Get App
AstrologyHindiHoroscopeKundliTarot ReadingZodiacs & Planets

जानें जन्म राशि का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

By November 21, 2022December 4th, 2023No Comments
Newborn Baby

प्रतिदिन अपना राशिफल देखने के लिए या विवाह के समय कुंडली मिलान करने के लिए लोग प्रायः अपनी जन्म राशि का प्रयोग करते हैं। पर ज्योतिष शास्त्र कुछ लोग में अपनी नाम राशि का भी प्रयोग करते हैं। ऐसे में यह जानना अत्यधिक आवश्यक है कि जन्म राशि और नाम राशि में अंतर क्या है।
आइये पढ़ते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिषों द्वारा बताया गया जन्म राशि तथा नाम राशि में फर्क –

किसी भी बच्चे का जन्म जिस नक्षत्र में होता है, उस नक्षत्र के अनुसार रखे जाने वाले नाम से जो राशि तय होती है या बनती है उसे जन्म राशि कहते हैं। वहीं बच्चे का जो नाम अपनी इच्छा से पुकारने के लिए रखा जाता है। उस नाम के पहले अक्षर से जो राशि बनती है उसके नाम की राशि कहते हैं। अतः एक इंसान की दो राशि हो सकती हैं।

जन्म राशि कैसे जाने ?

यदि आपको अपने जन्म का समय और महीना पता है तो आप बहुत आसानी से अपनी जन्म राशि पता कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह पूरे 1 साल में सभी बारह राशियों का चक्कर लगाता है। ऐसे में सूर्य हर महीने किसी एक राशि में रहता है।
जिस माह में बच्चे का जन्म हुआ हो, उस माह में सूर्य की स्थिति जानकर जन्म राशि निकाली जा सकती है।

Newborn Baby

यह भी पढ़ें: कुंडली के इन योगों से जानें आपकी किस्मत में प्रेम विवाह है या नहीं

आइये पढ़ते हैं जन्मतिथि के आधार पर सूर्य आधारित राशि –

  1. यदि बच्चे का जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ है तो उसकी जन्म राशि मेष होगी।
  2. 21 अप्रैल से 21 मई के बीच जन्मे बच्चों की राशि वृषभ होती है।
  3. 22 मई से 21 जून में जन्म लेने वाले बच्चो की राशि मिथुन होती है।
  4. 22 जून से 22 जुलाई के बीच जिस बच्चे का जन्म हुआ हो, उसकी राशि कर्क होगी।
  5. यदि बच्चे का जन्म 23 जुलाई से 21 अगस्त के बीच हुआ है तो उसकी जन्म राशि सिंह होगी।
  6. 22 अगस्त से 23 सितंबर के बीच जन्मे बच्चों की राशि कन्या होती है।
  7. 24 सितंबर से 23 अक्टूबर में जन्म लेने वाले बच्चो की राशि तुला होगी।
  8. 24 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच जिस बच्चे का जन्म हुआ हो, उसकी राशि वृश्चिक होगी।
  9. यदि बच्चा 23 नवंबर से 22 दिसंबर की अवधि में जन्मा है तो उसकी राशि धनु होगी।
  10. यदि बच्चे का जन्म 23 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच हुआ है तो उसकी जन्म राशि मकर होती है।
  11. 21 जनवरी से 19 फरवरी के बीच जन्मे बच्चों की राशि कुंभ होती है।
  12. 20 फरवरी से 20 मार्च के बीच जिस बच्चे का जन्म हुआ हो, उसकी राशि मीन होगी।

janm rashi

जन्म राशि का महत्व

जन्म राशि पता होने का सबसे बड़ा महत्व यह होता है कि इससे मनुष्य अपना भविष्य जान सकता है। किसी ज्योतिष की सलाह से जब आप अपना राशिफल दिखवाते हैं। तो आपको भविष्य में होने वाली बहुत सी घटनाओं का पता लग सकता है। जन्म राशि की मदद से नौकरी, विवाह, प्रेम, तरक्की आदि अन्य सभी विषयों की जानकारी आपको मिल सकती है।

married couple

यह भी पढ़ें: जानें जन्म कुंडली से आप अपने जीवनसाथी से कब मिलेंगे?

जन्म राशि का प्रभाव

जन्म राशि का किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव हो सकता है। ब्रह्माण्ड की खगोलीय शक्तियां बहुत तेज़ होती हैं। यहाँ सैकड़ों ग्रह व नक्षत्र हैं। जिनका प्रभाव हमारी कुंडली पर पड़ता है। ब्रह्माण्ड में ग्रहों की चाल से सम्पूर्ण राशि चक्र परिवर्तित हो जाता है। बच्चे के जन्म के समय सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से उसके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। ग्रहों की इन्हीं स्थितियों का विश्लेष्ण करने के बाद ज्योतिष हमारे भविष्य का अनुमान लगाते हैं।
ब्रह्माण्ड में कई प्रकार की ऊर्जाएं विचरण करती हैं। ये ऊर्जा सभी जीवों के शरीर में प्रवेश करती है। फर्क बस यह है कि किसी मनुष्य को इसका सकारात्मक प्रभाव होता है। तो किसी को नकारात्मक।

