Get App
HindiLove AstrologyPredictionZodiacs & Planets

जानें अपनी राशि के अनुसार डेट के विचार

By January 5, 2023December 5th, 2023No Comments
Date Ideas By Zodiac Sign

कई बार जब हमें अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाना होता है तो हमारे पास विचारों की कमी हो जाती है। हम समझ ही नहीं पाते हैं कि अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ डेट पर कहाँ जाएँ।
परन्तु क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष विद्या के माध्यम से जातक अपनी राशि अनुसार सर्वश्रेष्ठ डेट विचार जान सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष द्वारा बताये गए सभी बारह राशियों के लिए डेट विचार।

जानें राशियों के लिए डेट विचार

ज्योतिष शास्त्र के आधार पर सर्वश्रेष्ठ डेट विचार इस प्रकार हैं –

कन्या राशि के लिए डेट विचार

कन्या डेट विचार : कन्या राशि के जातकों के लिए डेट का विचार सोचना मुश्किल है। क्योकि ये थोड़े गंभीर स्वाभाव के होते हैं। इनकी आकांक्षाएं बहुत बड़ी बड़ी होती हैं। इन्हें प्रकृति के पास रहना भी भाता है। इसलिए ये किसी पार्क अथवा हरियाली वाली जगह पर जाना पसंद करते हैं। सबसे उपयुक्त कन्या डेट विचार वही है जिसमें ये एक दूसरे से खुलकर बातचीत करें।

Date

मीन राशि के जातकों के लिए सर्वश्रेष्ठ डेट विचार

मीन डेट विचार : दुनिया के प्रति इनका दृष्टिकोण रोमांटिक होता है। इन्हें कला से संबंधित क्षेत्रों में अच्छी खासी रुचि होती है। इसलिए ये डेट के रूप में पेंटिंग प्रदर्शनी अथवा म्यूजिक शो में जाना पसंद करते हैं। ऐसी जगहों पर जाकर ये अपने साथी के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने में सफल होते हैं। यह सबसे उपयुक्त मीन डेट विचार है।

कुंभ राशि के लिए डेट विचार

कुंभ डेट विचार : कुंभ राशि के अज्त्कों को विचित्र और असामान्य चीजों में रूचि होती है। इसलिए पहली डेट पर ये किसी विज्ञान संग्रहालय में जाना पसंद करेंगे। उन्हें अंतरिक्ष में भी रूचि होती है। इसलिए ये स्थानीय तारामंडल का दौरा करना भी पसंद करेंगे। इन्हें अनोखी जगहों पर जाना भी पसंद होता है। इसलिए विज्ञान से संबंधित जगहों पर जाना सर्वश्रेष्ठ कुंभ डेट विचार है।

Aquarius Date Ideas

जानें मकर राशि के जातकों के लिए डेट विचार

मकर महिला के लिए डेट विचार खोजना काफ़ी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। क्यूंकि ये भावनात्मक रूप से अपने मत कभी प्रकट नहीं करती हैं। इनकी पसंद और नापसंद जानना मुश्किल है। पहली डेट में इनका दिल जीतने के लिए आप किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं जहाँ आपको अकेले में समय गुजारने का मौका मिले। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क राशि के जातकों के लिए उम्दा डेट विचार

कर्क महिला डेट विचार : मान्यता है कि कर्क राशि के जातक पारिवारिक और भावुक स्वाभाव के होते हैं। इसलिए ये पहली डेट पर ही अपनी प्रेमिका को घर लाकर परिवार के सदस्यों से मिलवाना पसंद करते हैं। ये काफ़ी रोमांटिक होते हैं। घर पर रहकर साथ मिलकर रात का खाना बनाना इनके लिए किसी डेट से कम नहीं है।

Cancer Women Date Ideas

जानें मेष राशि के व्यक्ति के लिए डेट विचार

मेष महिला के लिए डेट विचार यह है कि उन्हें अपने प्रेमी के साथ शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। मेष राशि के जातक अपने मन का चंचल पक्ष दिखाना पसंद करते हैं। और ये जब अपने साथी से अंतरंग संबंध बनाते हैं तब सहज महसूस करते हैं। इसके अलावा ये लोग दोपहर के समय किसी रॉक क्लाइम्बिंग जिम में या फिर अन्य किसी रोमांचित जगह पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं। किसी खेल आयोजन में भाग लेना भी इनके लिए उपयुक्त डेट विचार है।

