Get App
HindiMythological Stories

जानें सीता के जन्म का रहस्य क्या है?

By July 22, 2022November 23rd, 2023No Comments
Sita Ke Janam Ka Rahsey

रामायण में आपने बहुत सी कथा सुनी और पढ़ी होंगी। राम और लक्ष्मण से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं। सीता माँ से जुड़ी कथाएं कम लोगों ने सुनी होगी। आज हम सीता से जुड़ी रोचक कथा बताने वाले हैं। माता सीता के जन्म का रहस्य, सीता कौन थी?,सीता का जन्म कैसे हुआ?

Sita Ji Ke Janam Ka Rahsey

सीता कौन थी?

रामायण में देवी सीता की मुख्य भूमिका है। सीता जी राजा जनक की पुत्री थी। राजा जनक मिथिला के राजा थे। सीता का विवाह राजा दशरथ के पुत्र श्री राम से हुआ था। राम और सीता का स्वयंवर हुआ। राम ने शिव धनुष को भंग करके सीता से विवाह किया था। आइये जानते हैं सीता के जन्म का रहस्य?

 

Mata Sita

सीता के जन्म का रहस्य-

मिथिला में पड़ा अकाल-

राजा जनक मिथिला के राजा थे। एक दिन मिथिला में अकाल पड़ा। तब राजा जनक ने ऋषि,मुनियों और विद्वानों से सलाह ली। ऋषि मुनियों ने कहा राजा जनक यदि आप स्वयं हल से भूमि को जोतेंगे। तब देव इन्द्र की कृपा से मिथिला का अकाल दूर हो सकता है। राजा जनक ने अपने राज्य से अकाल को खत्म करने के लिए और अपनी प्रजा के हित के लिए निर्णय लिया। राजा स्वयं हल चलाएंगे। राजा जनक ने हल से भूमि को जोतना शुरू किया। राजा जनक भूमि पर हल चला रहे थे। तभी हल जा कर एक जगह अटक गया।

Plough the land with plough

सीता का जन्म-

राजा जनक का हल अटक गया। राजा जनक ने देखा तब हल की नोक एक स्वर्ण कलश में अटकी हुई थी। राजा जनक ने स्वर्ण कलश को निकाला। उस कलश में दिव ज्योति लिए एक नवजात कन्या थी। धरती माँ की कृपा से प्राप्त हुई इस कन्या को राजा जनक ने अपनी पुत्री मान लिया। कन्या कलश में हल लगने की वजह से राजा को मिली थी। इसी कारण सीता नाम रखा। क्योंकि हल की नोक को सीत कहा जाता है। ऐसे हुआ था था सीता का जन्म।

आप इस प्रकार की अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानिए किस कारण रावण सीता माँ को स्पर्श नहीं कर पाया था ?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.