Smile Emoji

नाम के हिसाब से राशि

कुछ लोग जन्म कुंडली के हिसाब से अपने बच्चे का नाम रखना शुभ नहीं मानते हैं। अतः वे पुकारने के लिए बच्चे का नाम कुछ और रख देते हैं। उस नाम के आधार पर राशि भी बदल जाती है। आइये जानते हैं कि नाम आधारित राशि कैसे पता करते हैं –

1. मेष राशि (ARIES)
जिस बच्चे का नाम अक्षर ले, लो, अ, चू, चे, चो, ला, ली, लू से शुरू होता है उसकी राशि मेष होती है। मेष राशि का चिन्ह – भेड़।
2. वृषभ (TAURUS)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर ओ, वा, वी, ई, उ, ए, वू, वे, वो से शुरू होता है तो आपकी राशि वृषभ है। वृषभ राशि का चिन्ह – बैल।
3. मिथुन (GEMINI)
अगर किसी बच्चे के नाम का पहला अक्षर कू, घ, ङ, का, की, छ, के, को, ह होता है तो उसकी राशि मिथुन होती है। मिथुन राशि का चिन्ह – नारी व पुरुष का युग्म।
4. कर्क (CANCER)
जिस व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर डी, डु, डे, डो, ही, हू, हे, हो, डा से शुरू होता है उसकी राशि कर्क होती है। कर्क राशि का चिन्ह – केकड़ा।
5. सिंह (LEO)
जिस बच्चे के नाम का पहला अक्षर मो, टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे से होता है उसकी राशि सिंह होती है। सिंह राशि का चिन्ह – सिंह।
6. कन्या (VIRGO)
अगर आपके नाम का पहला अक्षर ण, ठ, पे, पो, ढो, प, पी, पू, ष है तो आपकी राशि कन्या होगी। कन्या राशि का चिन्ह – नौका में बैठी हुई एक लड़की।
7. तुला (LIBRA)
अगर आपका नाम ण, ठ, पे, पो, ढो, प, पी, पू, ष से शुरू होता है तो आपकी राशि तुला है। तुला राशि का चिन्ह – हाथ में तराजू लिए एक पुरुष।
8. वृश्चिक (SCORPIUS)
यदि किसी बच्चे के नाम का पहला अक्षर नी, नू, ने, नो, तो, न, या, यि, यू है तो उसकी राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि का चिन्ह – बिच्छू।
9. धनु (SAGITTARIUS)
जिस बच्चे के नाम का पहला अक्षर भि, भू, ध, फा, ढ, भे, य, यो, भा है उसकी राशि धनु होती है। धनु राशि का चिन्ह – धनुष लिए एक पुरुष और साथ में घोड़ा।
10. मकर (CAPRICORN)
यदि आपका नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से शुरू होता है तो आपकी राशि मकर है। मकर राशि का चिन्ह – हिरण।
11. कुंभ (AQUARIUS)
अगर किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर स, सी, सू, से, सो, द, गू, गे, गो होता है तो उसकी राशि कुंभ होती है। कुंभ राशि का चिन्ह – कलश लिए हुए एक पुरुष।
12. मीन (Pisces)
जिस बच्चे के नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची होता है उसकी राशि मीन होती है। मीन राशि का प्रतीक चिन्ह – दो मछलियां।

zodiac sign

जन्म राशि या नाम राशि किसका अधिक महत्व है ?

इस मंत्र के माध्यम से हम जान सकते है कि जन्म राशि और नाम राशि में किसका महत्व ज्यादा है –

विद्यारम्भे विवाहे च सर्व संस्कार कर्मषु।
जन्म राशि प्रधानत्वं, नाम राशि व चिन्तयेत्।।

वैदिक ज्योतिष का यह श्लोक विशेष अर्थ रखता है – विद्या आरंभ करते समय या फिर विवाह के समय, यज्ञ आदि संस्कारों में जन्म राशि को महत्व दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर रोजाना के राशिफल के लिए नाम राशि का प्रयोग किया जाता है।

Vedic Jyotish Shloka

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. जन्म राशि क्या होती है ?

बच्चे के जन्म के समय जो नक्षत्र होता है, उस नक्षत्र के अनुसार रखे जाने वाले नाम से जो राशि तय होती है उसे जन्म राशि कहते हैं। जिस माह में बच्चे का जन्म हुआ हो, उस माह में सूर्य की स्थिति से जन्म राशि का पता लगाया जा सकता है।

2. नाम राशि क्या होती है ?

बच्चे को पुकारने के लिए जो नाम अपनी इच्छा से रखा जाता है, उस नाम के पहले अक्षर से जो राशि बनती है उसे नाम राशि कहते हैं।

3. जन्म राशि और नाम राशि में किसका महत्व ज्यादा है ?

जन्म राशि और नाम राशि दोनों ही अपनी जगह महत्वपूर्ण होती हैं बस दोनों के कार्य अलग अलग होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विद्या आरंभ करते समय या फिर विवाह, यज्ञ आदि संस्कारों में जन्म राशि आवश्यक होती है। वहीँ दूसरी ओर रोजाना के राशिफल के लिए नाम राशि का प्रयोग होता है।

और पढ़ें – 2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण से किन राशियों में पड़ा है प्रभाव।

ज्योतिष शास्त्र, राशिफल से संबंधित ऐसी अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta