानते हैं इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से इन लोगों की कुछ विशेषताएँ।

सूर्य का प्रभाव 

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार को जन्मे लोग मित्रों के प्रति समर्पित, कुलीन, और साहसी होते हैं। ये किसी भी स्थिति से डरते नहीं हैं क्योंकि उनका संबंध सूर्य ग्रह से होता है। सूर्य के गोचर की तरह ये लोग चीजों को अपनी इच्छा के अनुसार बदलने में सक्षम होते हैं। इनका भविष्य सूर्य की भांति चमकता है। जन्म कुंडली में सूर्य की स्थिति से उनका जीवन प्रभावित होता है।
रविवार को जन्मे लोग सिंह राशि का प्रतिनिधित्व करते हैं। रविवार को जन्म लेने वाले जातक अपने परिवार और प्रेमी को प्राथमिकता देते हैं।
परंतु ये अपने पेशेवर जीवन के लिए भी अत्यधिक समर्पित होते हैं। आइये इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानते हैं उनके जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में।

Sun

निडर और प्रशंसनीय व्यक्तित्व 

रविवार को जन्म लेने वाले जातक समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं। परिवार और रिश्तेदारी में उनकी छवि सकारात्मक बनी रहती है। ये लोग कठिन परिस्थितियों को संभालने में कुशल होते हैं। रविवार को जन्मे लोग नेतृत्व करना पसंद करते हैं और प्रबंधन कौशल होते हैं। ये आत्मनिर्भर, बुद्धिमान और बातूनी होते हैं।

व्यावसायिक रूप से महत्वाकांक्षी 

जिन व्यक्तियों का जन्म रविवार को हुआ है वे जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं, वहाँ इनको सफलता ही मिलती है। ये लोग जोखिम उठाने में अच्छे होते हैं। अतः उद्यम और लगन से अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर लेते हैं। ये व्यवसाय में नई रणनीतियों पर काम करना पसंद करते हैं। साथ ही साहसिक निर्णय लेने से कभी नहीं डरते।

Career

अस्थिर वैवाहिक जीवन

रविवार को जन्मे जातक अक्सर अपने लंबे समय के साथी से विवाह करते हैं। यानि इन लोगों की किस्मत में प्रेम विवाह के योग होते हैं। लेकिन, आगे चलकर इनका अपने जीवनसाथी के साथ अनावश्यक टकराव होने की आशंका रहती है। इनके वैवाहिक जीवन में तर्क-वितर्क हो सकते हैं। अत्यधिक अहंकार के कारण वैवाहिक संबंधों में बाधा उत्पन्न आ सकती है।

रविवार को जन्मे लोगों के लिए महत्वपूर्ण 

लकी नंबर : 1
शुभ रंग : सफेद, पीला
लकी डे : सोमवार, गुरुवार और रविवार।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
मंत्र : ओम सूर्याय नम: या फिर गायत्री मंत्र

Om Suryah Namah

मंगलवार को जन्मे लोग कैसे होते हैं ?

जोश, उत्साह, क्रोध और रक्त का कारक ग्रह होता है मंगल। और मंगलवार को जन्मे लोग के लिए मंगल ही उनका स्वामी ग्रह होता है। ये लोग जल्दी क्रोध करने वाले होते हैं। इनकी विशेषता है कि ये साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं।

जानें गुरुवार को जन्मे लोग के बारे में

इनके ऊपर गुरू ग्रह का अत्यधिक प्रभाव होता है। ये लोग मिलनसार होते हैं और सभी के हित के बारे में सोचते हैं। गुरुवार को जन्मे लोग समाज सुधारक और अच्छे विचार वाले भी होते हैं। इनकी सेहत हमेशा अच्छी रहती है और शरीर तंदुरुस्त रहता है।

Jupiter

कैसे होते हैं शनिवार को जन्मे लोग ?

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन जन्म लेने वाले जातक मेहनती होते हैं और इनका स्वभाव कर्मठ होता है। ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। शनिवार को जन्मे लोग गरीबों को दान- पुण्य भी देते हैं। मान्यता है की शनिदेव के प्रभाव के कारण ये लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं और उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है।

जानें सोमवार को जन्मे लोग कैसे होते हैं ?

सोमवार को जन्मे लेने वाले जातकों का कारक ग्रह चंद्रमा होता है। ये लोग उदार और अनुकूल प्रवृत्ति के होते हैं। ये सबसे अधिक अपनी मां से जुड़े हुए होते हैं। चूँकि इनका संबंध चन्द्र देव से होता है, अतः इनका शुभ रंग सफेद होता है। सोमवार को जन्मे लोग लोग भगवान शिव की आराधना करते हुए आध्यात्मिकता की ओर बढ़ते हैं।

Moon

बुधवार को जन्मे बच्चे की विशेषताएँ

जिस बच्चे का जन्म बुधवार के दिन हुआ हो, उसकी कुंडली में बुध ग्रह का अधिक प्रभाव होता है। बुध ग्रह स्मरण शक्ति, संचार और प्रबंधन कौशल प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। बुधवार को जन्मे बच्चे शिक्षक या लेखक बनना पसंद करते हैं।
बुधवार को जन्म लेने वाले जातकों का शुभ अंक 5 होता है। और हरा रंग इनके लिए शुभ होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. रविवार को जन्मे लोगों की विशेषताएं क्या हैं?

ये लोग अत्यंत ही शक्तिशाली और बलवान होते हैं। इनकी कुंडली का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। अतः इनका भविष्य सूर्य की तरह चमकता है। ये अपने परिवार और प्रेमी को प्राथमिकता देते हैं परंतु साथ ही करियर पर भी ध्यान देते हैं।

2. रविवार का सूर्य से क्या संबंध है?

सप्ताह के सातों दिन का नवग्रहों से संबंध होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित होता है। इस दिन जन्म लेने वाले जातक साहसी होते हैं और किसी भी स्थिति से डरते नहीं हैं।

3. रविवार को जन्म लेने वालों का वैवाहिक जीवन कैसा होता है?

इनका वैवाहिक जीवन तर्क वितर्क और वाद विवाद से भरपूर होता है। ये अक्सर अपने जीवनसाथी से बहस करते हैं और इस कारण रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है। इनके अहंकार की वजह से उनकी शादीशुदा ज़िंदगी बिगड़ सकती है।

4. रविवार के दिन जन्मे जातक कार्यस्थल में कैसे होते हैं?

ये लोग व्यवसाय में खूब तरक्की करते हैं। इन्हें जोखिम लेने से दर नहीं लगता। यही वजह है कि ये बड़ी से बड़ी उपलब्धि को भी आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। ये महत्वाकांक्षी होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पाकर ही रहते हैं।

5. रविवार को जन्मे लोग समाज में कैसा स्थान प्राप्त करते हैं?

इनका व्यक्तित्व प्रशंसनीय होता है। ये समाज में बहुत मान-सम्मान पाते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की कुशलता होती है। ये प्रबंधन करने की भी क्षमता रखते हैं और आत्मनिर्भर होते हैं।

और पढ़ें – अंक ज्योतिष : जानें इसके पीछे का विज्ञान और इतिहास

इन प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta