Get App
Health ScienceHindiRemedies & Healing

जानें फिटकरी के औषधीय गुण और फिटकरी के फायदे।

By June 7, 2022November 23rd, 2023No Comments
Benefit Of Fitkari

फिटकरी क्या है?

एक क्रिस्टलीय पदार्थ होता है। जो रंगहीन होता है। फिटकरी का रासायनिक नाम पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट है। फिटकरी एक ऐसा गुणकारी पदार्थ है जो स्वास्थ्य, सौंदर्य के साथ साथ इसका उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में भी किया जाता है। अंग्रेजी में फिटकरी को पोटैश ऐलम या सिर्फ ऐलम भी कहते हैं। दैनिक जीवन में हम फिटकरी का प्रयोग करते हैं। जैसे दाढ़ी की घोटाई के बाद और कुछ घरों पानी को साफ़ करने के लिए भी फिटकरी का प्रयोग किया जाता है। फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। सफ़ेद फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है। फिटकरी का प्रयोग आयुर्वेद के क्षेत्र में भी होता है।

फिटकरी के औषधीय गुण-

  • फिटकरी सूक्ष्म हानिकारक कीटाणुओं को समाप्त करता है क्योकि इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
  • प्रोटोजोवल संक्रमण को नष्ट करता है।
  • फिटकरी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो मुक्त कणों के बुरे प्रभाव को खत्म करता है।
  • इसके अंदर एस्ट्रिजेंट के कारण संकोचन को पैदा करने वाला पदार्थ होता है।
  • फिटकरी शरीर में आयी हुई सूजन को कम कर देता है ,इसके अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी का गुण होता है।

फिटकरी के फायदे-

आज हम आपको बताएँगे फिटकरी के कुछ ऐसे फायदे। जो आपकी दैनिक जीवन की समस्याओं को बहुत आसानी से हल कर देंगे। माना गया है कि फिटकरी से 20 से अधिक समस्याओं को समाप्त कर सकते हैं।

1- दांतों की समस्या के लिए-

आज कल दांत का दर्द बहुत आम समस्या हो गयी है। फिटकरी के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो दांत के दर्द को कम कर देता है। यह दांत दर्द के साथ ही साथ दांतों का क्षय रोग और दांतों की बदबू को भी खत्म करता है। फिटकरी के दैनिक उपयोग से दांत से जुड़ी समस्याओं का समाधान होता हैं। फिटकरी दांतों के लिए लाभदायक होती है।

2- चोट और घाव की समस्या के लिए-

चोट और घाव के लिए फिटकरी का उपयोग करना चाहिए। शरीर के जिस भाग से खून निकल रहा है। उसी भाग में फिटकरी के पानी से धोना चाहिए। इससे खून निकलना बंद हो जाता है।
फिटकरी के पानी के लिए एक चम्मच फिटकरी लेकर गुनगुने पानी में डालकर मिला ले। इस पानी से घाव के स्थान पर धोना चाहिए।

3- यूरिन संक्रमण की समस्या के लिए-

फिटकरी से यूरिन संक्रमण को दूर किया जा सकता है। फिटकरी के पानी से प्रतिदिन गुप्त भाग की सफाई करने से संक्रमण दूर होता है। फिटकरी को पानी में घोलने से पानी की अशुद्धि ख़त्म हो जाती है।

4- चेहरे की झुर्रियों और मुहासों के लिए-

फिटकरी के उपाय से चेहरे की झुर्रियों और मुंहासों को दूर किया जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और मुंहासे हो रहे हैं। तो आपको फिटकरी के पानी का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा चेहरे पर फिटकरी का टुकड़ा घिसना चाहिए। इसके पश्चात पानी से धो लें।

5- अस्थमा और खांसी की समस्या के लिए-

अस्थमा और खांसी के लिए फिटकरी एक रामबाण इलाज माना गया है। फिटकरी का चूर्ण में शहद मिलाकर खाने से खांसी में कारगर साबित होता है। खांसी और अस्थमा की दवाइयों में फिटकरी का प्रयोग किया जाता है। फिटकरी का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। यह हानिकारक हो सकता है। इसके लिए चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

और पढ़ें: जानें पंचामृत और चरणामृत क्या है :पंचामृत और चरणामृत में अंतर।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.