Get App
HindiKundliLove Astrology

इन संकेतों से जानें कि आपको प्यार में धोखा मिल रहा है

By January 18, 2023December 5th, 2023No Comments
Depressed Person

अक्सर ऐसा देखा गया है कि पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका में से कोई एक अपने साथी को धोखा देता है। प्यार में किसी को धोखा देना आजकल आम बात हो गई है। भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में रिश्तों की अहमियत कम हो गई है। ऐसे में किसी पर भी भरोसा करना मुश्किल है। पता नहीं कब कोई धोखेबाज़ धोखा दे दे।
परन्तु क्या आप जानते हैं कि धोखा देने वाले लोग कुछ ऐसे संकेत देते हैं। जिससे आप पहचान सकते हैं कि ये धोखेबाज इंसान है। आइये जानते हैं इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से कि जब कोई धोखा दे तो क्या करें।

संकेतों को पहचानें

धोखेबाज़ इन्सान का व्यवहार दूसरों से काफ़ी अलग होता है। उसके तौर तरीकों में बदलाव नज़र आने लगते हैं। धोखा देने वाले लोग अपने व्यवहार में कुछ सामान्य संकेत दर्शाते हैं। यदि आप थोड़ी समझदारी से अपने साथी के बर्ताव को देखें, तो आप इन संकेतों को समझ सकते हैं।

  • छोटी छोटी बातों पर गुस्सा होना, बिना वजह झगड़े करना और अपने साथी से नाराज़ हो जाना। ये एकदम बुनियादी संकेत हैं जिनसे आप सचेत हो सकते हैं।
  • लड़ाई हो जाने के बाद यदि आपका साथी काफ़ी लम्बे समय तक आपसे बातचीत ना करे। तो यह इस बात का संकेत है कि उन्हें आपसे रिश्ता तोड़ना है।
  • यदि आपका साथी भावनात्मक रूप से आपसे दूरी बना ले, और अपने मन की बातें आपको बताना बंद कर दे। तो आप सतर्क हो जाएँ।
  • जब आपका पति या प्रेमी अचानक से ज़रूरत से ज्यादा अच्छा बन जाये। तो हो सकता है कि वह अपनी गलतियों को छुपाने के लिए ऐसा कर रहा हो। कुछ धोखेबाज़ लोग इतने चालाक होते हैं कि वे अपने साथी को भनक तक नहीं लगने देते। उनकी पीठ पीछे धोखा देते रहते हैं।
  • यदि आपका जीवनसाथी आपसे बात करने में पहले जैसी रुचि नहीं दिखा रहा है। तो संभवत वह आपको धोखा दे रहा है। जब व्यक्ति को कोई और पसंद आ जाता है। तो वह अपने पुराने साथी से बातचीत बंद कर देता है।
  • जब आपके वैवाहिक संबंधों में कमी नज़र आने लगे। तो आप समझ जाएँ कि आपका पति आपको धोखा दे रहा है। क्योंकि पति-पत्नी के बीच शारीरिक और अन्तरंग संबंध तभी खराब होते हैं जब किसी तीसरे से नजदीकी बढ़ रही हो।

Anger Person

यह भी पढ़े: जानें अपनी राशि के अनुसार डेट के विचार

क्या धोखे का ज्योतिष विद्या से संबंध है ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी जातक की कुंडली में बारह भाव होते हैं। इनमे से सातवां भाव विवाह, तलाक, धोखा आदि संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। इस भाव के आधार पर प्रेम संबंधों का विश्लेषण किया जाता है।

Married Couple

धोखा मिलने के लिए ज़िम्मेदार ग्रह

ज्योतिष विद्या में कुछ ऐसे ग्रह और नक्षत्र हैं जिसका सीधा संबंध धोखे से होता है।
चंद्रमा – चन्द्र ग्रह को मन का कारक ग्रह माना जाता है। अतः ऐसी मान्यता है कि जिन जातकों की कुंडली में चन्द्रमा कमज़ोर स्थिति में होता है, उन्हें आसानी से धोखा मिल सकता है। मासूम और कमज़ोर मन वाले लोग अक्सर प्यार में धोखा खा लेते हैं।
राहु – राहु यदि कुंडली के सातवें भाव में प्रवेश करता है तो व्यक्ति धोखेबाज़ बन सकता है। राहु के अशुभ प्रभाव के कारण ऐसा होता है।
शनि – यदि शनि ग्रह का संयोजन शुक्र ग्रह से होता है तो उसका वैवाहिक जीवन में अतिरिक्त संबंध होने के योग बनते हैं। इसके परिणामस्वरूप जातक को विवाह में धोखा मिल सकता है।

Moon

जानें यदि कोई धोखा दे तो क्या करें ?

