Get App
AstrologyHindiLife ProblemsRemedies & Healing

बुरी नजर को समाप्त करने के लिए करें नमक के विशेष उपाय

By September 10, 2022March 27th, 2026No Comments
Buri Nazar Ke Upay

कभी न कभी आपने बुरी नजर के बारे में जरूर सुना होगा। जब समस्याएं लगातार बनी रहती हैं, तो इसे बुरी नजर का प्रभाव माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के स्वास्थ्य, कार्य और जीवन के संतुलन पर असर डालती है।

Eyes

व्यक्ति पर नजर दोष का प्रभाव

अगर किसी व्यक्ति पर बुरी नजर लगती है तो उसे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उस व्यक्ति को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निराशा हाथ लगती है। स्वास्थ्य में परेशानी, किसी कार्य की प्रगति में रुकावट आदि। इसको नजर दोष भी कहा जाता है। नजर दोष लगने से सिर दर्द जैसी परेशानियां होती है साथ ही साथ घबराहट और व्यक्ति के अंदर की सकरात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में इसका महत्व

अगर किसी जातक को बुरी नजर लग जाती है तो उसके अंदर नकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। धीरे-धीरे सकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुंडली में चन्द्रमा और राहु के कारण नजर दोष लगता है। अगर कुंडली में राहु की चंद्रमा की स्थिति सही नहीं है तब इसका साया पड़ता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति की कुंडली में यह दोनों पाप ग्रह के साथ हैं तबभी व्यक्ति को बुरी नजर का सामना करना पड़ सकता है।

नजर दोष लगने के लक्षण

  • अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो उसका सिर दर्द हमेशा करता रहता है।
  • व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ता है और घबराहट होती रहती है।
  • अगर आपको बार-बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ रही है तो आपको बुरी नजर लगी हो सकती है।
  • बुरी नजर लगने की वजह से व्यक्ति को कई क्षेत्रों में निराशा का सामना करना पड़ता है।
  • अगर व्यक्ति के अंदर अत्यधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो रही है तो यह बुरी नजर लगने के लक्षण होते हैं।

यह भी पढ़ें: प्राकृतिक दुर्लभ पत्थर ‘गोमती चक्र’ कैसे दूर करता समस्या?

black thread with elephant locket

बुरी नजर दूर करने के उपाय

नजर दोष को उतारना अत्यधिक आवश्यक होता है। अगर आप सही समय पर ऐसा नहीं करेंगे तो स्वास्थ्य के साथ कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। आइये जानते हैं इसके उपाय।

  • हनुमान चालीसा का पाठ: बजरंग पाठ या हनुमान चालीसा का पाठ करने से नजर दोष से बचा जा सकता है। साथ ही साथ आप हनुमान जी का लॉकेट या पंचमुखी को पहनने से नजर दोष से दूर रह सकते हैं।
  • काला धागा: इसको काली नजर भी कहा जाता है। इसे दूर करने के लिए काले धागे का उपयोग करना चाहिए। भैरो बाबा के मंदिर पर जो काला धागा मिलता है। उसको हाथ में पहनना चाहिए।
  • शनिवार का दिन: अगर किसी को बुरी नजर लगी है तो उसे शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके कंधे में लगा सिंदूर को अपने माथे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति पर लगी बुरी नजर हटती है।

यह भी पढ़ें: काजल के ऐसे टोटके जो समाप्त करेंगे आपके कुंडली के दोष।

Salt

नमक से बुरी नजर कैसे उतारे?

ज्योतिष शास्त्र में नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतीक कहा गया है। इसलिए नमक से नजर दोष को उतारा जाता है। अगर नमक को लोहे के बर्तन में रखा जाता है। इसे चंद्रमा और शनि का मिलान कहा जाता है।
आइये जानते हैं नमक के द्वारा नजर दोष को कैसे समाप्त करें?

  • अगर किसी बच्चे को काली नजर लग गयी है। तब नमक को उलटे हाथ में लेकर बच्चे के सिर से लेकर पैर तक 3,5,7 या 9 बार घुमाना चाहिए। इसके पश्चात नमक को किसी तेज धार वाले पानी में बहा देना चाहिए। इस बात का विशेषकर ध्यान रखें नजर उतारकर बच्चे का मुँह धुल देना चाहिए।
  • बाल्टी में पानी लेकर उसके अंदर 2 चम्मच नमक डाल कर मिला दे। इसके पश्चात इसी पानी से स्नान करना चाहिए। इससे नजर दोष दूर होता है और बुरी नजर पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।
  • बुरी नजर के साये को दूर करने के लिए एक कागज़ में लाल सूखी मिर्च, राय और नमक ले कर लपेट लेना चाहिए। फिर जिसे बुरी नजर लगी उसके सिर से 3 बार उतारना चाहिए। उतार कर इसको बहार कही अँधेरे में जला देना चाहिए। इससे नजर दोष दूर होता है।

अगर आपको कुंडली के ग्रहों के कारण नजर दोष हुआ है। इसके समाधान के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

निष्कर्ष

बुरी नजर या नजर दोष को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकती है। समय पर सही उपाय अपनाने से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। श्रद्धा और संतुलित जीवनशैली के साथ ये उपाय मानसिक शांति और सकारात्मकता बनाए रखने में सहायक होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

1. बुरी नजर क्या होती है?

बुरी नजर को नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव माना जाता है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, कार्य और मानसिक संतुलन पर असर डाल सकती है।
 

2. कैसे पहचानें कि बुरी नजर लगी है?

लगातार सिर दर्द, घबराहट, काम में रुकावट और अचानक नकारात्मक सोच बढ़ना बुरी नजर या नजर दोष के सामान्य संकेत माने जाते हैं।
 

3. क्या नजर दोष का संबंध ग्रहों से होता है?

ज्योतिष के अनुसार राहु और चंद्रमा की खराब स्थिति नजर दोष का कारण बन सकती है, जिससे जीवन में असंतुलन और समस्याएं बढ़ती हैं।

4. बुरी नजर दूर करने का सबसे सरल उपाय क्या है?

नमक से नजर उतारना, हनुमान चालीसा का पाठ और काला धागा धारण करना बुरी नजर से बचाव के सरल और प्रभावी उपाय माने जाते हैं।
 

5. क्या बच्चों को भी बुरी नजर लग सकती है?

हाँ, बच्चों को जल्दी बुरी नजर लगने की मान्यता है, इसलिए उनके लिए नमक, काजल या सुरक्षात्मक उपाय अक्सर किए जाते हैं।
 

6. क्या नजर दोष स्थायी होता है?

नजर दोष स्थायी नहीं माना जाता। सही समय पर उपाय करने और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने से इसके प्रभाव को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें: जानें मांगलिक दोष क्या है और मांगलिक दोष दूर करने के उपाय क्या है?

इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.