Get App
AstrologyCalendarHindiZodiacs & Planets

बुध गोचर 2022: दिवाली के बाद इन राशि पर माँ लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वर्षा।

By October 3, 2022December 1st, 2023No Comments
बुध गोचर 2022

इस वर्ष दीपावली अत्यधिक महत्वपूर्ण होने वाली है। आइये जानते हैं दीपावली कब है। दीपावली 2022 में 24 अक्टूबर दिन सोमवार को पड़ रही हैं। दीपावली के दो दिन बाद 26 अक्टूबर दिन बुधवार को बुध गोचर होने वाला है। इस गोचर में बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करेगा। बुध ग्रह गोचर का प्रभाव कुछ राशि पर अत्यधिक शुभ होने वाला है। इन राशि के व्यक्तियों पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। साथ ही साथ माँ लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों पर धन की वर्षा होगी। दीपावली के बाद बनने वाला बुध गोचर अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा। इस गोचर से दीपावली सच में शुभ दीपावली बन जायेगी। इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी के अनुसार किन राशियों पर पड़ेगा बुध गोचर का प्रभाव और माँ लक्ष्मी की कृपा से होगी धन वर्षा।

बुध ग्रह गोचर 2022 कब है?

वर्ष 2022 में बुध ग्रह गोचर दिवाली के दो दिन बाद पड़ेगा बुध ग्रह गोचर की तिथि 26 अक्टूबर दिन बुधवार को है। यह गोचर अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा और होगी धन की वर्षा।

Lakshmi devi

इन राशियों पर बुध गोचर का प्रभाव-

राशि चक्र में कुल 12 राशि होती हैं। इनमे से कुछ राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। इन राशियों के लिए शुभ है दीपावली।

मिथुन राशि-

  • दीपावली के बाद पड़ने वाला बुध गोचर से मिथुन राशि वालों के पुरानी समस्यायों का अंत होगा।
  • मिथुन राशि के व्यक्तियों की आय में वृद्धि होगी।
  • इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।
  • बुध गोचर से माँ लक्ष्मी की कृपा से धन की वर्षा होगी।

मिथुन राशि

कर्क राशि-

  • बुध गोचर से कर्क राशि पर छप्पड़ फाड़ धन की वर्षा होगी।
  • कर्क राशियों वाले व्यक्तियों के जो पैसे की वजह से काम रुके हैं वह पूरे होंगे।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों और छात्रों को लाभ होगा।
  • कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और सुख- शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि

सिंह राशि-

  • दिवाली के बाद बुध गोचर सिंह राशि वालों को पारिवारिक सुख प्रदान करेगा।
  • परिवार से रिश्ते मजबूत होंगे और पारिवारिक सुख प्रदान होगा।
  • रुका हुआ पैसा वापस आएगा और धन का लाभ होगा।
  • व्यापार में लाभ प्रदान होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

यह भी पढ़ें: अग्नि तत्व की राशियां और उनके गुण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।

कन्या राशि-

  • बुध गोचर के प्रभाव से कन्या राशि के लोगों को करियर में सफलता हासिल होगी।
  • कन्या राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी।
  • इसी कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • कन्या राशि को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि

धनु राशि

  • यह बुध गोचर धनु राशि की धन समस्या को दूर करेगा।
  • धनु राशि वालों का रुका हुआ पैसा और रुके हुए कार्य पुनः होंगे।
  • बुध ग्रह की चाल के कारण कार्य क्षेत्र में आपके काम की तारीफ़ होगी।
  • धनु राशि पर माँ लक्ष्मी की कृपा से धन बरसेगा।

धनु राशि-

मकर राशि-

  • इस राशि वालों के करियर में सफलता प्राप्त होगी।
  • मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की और नई नौकरी मिल सकती है।
  • बुध ग्रह की चाल बदलने से व्यापार या कारोबार में लाभ के योग बनेंगे।
  • कार्य क्षेत्र में आय बढ़ेगी और सम्मान प्राप्त होगा।

मकर राशि

यह भी पढ़ें: जानें सूर्य का सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर से राशियों पर प्रभाव।

बुध ग्रह गोचर से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.