Get App
AstrologyHindiLife ProblemsRemedies & Healing

बुरी नजर को समाप्त करने के लिए करें नमक के विशेष उपाय।

By September 10, 2022December 1st, 2023No Comments
Buri Nazar Ke Upay

कभी न कभी आपने जरूर सुना होगा बुरी नजर जैसा शब्द। जब कोई व्यक्ति परेशानियों से घिर जाता है। इन परेशानियों का समाधान करता है परन्तु समस्या हल नहीं होती है। तब लोग कहते हैं बुरी नज़र लग गयी है या बुरी नजर का साया है। पर आपने सोचा बुरी नजर क्या होती है और यह हमारे पर कैसे प्रभाव डालती है?
सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा दो तरह की ऊर्जा पाई जाती हैं। यह ऊर्जाएं व्यक्ति की सोच से उत्पन्न होती हैं। कहते हैं जब किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो उस व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। साथ ही साथ वह जो कार्य करता है उसमें रुकावट आती है। बुरी नजर सिर्फ व्यक्ति पर नहीं वस्तुओं पर भी लगती है।

Eyes

व्यक्ति पर बुरी नजर का प्रभाव-

अगर किसी व्यक्ति पर बुरी नजर लगती है तो उसे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उस व्यक्ति को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निराशा हाथ लगती है। स्वास्थ्य में परेशानी, किसी कार्य की प्रगति में रुकावट आदि। बुरी नजर को नजर दोष भी कहा जाता है। नजर दोष लगने से सिर दर्द जैसी परेशानियां होती है साथ ही साथ घबराहट और व्यक्ति के अंदर की सकरात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर का महत्व-

अगर किसी जातक को बुरी नजर लग जाती है तो उसके अंदर नकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। धीरे-धीरे सकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुंडली में चन्द्रमा और राहु के कारण बुरी नजर या नजर दोष लगता है। अगर कुंडली में राहु की चंद्रमा की स्थिति सही नहीं है तब बुरी नजर का साया पड़ता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति की कुंडली में यह दोनों पाप ग्रह के साथ हैं तबभी व्यक्ति को बुरी नजर का सामना करना पड़ सकता है।

बुरी नजर लगने के लक्षण-

  • अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो उसका सिर दर्द हमेशा करता रहता है।
  • व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ता है और घबराहट होती रहती है।
  • अगर आपको बार-बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ रही है तो आपको बुरी नजर लगी हो सकती है।
  • बुरी नजर लगने की वजह से व्यक्ति को कई क्षेत्रों में निराशा का सामना करना पड़ता है।
  • अगर व्यक्ति के अंदर अत्यधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो रही है तो यह बुरी नजर लगने के लक्षण होते हैं।

यह भी पढ़ें: प्राकृतिक दुर्लभ पत्थर ‘गोमती चक्र’ कैसे दूर करता समस्या?

black thread with elephant locket

बुरी नजर दूर करने के उपाय-

नजर दोष या बुरी नजर को उतारना अत्यधिक आवश्यक होता है। अगर आप सही समय पर ऐसा नहीं करेंगे तो स्वास्थ्य के साथ कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। आइये जानते हैं बुरी नजर दूर करने के उपाय।

हनुमान चालीसा का पाठ-

बजरंग पाठ या हनुमान चालीसा का पाठ करने से बुरी नजर या नजर दोष से बचा जा सकता है। साथ ही साथ आप हनुमान जी का लॉकेट या पंचमुखी को पहनने से बुरी नजर से दूर रह सकते हैं।

काला धागा-

बुरी नजर को काली नजर भी कहा जाता है। इसे दूर करने के लिए काले धागे का उपयोग करना चाहिए। भैरो बाबा के मंदिर पर जो काला धागा मिलता है। उसको हाथ में पहनना चाहिए।

शनिवार का दिन-

अगर किसी को बुरी नजर लगी है तो उसे शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके कंधे में लगा सिंदूर को अपने माथे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति पर लगी बुरी नजर हटती है।

यह भी पढ़ें: काजल के ऐसे टोटके जो समाप्त करेंगे आपके कुंडली के दोष।

Salt

नमक से बुरी नजर कैसे उतारे?

ज्योतिष शास्त्र में नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतीक कहा गया है। इसलिए नमक से बुरी नजर को उतारा जाता है। अगर नमक को लोहे के बर्तन में रखा जाता है। इसे चंद्रमा और शनि का मिलान कहा जाता है।
आइये जानते हैं नमक के द्वारा बुरी नजर को कैसे समाप्त करें?

  • अगर किसी बच्चे को बुरी नज़र लग गयी है। तब नमक को उलटे हाथ में लेकर बच्चे के सिर से लेकर पैर तक 3,5,7 या 9 बार घुमाना चाहिए।
  • इसके पश्चात नमक को किसी तेज धार वाले पानी में बहा देना चाहिए।
  • इस बात का विशेषकर ध्यान रखें नजर उतारकर बच्चे का मुँह धुल देना चाहिए।
  • बाल्टी में पानी लेकर उसके अंदर 2 चम्मच नमक डाल कर मिला दे।
  • इसके पश्चात इसी पानी से स्नान करना चाहिए।
  • इससे नजर दोष दूर होता है और बुरी नजर पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।
  • बुरी नजर के साये को दूर करने के लिए एक कागज़ में लाल सूखी मिर्च, राय और नमक ले कर लपेट लेना चाहिए।
  • फिर जिसे बुरी नजर लगी उसके सिर से 3 बार उतारना चाहिए।
  • उतार कर इसको बहार कही अँधेरे में जला देना चाहिए। इससे बुरी नजर दूर होती है।
  • अगर आपको कुंडली के ग्रहों के कारण नजर दोष हुआ है। इसके समाधान के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

यह भी पढ़ें: जानें मांगलिक दोष क्या है और मांगलिक दोष दूर करने के उपाय क्या है?

इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.