Get App
AstrologyCelebritiesHindiHoroscopeKundli

जानें आर माधवन की कुंडली के नक्षत्र उनके भविष्य के बारे में क्या कहते हैं?

By May 31, 2022November 21st, 2023No Comments
R Madhvan Kundli

आर माधवन के बारे में-

आर माधवन एक अभिनेता हैं। यह फिल्म अभिनेता के अलावा एक लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं। उनका वास्तविक नाम माधवन बालाजी रंगनाथन है। आर माधवन का जन्म 1 जून को बिहार में हुआ था। आर माधवन ने कई टीवी कार्यक्रमों में होस्ट के रूप में भी कार्य किया है। इनके पिता का नाम रंगनाथन हैं जो टाटा स्टील में मैनेजर के रूप में कार्य करते हैं। आर माधवन की माता का नाम सरोजा है जो एक बैंक मैनेजर है। इनकी स्कूली शिक्षा जमशेदपुर में हुई। माधवन ने 1988 में अपने स्कूल का कनाडा में प्रतिनिधित्व किया था। इन्होने अपने कॉलेज की शिक्षा राजा राम कॉलेज महाराष्ट्र से की। ये पढ़ाई में बहुत अव्वल थे। आर माधवन को महाराष्ट्र बेस्ट कैडेट का पुरस्कार भी मिला था। यह सेना में जाना चाहते थे। आर माधवन के कर्रिएर का इस प्रकार रुख मुड़ा कि यह फ़िल्म अभिनेता बन गए। इन्होने अपने कर्रिएर की शुरुआत चन्दन के विज्ञापन से की थी। आर माधवन की पहली फ़िल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ थी। जो की एक लव स्टोरी फ़िल्म थी। यह दर्शकों को बहुत पसंद आयी। हिंदी फ़िल्मों के अलावा साऊथ फिल्मों में भी काम किया है। यह दो बार हिंदी फ़िल्म फेयर अवार्ड के साथ साथ साउथ फ़िल्म फेयर अवार्ड भी प्राप्त किये हैं। 1999 में आर माधवन का विवाह प्रेमिका सरिता बिर्जे से हुआ। इनकी राष्ट्रीयता भारतीय और धर्म हिन्दू है। आर माधवन की राशि मिथुन है।

और पढ़ें: जन्म कुंडली से जानें सोनाक्षी सिन्हा का प्रेम राशिफल क्या कहता है?

आर माधवन का राशि चिन्ह –

आर माधवन की सूर्य राशि मिथुन है। इनका कुंडली में नक्षत्र अश्विनी है। चंद्र राशि मेष और सूर्य राशि(भारतीय) वृषभ है।

आर माधवन की कुंडली-(R.Madhavan Kundali)

आर माधवन का कर्रिएर राशिफल-

आर माधवन बहुत ही धैर्यवान व्यक्ति हैं। वह किसी कार्य में जल्दबाजी नहीं करते हैं। वो अपने कार्यक्षेत्र में भी बेहतर फिल्मों का चुनाव करते हैं। जिसमे उनका अभिनय बहुत शक्तिशाली हो। ऐसा अभिनय जो दर्शकों के दिल पर छा जाए। उनकी पुरानी फिल्मों की बात की जाए तो 3 इडियट्स फ़िल्म में उनका अभिनय काफी सरहाना भरा था। इनका अभिनय दर्शकों के दिल पर कब्ज़ा कर लिया था। हालांकि ये बेहतर को चुनना जानते हैं। आर माधवन ने अपने बेटे वेदांत के लिए अपने फ़िल्मी कर्रिएर को एक किनारे कर दिया। 2022 में आर माधवन के बेटे वेदांत ने डेनिश ओपन स्विमिंग मीट में भारत के लिए स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता है। जो पूरे भारत और आर माधवन के लिए बहुत गर्व की बात है। आर माधवन इस खुशी से सातवें आसमान पर हैं।

R.Madhavan Kundali के अनुसार आने वाली फिल्मों की सफलता-

आर माधवन की 2022 जून के बाद 3 फिल्में आने वाली है। पहली फिल्म का नाम रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट है। आर माधवन इस फिल्म के निर्देशक हैं। इस फिल्म को कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण में भारत से इस फ़िल्म को विश्व प्रीमियर के लिए चुना गया था। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ 10 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। यह आर माधवन की पहली निर्देशित फिल्म है। यह फ़िल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कुंडली के नक्षत्र इस फिल्म की सफलता को दर्शाते हैं।
दूसरी फिल्म दही- चीनी आने वाली है। जिसमे इन्होने बतौर अभिनेता काम कर रहे हैं। यह फ़िल्म 6 जुलाई 2022 को आएगी। आने वाली इनकी तीसरी फिल्म धोखा है। जो बहुत ही शक्तिशाली रहस्यमयी फ़िल्म नजर आ रही है। यह फ़िल्म दर्शकों को अपनी तरफ लुभाएगी। यह फिल्म अगस्त 2022 में सिनेमाघरों में नजर आयेगी।
इंस्टा एस्ट्रो आर माधवन के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

आप इस तरह कि अधिक जानकारियां चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहे और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानिए सनी लियोन की जन्म कुंडली में क्या राज़ छिपे हैं?

 

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.