दिल टूटने या ब्रेकअप होने के बाद लोग अक्सर अवसाद का शिकार हो जाते हैं। मन में इतनी उदासी होती है कि किसी भी काम में मन नहीं लगता है। परन्तु खुश रहने के उपाय तो ढूंढने ही पड़ते हैं। इसलिए इन्स्टाएस्ट्रो लेकर आया है आपके लिए कुछ उपाय। यदि आपके किसी दोस्त या साथी ने आपको धोखा दे दिया। या फिर आपको प्यार में धोखा मिला है। तो आप इन टिप्स को अपनाएं –

  • अपने मित्रों या परिवार जनों के साथ घूमने फिरने जाएँ। जब माहौल बदलता है तो इन्सान को खुश रहने में सहायता मिलती है। इसलिए अपने आस पास के वातावरण को खुशनुमा बनाये।
  • स्कूल या कॉलेज के अपने पुराने दोस्तों से संपर्क स्थापित करें। उनसे मिलकर पुरानी यादों को ताज़ा करें। इससे आपको अपना बचपन एक बार फिर याद आएगा। और आप अपने सारे दुःख भूल जायेंगे।
  • आप कुछ नया सीख सकते हैं। जैसे डांस, पेंटिंग आदि। अपनी पुरानी रुचियों को जिंदा करें। खाली समय में संगीत सुनें, दिल खोलकर नाचे या फिर कैनवास पर रंग उकेरे।
  • जिससे धोखा मिला है उसके साथ अपनी सारी यादों को मिटा दें। तस्वीरों को डिलीट कर दें और सोशल मीडिया से उस शख्स को हटा दें।

Happy People in Vacation

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. धोखे के लिए कौन सा भाव ज़िम्मेदार होता है ?

कुंडली का 7वां भाव विवाह और प्रेम से संबंधित सभी रिश्तों के लिए ज़िम्मेदार होता है। प्रेम प्रसंग, तलाक, प्यार में धोखा आदि का विश्लेषण सातवें भाव के आधार पर ही किया जाता है।

2. चंद्रमा ग्रह का धोखे से क्या संबंध है ?

ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा व्यक्ति के मन को दर्शाता है। अतः जब चंद्रमा की स्थिति गड़बड़ होती है तब जातक का मन भी कमज़ोर हो जाता। और कमज़ोर मन के लोगों को अक्सर प्यार में धोखा मिलता है।

3. धोखे के लिए अन्य कौन से ग्रह ज़िम्मेदार होते हैं ?

ज्योतिष शास्त्र में राहु, केतु और शनि को अशुभ ग्रह माना जाता है। इनके बुरे प्रभाव से व्यक्ति के आपसी रिश्तों में बुरा असर पड़ता है। सातवें भाव में राहु की उपस्थिति होने से व्यक्ति धोखेबाज़ बनता है। वहीं शनि और शुक्र की युति से भी प्यार में धोखा मिलने के आसार बनते हैं।

4. विवाह या प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने के बाद क्या करना चाहिए ?

अपने धोखेबाज़ साथी की पुरानी यादों को भुलाकर एक नयी ज़िनदगी शुरू करना चाहिए। खाली समय में संगीत सुनकर मन को बहलाना चाहिए। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घुमने जाना चाहिए जिससे मन को शांति मिले।

5. धोखेबाज़ लोगों के संकेतों को कैसे पहचानें ?

यदि आपका पति या प्रेमी आपसे दूर दूर रहने लगे, मन की बातें बताना बंद कर दे, और हर समय लड़ता-झगड़ता रहे, तो यक़ीनन वह आपको धोखा दे रहा है। इसके अलावा वैवाहिक संबंध खराब होना भी इस बात का संकेत है।

और पढ़ें – क्या तलाक होने के पीछे कोई ज्योतिषीय कारण होते हैं ?

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta