Get App
AstrologyHindiLife Problems

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्मदिन पर नहीं काटना चाहिए नाख़ून: घट सकती है आपकी उम्र।

By July 6, 2022November 23rd, 2023No Comments
Not Cutting Nail On Birthday

जन्मदिन वाले दिन-

प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन को ख़ास बनाना चाहता है। इस दिन को ख़ास बनाने के लिए तैयारियां भी करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार। हम अपने जन्मदिन के उत्साह में आकर ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिसका नुकसान भोगना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ गलतियों को बताया गया है। इन गलतियों को करने से कुंडली (Kundali) के ग्रह और नक्षत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिससे हमारी हमारी उम्र भी घट जाती है। एक गलती से उत्साह वाला दिन आने वाले समय में बुरा दिन बन सकता है।

जन्मदिन को नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए?

  • लोग जन्मदिन पर अच्छा दिखना पसंद करते हैं। इसलिए लोग अपने बाल और नाख़ून भी काटते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाख़ून और बाल काटना जन्मदिन पर अशुभ माना जाता है।
  • इससे व्यक्ति की उम्र घट जाती है। उम्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • जन्मदिन के दिन एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्मदिन पर एल्कोहल के सेवन से शनि ग्रह का असर पड़ता है।
  • अतः शनि ग्रह शत्रु बन जाता है।
  • इस दिन मांसाहारी चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • जन्मदिन पर किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
  • यदि आपके द्वार पर कोई भूखा व्यक्ति या भिखारी आये। तो उसे भोजन जरूर ग्रहण करने को दें।
  • जन्मदिन पर दान अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार डिप्रेशन से बचने के लिए करें यह उपाय।

सप्ताह के किस दिन नाखून काटना पड़ सकता महंगा-

आज हम आपको बताते है। सप्ताह के इन दिनों में नाखून काटना पड़ सकता महंगा।

सोमवार– अगर आपका जन्म सोमवार को हुआ था। तो नाख़ून काटने से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

मंगलवार- मंगलवार के दिन नाख़ून काटने से बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे जातक की आयु घट जाती है। अगर आपका जन्मदिन मंगलवार है। तो आपको नाख़ून नहीं काटने चाहिए।

बुधवार- अगर आपका जन्म बुधवार को हुआ है। तो नाख़ून काटना शुभ होता है। इससे घर में खुशहाली आती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गुरुवार- इस दिन नाख़ून काटने से धन की हानि होती है। इसके अलावा मान-सम्मान की भी हानि होती है।

शुक्रवार- शुक्रवार वाले दिन शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। जो अत्यधिक शुभ होता है। इस दिन अगर आपका जन्म हुआ है। इस दिन नाख़ून काटने से धन और यश की प्राप्ति होती है।

शनिवार- इस दिन नाख़ून काटना अशुभ होता है। शनिवार के दिन शनि देव का प्रभाव होता है।

रविवार- अगर आपका जन्म रविवार को हुआ था। आप इस दिन नाख़ून काटते हैं तो आपकी बुद्धि का नाश होगा।

अगर आप इस तरह की अधिक जानकारी चाहते है तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहे और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष की भविष्य जानकारी से क्या कोई व्यक्ति अपने भाग्य में बदलाव कर सकता है?

ज्योतिष शास्त्र की रोचक जानकारी के लिए हमसे Instagram पर जुड़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.