जानें वृषभ राशि के जातकों के लिए डेट विचार

वृषभ महिला डेट विचार : ये लोग धीरे धीरे आगे बढ़ने में यकीन करते हैं। अतः इनकी पहली डेट किसी शांत जगह पर आरामदायक रूप से होनी चाहिए। जहाँ ये एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें। ये लोग पास के किसी रेस्तरां में जा सकते हैं। जहाँ खाने-पीने के साथ बातचीत हो सके। ये अपनी डेट पर वाइन या कोई अच्छा सा मोकटेल पी सकते हैं। यही सबसे उपयुक्त वृषभ महिला डेट विचार है।

Taurus Women Date Ideas

मिथुन राशि के लिए सर्वश्रेष्ठ डेट विचार

मिथुन राशि के जातकों को मौज-मस्ती करना पसंद होता है। अतः इनके लिए डबल डेट का विचार एकदम उपयुक्त है। इसमें आप और आपकी प्रेमिका, साथ ही आपका कोई दोस्त और उसकी प्रेमिका शामिल होते हैं। मान्यता है कि मिथुन राशि के जातक सोशल मीडिया में अत्यधिक रुचि रखते हैं। इसलिए इस तरह के नए और आधुनिक डेट विचार आपको इंस्टाग्राम पर सराहना दिलाएगा। इन्हें स्थानीय पर्यटन और सामूहिक गतिविधियों का हिस्सा बनने का भी शौक होता है।

तुला राशि के जातकों के लिए डेट विचार

इन्हें मोमबत्ती की रौशनी के नीचे बैठकर डिनर करने का शौक होता है। ये अब भी प्रेम ज़ाहिर करने के पुराने तौर-तरीकों पर ही विश्वास करते हैं। जैसे समुद्रतट पर सूर्यास्त देखना, पार्क में रोमांटिक पिकनिक का लुत्फ़ उठाना आदि। इन्हें फैशन और मेकओवर का भी शौक होता है। इसलिए ये अपने साथी के साथ इन गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं।

ये ऊपरी रूप से शांत और रहस्यमय स्वभाव के होते हैं। परन्तु अन्दर से चुलबुले होते हैं। पहली डेट के लिए ये किसी म्यूजिक शो, बार या किसी पार्टी में जाना पसंद करते हैं। इन्हें संगीत और नाच-गाने का शौक होता है।

Couples Enjoying Party

जानें धनु राशि के जातकों के लिए उपयुक्त डेट विचार

इन्हें एक ऐसे साथी की तलाश होती है जो इनके साथ मस्ती और शरारतों में उनका साथ दें। ये पहली डेट के रूप में घर पर रहकर नेटफ्लिक्स देखने विश्वास रखते हैं। अपने साथी के साथ अंतरंग संबंधों को मजबूत बनाने के लिए इन्हें बस एक कमरे की आवश्यकता होती है। ये स्वभाव से रोमांटिक होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. मेष महिला के लिए डेट विचार क्या है ?

मेष राशि के व्यक्ति के लिए डेट विचार – किसी रॉक क्लाइम्बिंग जिम में या फिर कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। खेल आयोजन में भाग लेना भी इनके लिए उपयुक्त डेट विचार है।

2. मकर महिला के लिए डेट विचार क्या है ?

मकर राशि की महिला के साथ किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं जहाँ आपको अकेले में समय गुजारने का मौका मिले। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

3. कर्क महिला डेट विचार क्या है ?

कर्क राशि के जातक पारिवारिक और भावुक स्वभाव के होते हैं। ये पहली डेट पर ही अपनी प्रेमिका को परिवार के सदस्यों से मिलना पसंद करते हैं। ये रोमांटिक स्वाभाव के होते हैं। घर पर रहकर साथ मिलकर रात का खाना बनाना इनके लिए उपयुक्त डेट विचार है।

4. राशियों के लिए डेट विचार कैसे पता किया जाता है ?

ज्योतिष शास्त्र में लड़का और लड़की की कुंडली का विश्लेषण कर के, दोनों का राशिफल जानकर और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव देखकर प्रत्येक राशि के लिए सर्वश्रेष्ठ डेट विचार पता किया जाता है।

और पढ़ें – प्रेम का इजहार करने में किन राशियों को लगता है अधिक समय?

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta