Get App
HindiRemedies & HealingVastu & Feng Shui

पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान: घर में होगा देवी-देवताओं का वास।

By October 11, 2022December 1st, 2023No Comments
Puja Ghar

हिन्दू धर्म में देवी और देवताओं की पूजा का अधिक महत्व होता है। कुछ लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए आस्था से पूजा करते हैं। कभी-कभी हम पूरी आस्था से पूजा तो करते हैं। परंतु भगवान हमसे प्रसन्न नहीं होते हैं। आखिरकार ऐसा क्यों? हमें पूजा गृह में कई बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। पूजा गृह का वास्तु के अनुसार सही दिशा में होना अति आवश्यक होता है। जिससे भगवान के लिए गई पूजा सफल होती है। घर में मंदिर अगर सही स्थान पर होता है। आज हम आपको बताएँगे घर में पूजा स्थान कहाँ होना चाहिए? और घर के मंदिर में क्या न रखें?

वास्तु के अनुसार घर में मंदिर-

घर में मंदिर का होना अति आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का निर्माण करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। वास्तु के अनुसार घर की चीज़े सही दिशा में न हो तो घर में बुरा असर पड़ता है। अगर वास्तु के अनुसार दिशा और चीज़े होती है तो सकरात्मक असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर में मंदिर रखना शुभ होता है। इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।

Ghar me Mandir

वास्तु के अनुसार घर में मंदिर के उपाय-

  • घर के मंदिर में लाल कपड़ा भगवान के आसन पर नहीं बिछाना चाहिए।
  • पूजा करते वक़्त मुख को पूर्व दिशा की ओर करना चाहिए।
  • एक ही भगवान की कई तस्वीरें पूजा गृह में नहीं रखनी चाहिए।
  • घर में दो से अधिक शिवलिंग,शंख और सूर्य की प्रतिमा नहीं रखना चाहिए।
  • पूजा करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए इससे धन का लाभ होता है।
  • प्रसन्न मुख वाले भगवान की तस्वीर घर के पूजा घर में रखनी चाहिए।

Diya

घर में पूजा करते हुए ध्यान रखें ये बातें-

  • पूजा करते हुए पान का पत्ता शामिल करना अधिक शुभ माना जाता है।
  • अगर आप पूरा पान का इस्तेमाल पूजा के समय करेंगे तो अत्यधिक श्रेष्ठ होता है।
  • घर में पूजा के दौरान चावल जरूर अर्पित किये जाते हैं परंतु हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चावल टूटे न हो। यानी चावल खंडित नहीं होने चाहिए।
  • चावल को भगवान के समक्ष अर्पित करने से पहले पानी में हल्दी डालकर उसमे चावल को डालकर पीला करना चाहिए।
  • पूजा के दौरान दीपक का जलना बंद नहीं होना चाहिए। इससे अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • घी के दीपक को पूजा के पश्चात भगवान की मूर्ति के सामने रखना चाहिए।
  • दीपक को इधर- उधर मत रखें।
  • अगर आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें हल्दी और शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • घर के मंदिर का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
  • जूते और चप्पल पहनकर पूजा घर न जाए और पूजा घर के पास चप्पल-जूते नहीं रखना चाहिए।
  • घी के दीपक में सदैव सफ़ेद रुई का प्रयोग करें बल्कि तेल के दिए में लाल धागे की बत्ती इस्तेमाल करनी चाहिए।
  • मंदिर में लगे पुराने और सूखे माला को हटाना चाहिए और नए माला रखने चाहिए।

Leaf

यह भी पढ़ें: घर से बाहर निकलने से पहले करें ये उपाय सफल होंगे सभी कार्य।

अगर आप वास्तु के अनुसार घर का निर्माण करने की सलाह लेना चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें। यह आपको सटीक और बेहतर सलाह देंगे।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.